logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओबीसी की अध्यक्ष बनाई गई साध्वी निरंजन ज्योति का औरैया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार जिले में पहुंचीं। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में जिले की सीमा से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैसे ही उनका काफिला औरैया में प्रवेश किया, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए और फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। मंडी समिति के सामने भाजपा नेता नितिन अवस्थी के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया। इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा संवैधानिक दायित्व देना सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय के लिए आयोग को 2018 में संवैधानिक दर्जा दिया गया, जो एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था को कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में दंगे और अव्यवस्था का माहौल था, जिसे जनता ने देखा है। उन्होंने देश की प्रगति में सभी नागरिकों की भागीदारी और जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने हालिया बयानों और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि किसी की आस्था का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश और विश्व के मौजूदा हालात को देखते हुए नागरिकों को धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से बचना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

2 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *इटावा : मूकबधिर मानसिक रोगी महिला के साथ दुष्कर्म में बड़ा एक्शन,सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने लिया एक्शन,मानसिक रोग विभाग के एचओडी अरुण मिश्रा समेत 14 मेडिकल कर्मी किए गए पदमुक्त,इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का मामला*
    1
    *इटावा : मूकबधिर मानसिक रोगी महिला के साथ दुष्कर्म में बड़ा एक्शन,सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने लिया एक्शन,मानसिक रोग विभाग के एचओडी अरुण मिश्रा समेत 14 मेडिकल कर्मी किए गए पदमुक्त,इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का मामला*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन तथा सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बिधूना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में 20 मार्च को तड़के करीब 4:40 बजे स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी ग्राम मऊ गूरा रोड से साहसपुर के पास खिदरपुर मोड़ पर बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी अनुज यादव के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    औरैया में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन तथा सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बिधूना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में 20 मार्च को तड़के करीब 4:40 बजे स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
तभी ग्राम मऊ गूरा रोड से साहसपुर के पास खिदरपुर मोड़ पर बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी अनुज यादव के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरो मे पूजा अर्चना करने बालो की उमड़ी भीड़ शहर के अलग अलग कोने से आये लोगो की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सुचारु नजर आई
    4
    नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरो मे पूजा अर्चना करने बालो की उमड़ी भीड़ शहर के अलग अलग कोने से आये लोगो की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सुचारु नजर आई
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में एक घायल, चार गिरफ्तार। मैं इस संबंध में में क्षेत्राधिकार द्वारा दी गई जानकारी।
    1
    औरैया चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में एक घायल, चार गिरफ्तार। मैं इस संबंध में में क्षेत्राधिकार द्वारा दी गई जानकारी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के तेजलपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर एक ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम क्रेन की मदद से वाहन हटाकर यातायात सुचारू कराने में जुटी है।
    1
    औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के तेजलपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर एक ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम क्रेन की मदद से वाहन हटाकर यातायात सुचारू कराने में जुटी है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • औरैया जिले में उपभोक्ताओं से ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के समीप संचालित मोहन गैस एजेंसी पर जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान जांच में पाया गया कि एजेंसी संचालक और उसका स्टाफ निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली कर रहे थे। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार गैस सिलेंडर की कीमत 939 रुपये निर्धारित है और हाकर द्वारा उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचाने पर भी इसी दर पर आपूर्ति की जानी चाहिए। लेकिन जांच में सामने आया कि एजेंसी स्तर पर भी 939 रुपये लेकर सिलेंडर दिए जा रहे थे, जबकि नियमों का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा था और उपभोक्ताओं को पारदर्शी व्यवस्था नहीं मिल रही थी। छापेमारी के दौरान टीम ने एजेंसी के रिकॉर्ड, बिलिंग प्रक्रिया और वितरण व्यवस्था की भी जांच की। प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की आर्थिक अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की शिकायतों को रोकने के लिए सख्त निगरानी भी रखी जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और उपभोक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उन्हें अब उचित दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा।
    1
    औरैया जिले में उपभोक्ताओं से ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के समीप संचालित मोहन गैस एजेंसी पर जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान जांच में पाया गया कि एजेंसी संचालक और उसका स्टाफ निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली कर रहे थे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार गैस सिलेंडर की कीमत 939 रुपये निर्धारित है और हाकर द्वारा उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचाने पर भी इसी दर पर आपूर्ति की जानी चाहिए। लेकिन जांच में सामने आया कि एजेंसी स्तर पर भी 939 रुपये लेकर सिलेंडर दिए जा रहे थे, जबकि नियमों का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा था और उपभोक्ताओं को पारदर्शी व्यवस्था नहीं मिल रही थी।
छापेमारी के दौरान टीम ने एजेंसी के रिकॉर्ड, बिलिंग प्रक्रिया और वितरण व्यवस्था की भी जांच की। प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की आर्थिक अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की शिकायतों को रोकने के लिए सख्त निगरानी भी रखी जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और उपभोक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उन्हें अब उचित दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विश्व गौरैया दिवस आज! कभी घरों की छतों और आंगनों में चहचहाने वाली गौरैया आज तेज़ी से विलुप्त होती जा रही है, गौरैया हमारे पारिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा हैं, विश्व गौरैया दिवस के मौके़ पर इस नन्हे पक्षी के लिए सुरक्षित आवास, भोजन और पानी की व्यवस्था कर उसकी संख्या बढ़ाने में योगदान करे।
    1
    विश्व गौरैया दिवस आज! कभी घरों की छतों और आंगनों में चहचहाने वाली गौरैया आज तेज़ी से विलुप्त होती जा रही है, गौरैया हमारे पारिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा हैं, विश्व गौरैया दिवस के मौके़ पर इस नन्हे पक्षी के लिए सुरक्षित आवास, भोजन और पानी की व्यवस्था कर उसकी संख्या बढ़ाने में योगदान करे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मऊ गूरा रोड से खिदरपुर मोड के पास चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईटः-*
    2
    *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मऊ गूरा रोड से खिदरपुर मोड के पास चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईटः-*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.