logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश जी का आगमन, 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ कस्बा गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। परकोटा मुहल्ला मे प्रभात माथुर,कन्हैया माथुर,अभय माथुर,ध्रुव माथुर,रिंकू शुक्ला,पवन शुक्ला,सौरभ शुक्ला,मनीष सेन,मोनू पटेल ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

1 day ago
user_Sarthak Nayak Press
Sarthak Nayak Press
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
df11c730-5bba-4c44-af84-393158048a1a

गणेश जी का आगमन, 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ कस्बा गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। परकोटा मुहल्ला मे प्रभात माथुर,कन्हैया माथुर,अभय माथुर,ध्रुव माथुर,रिंकू शुक्ला,पवन शुक्ला,सौरभ शुक्ला,मनीष सेन,मोनू पटेल ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसरांय थाना क्षेत्र में तीन पहिया टैक्सी से गिरकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत गुरसरांय। ग्राम सितोरा से गुरसरांय आ रहे करीब 70 वर्षीय वृद्ध की तीन पहिया सवारी टैक्सी से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा ग्राम सरसेड़ा के पास उस समय हुआ, जब बताया जा रहा है कि टैक्सी में सफर कर रहे वृद्ध को अचानक नींद का झपका आ गया और वह चलती टैक्सी से नीचे गिर गए। वृद्ध के गिरते ही टैक्सी चालक और उसमें सवार अन्य यात्रियों ने तत्काल उन्हें उठाया और उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम सितोरा, थाना टहरौली निवासी करीब 70 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र कुंजी लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गुरसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय थाना क्षेत्र में तीन पहिया टैक्सी से गिरकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
गुरसरांय। ग्राम सितोरा से गुरसरांय आ रहे करीब 70 वर्षीय वृद्ध की तीन पहिया सवारी टैक्सी से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा ग्राम सरसेड़ा के पास उस समय हुआ, जब बताया जा रहा है कि टैक्सी में सफर कर रहे वृद्ध को अचानक नींद का झपका आ गया और वह चलती टैक्सी से नीचे गिर गए।
वृद्ध के गिरते ही टैक्सी चालक और उसमें सवार अन्य यात्रियों ने तत्काल उन्हें उठाया और उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम सितोरा, थाना टहरौली निवासी करीब 70 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र कुंजी लाल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गुरसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम मडोरी मे गणेश जी का हुआ आगमन,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। ग्राम मडोरी मे विजय तिवारी,कन्हैया तिवारी,नंदकिशोर साहू,राजू साहू,आदित्य पटेल,प्रशांत पटेल,माही तिवारी,पीहू तिवारी,अंशिका पटेरिया,निम्मो मिश्रा,सौम्या तिवारी,कृष्णा पटेरिया,सुदामा तिवारी ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    4
    ग्राम मडोरी मे गणेश जी का हुआ आगमन,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर
गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों  पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। ग्राम मडोरी मे विजय तिवारी,कन्हैया तिवारी,नंदकिशोर साहू,राजू साहू,आदित्य पटेल,प्रशांत पटेल,माही तिवारी,पीहू तिवारी,अंशिका पटेरिया,निम्मो मिश्रा,सौम्या तिवारी,कृष्णा पटेरिया,सुदामा तिवारी ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Sarthak Nayak Press
    Sarthak Nayak Press
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग* *हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।" टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। *क्या है मांग:* 1. मामले की निष्पक्ष जांच हो। 2. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। 3. आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। *रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर* --
    1
    *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग*
*हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।"
टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*क्या है मांग:*
1.  मामले की निष्पक्ष जांच हो।
2.  दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।
3.  आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है।
*रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर*
--
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टहरौली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं गिरफ्तार 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र के अशोकनगर स्थित कबूतरा डेरा में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ टहरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब बेचने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अंजू पत्नी निलेश, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 20 लीटर, पिंकी पत्नी अखिलेश, निवासी टहरौली खास के कब्जे से 25 लीटर, अनीशा पत्नी चिंकू के पास से 20 लीटर तथा प्रतिज्ञा पत्नी रोविंद, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई होने से क्षेत्र में इस पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
    1
    टहरौली में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं गिरफ्तार

