Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व गौरैया दिवस आज! कभी घरों की छतों और आंगनों में चहचहाने वाली गौरैया विश्व गौरैया दिवस आज! कभी घरों की छतों और आंगनों में चहचहाने वाली गौरैया आज तेज़ी से विलुप्त होती जा रही है, गौरैया हमारे पारिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा हैं, विश्व गौरैया दिवस के मौके़ पर इस नन्हे पक्षी के लिए सुरक्षित आवास, भोजन और पानी की व्यवस्था कर उसकी संख्या बढ़ाने में योगदान करे।
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
विश्व गौरैया दिवस आज! कभी घरों की छतों और आंगनों में चहचहाने वाली गौरैया विश्व गौरैया दिवस आज! कभी घरों की छतों और आंगनों में चहचहाने वाली गौरैया आज तेज़ी से विलुप्त होती जा रही है, गौरैया हमारे पारिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा हैं, विश्व गौरैया दिवस के मौके़ पर इस नन्हे पक्षी के लिए सुरक्षित आवास, भोजन और पानी की व्यवस्था कर उसकी संख्या बढ़ाने में योगदान करे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भारत सरकार में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार जिले में पहुंचीं। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में जिले की सीमा से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैसे ही उनका काफिला औरैया में प्रवेश किया, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए और फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। मंडी समिति के सामने भाजपा नेता नितिन अवस्थी के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया। इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा संवैधानिक दायित्व देना सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय के लिए आयोग को 2018 में संवैधानिक दर्जा दिया गया, जो एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था को कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में दंगे और अव्यवस्था का माहौल था, जिसे जनता ने देखा है। उन्होंने देश की प्रगति में सभी नागरिकों की भागीदारी और जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने हालिया बयानों और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि किसी की आस्था का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश और विश्व के मौजूदा हालात को देखते हुए नागरिकों को धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से बचना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।1
- औरैया। केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन हुआ। अजीतमल स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर बाबरपुर-अजीतमल चेयरमैन आशा चक, अखिलेश चक, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय और जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यकर्ताओं के उत्साह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पिछड़ों के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।2
- भव्य कलश यात्रा से श्रीराम कथा महोत्सव शुरू,कथा व्यास पंडित जगमोहन त्रिपाठी करेंगे प्रवचन औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर, सब्जी मंडी फफूद रोड बाबरपुर में सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और उत्साह के बीच निकली कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने सामूहिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जबकि 28 मार्च को प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रीराम कथा महोत्सव में कथा व्यास पंडित जगमोहन त्रिपाठी द्वारा प्रवचन किए जाएंगे, जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कथा का समय दो पालियों में निर्धारित किया गया है। पहली पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तथा दूसरी पाली रात 8 बजे से 11 बजे तक होगी। कलश शोभायात्रा संतोषी माता मंदिर बाबरपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महोत्सव पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई। यह धार्मिक आयोजन श्री रामलला सेवा समिति की देखरेख में संपन्न हो रहा है। शोभायात्रा में परीक्षित हरगोविंद गुप्ता, सुमन गुप्ता, विनय पोरवाल, पवन पोरवाल, अंकित पोरवाल, हर्षित, उत्कर्ष, जितेंद्र, विपिन गुप्ता, बबन, अनुराग सेंगर, गुरुदयाल, अन्ना पोरवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर गाजे-बाजे और भजनों के साथ शामिल हुईं।1
- । औरैया -अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में महिला अपने ही जगह पर मकान बना रही। गांव के ही लोग मकान बनाने से मना कर रहे हैं। सुधा देवी पत्नी अर्जुन सिंह निषाद सांफर गांव निवासी ने बताया कि में अपने मकान पर निर्माण कर रहे थे दबंग लोग मकान बनाने से मना कर रहे हैं। जब मैने विरोध किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इसकी शिकायत साँफ़र चौकी में की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।3
- औरैया अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।नवाज के बाद दुआ मांगीगई मुल्क में अमन और चैन की मांगी दुआ1
- मथुरा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मथुरा-वृंदावन दौरा राष्ट्रपति ने मंदिरों में किए दर्शन1
- नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरो मे पूजा अर्चना करने बालो की उमड़ी भीड़ शहर के अलग अलग कोने से आये लोगो की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सुचारु नजर आई4
- औरैया। माहे रमजान की आखिरी अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को हजरत बाबा शाह जमाल शाह स्थित बिलाल मस्जिद में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी और मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद दुआ के लिए हाथ उठे जिसमें सभी ने देश और दुनिया में शांति, सद्भाव तथा भाईचारे की फरियाद की। इमाम अल्तमश चिश्ती ने खुत्बे पढ़ा और बताया कि माहे रमजान का आखिरी जुमा है जो मुसलमानों के लिए बेहद अहम और बरकतों से भरा होता है। उन्होंने बताया कि इस महीने में रोजेदार अपने रब को राजी करने के लिए रोजे रखते हैं, तरावीह पढ़ते हैं, सदका-खैरात करते हैं और जकात अदा करते हैं। रमजान बड़े ही बरकतों वाला महीना है जिसमें अल्लाह की रहमत और मगफिरत की बारिश होती है। इमाम अल्तमश चिश्ती ने भी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की और कहा कि पुख्ता इंतजामों के कारण कोई असुविधा नहीं हुई। बिलाल मस्जिद परिसर में नमाज के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा और लोग दुआओं में डूबे नजर आए। यह अलविदा जुमा रमजान के आखिरी दिनों की याद दिलाता है जब मुसलमान ईद की तैयारियों में जुट जाते हैं। मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी यही अमन-चैन बना रहेगा।1