80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र के अशोकनगर स्थित कबूतरा डेरा में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ टहरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब बेचने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार अंजू पत्नी निलेश, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 20 लीटर, पिंकी पत्नी अखिलेश, निवासी टहरौली खास के कब्जे से 25 लीटर, अनीशा पत्नी चिंकू के पास से 20 लीटर तथा प्रतिज्ञा पत्नी रोविंद, निवासी अशोकनगर के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई होने से क्षेत्र में इस पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झाँसी SP सिटी प्रीति सिंह का बड़ा बयान- अपराधियों को दी खुली चेतावनी!!... झांसी में बढ़ रहे अपराध को लेकर झांसी एसपी सिटी ने एक प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी झांसी जिले में अपराधी है या तो वह जिले को छोड़ दें या फिर वह अपराध करना बंद कर दे अन्यथा किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्सर नहीं जाएगा और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल में ही रहेगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनको जेल की सलाखों में डाला जाएगा सुनिए विस्तार से क्या कुछ बोली एसपी सिटी प्रीति सिंह!!
    1
    झाँसी SP सिटी प्रीति सिंह का बड़ा बयान- अपराधियों को दी खुली चेतावनी!!...
झांसी में बढ़ रहे अपराध को लेकर झांसी एसपी सिटी ने एक प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी झांसी जिले में अपराधी है या तो वह जिले को छोड़ दें या फिर वह अपराध करना बंद कर दे अन्यथा किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्सर नहीं जाएगा और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल में ही रहेगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनको जेल की सलाखों में डाला जाएगा सुनिए विस्तार से क्या कुछ बोली एसपी सिटी प्रीति सिंह!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • कोंच तहसील के ग्राम तीतरा में गृह स्वामी घर मे सोता रहा और अज्ञात चोर रात्रि में बकरियों को चुराकर रफूचक्कर अज्ञात चोर चुरा ले गए वकरियाँ कोंच(जालौन)गृह स्वामी घर मे सोता रहा और अज्ञात चोर रात्रि में बकरियों को चुराकर रफूचक्कर हो गए जब सुबह गृह स्वामी जागा और देखा तो बकरियां नदारत थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी कुलदीप बघेल पुत्र लक्ष्मी नारायण ने भेंड़ पुलिस चौकी में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि जब मैं घर मे रात्रि के समय सो रहा था तभी अज्ञात चोर मेरे घर मे घुस आए और रस्सियों से बंधी दो बकरियों को रस्सी काटकर चोरी कर ले गए जब मैं सुबह जागा और देखा तो मेरी बकरियां नदारत थीं कुलदीप ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर बकरियां बरामद कराए जाने की मांग की है।
    1
    कोंच तहसील के ग्राम तीतरा में गृह स्वामी घर मे सोता रहा और अज्ञात चोर रात्रि में बकरियों को चुराकर रफूचक्कर 
अज्ञात चोर चुरा ले गए वकरियाँ
कोंच(जालौन)गृह स्वामी घर मे सोता रहा और अज्ञात चोर रात्रि में बकरियों को चुराकर रफूचक्कर हो गए जब सुबह गृह स्वामी जागा और देखा तो बकरियां नदारत थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी कुलदीप बघेल पुत्र लक्ष्मी नारायण ने भेंड़ पुलिस चौकी में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि जब मैं घर मे रात्रि के समय सो रहा था तभी अज्ञात चोर मेरे घर मे घुस आए और रस्सियों से बंधी दो बकरियों को रस्सी काटकर चोरी कर ले गए जब मैं सुबह जागा और देखा तो मेरी बकरियां नदारत थीं कुलदीप ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर बकरियां बरामद कराए जाने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    55 min ago
  • मडोरी में धूमधाम से विराजमान हुए गणपति बप्पा मडोरी। ग्राम मडोरी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ गणेश जी को पंडाल में विराजमान कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। गणपति स्थापना के दौरान विजय तिवारी, कन्हैया तिवारी, नंदकिशोर साहू, राजू साहू, आदित्य पटेल, प्रशांत पटेल, माही तिवारी, पिहू तिवारी, अंशिका पतेरिया, निम्‍मो मिश्रा, सोम्या तिवारी, कृष्णा पतेरिया एवं सुदामा तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आगामी दिनों में पंडाल में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    2
    मडोरी में धूमधाम से विराजमान हुए गणपति बप्पा
मडोरी। ग्राम मडोरी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ गणेश जी को पंडाल में विराजमान कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
गणपति स्थापना के दौरान विजय तिवारी, कन्हैया तिवारी, नंदकिशोर साहू, राजू साहू, आदित्य पटेल, प्रशांत पटेल, माही तिवारी, पिहू तिवारी, अंशिका पतेरिया, निम्‍मो मिश्रा, सोम्या तिवारी, कृष्णा पतेरिया एवं सुदामा तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आगामी दिनों में पंडाल में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल झाँसी। तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निमगहना स्टैंड पर मंगलवार को मोटरसाइकिल और स्कूल बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपनी निजी वाहन से तत्काल सीएचसी गरौठा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान फूल सिंह/दयाराम, उम्र करीब 60 वर्ष तथा बांकेलाल/फूल सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी पसोरा के रूप में बताई जा रही है। सीएचसी गरौठा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    4
    जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत  निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 
जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत
निमगहना स्टैंड पर मोटरसाइकिल और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल
झाँसी। तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निमगहना स्टैंड पर मंगलवार को मोटरसाइकिल और स्कूल बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपनी निजी वाहन से तत्काल सीएचसी गरौठा पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान फूल सिंह/दयाराम, उम्र करीब 60 वर्ष तथा बांकेलाल/फूल सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी पसोरा के रूप में बताई जा रही है। सीएचसी गरौठा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_निर्दोश राजपूत
    निर्दोश राजपूत
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.