logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम मडोरी मे गणेश जी का हुआ आगमन,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। ग्राम मडोरी मे विजय तिवारी,कन्हैया तिवारी,नंदकिशोर साहू,राजू साहू,आदित्य पटेल,प्रशांत पटेल,माही तिवारी,पीहू तिवारी,अंशिका पटेरिया,निम्मो मिश्रा,सौम्या तिवारी,कृष्णा पटेरिया,सुदामा तिवारी ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

3 hrs ago
user_Sarthak Nayak Press
Sarthak Nayak Press
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
db9a4205-3ce1-451e-a1d8-4ab5aefc029e

ग्राम मडोरी मे गणेश जी का हुआ आगमन,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल

मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। ग्राम मडोरी

मे विजय तिवारी,कन्हैया तिवारी,नंदकिशोर साहू,राजू साहू,आदित्य पटेल,प्रशांत पटेल,माही तिवारी,पीहू तिवारी,अंशिका पटेरिया,निम्मो मिश्रा,सौम्या तिवारी,कृष्णा पटेरिया,सुदामा तिवारी ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश

को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम मडोरी मे गणेश जी का हुआ आगमन,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। ग्राम मडोरी मे विजय तिवारी,कन्हैया तिवारी,नंदकिशोर साहू,राजू साहू,आदित्य पटेल,प्रशांत पटेल,माही तिवारी,पीहू तिवारी,अंशिका पटेरिया,निम्मो मिश्रा,सौम्या तिवारी,कृष्णा पटेरिया,सुदामा तिवारी ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    4
    ग्राम मडोरी मे गणेश जी का हुआ आगमन,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर
गुरसरांय(झांसी)- नगर सहित ग्रामीण अंचलो में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा कस्बा 'गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।कस्बे के विभिन्न वार्डों  पटकाना,कुष्ठ माता मंदिर,परकोटा,गुराई बाजार,गांधीनगर,कटरा बाजार,नई बस्ती सहित अन्य वार्डों में तथा घरों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ गाजे-बाजे के साथ लाया गया। ग्राम मडोरी मे विजय तिवारी,कन्हैया तिवारी,नंदकिशोर साहू,राजू साहू,आदित्य पटेल,प्रशांत पटेल,माही तिवारी,पीहू तिवारी,अंशिका पटेरिया,निम्मो मिश्रा,सौम्या तिवारी,कृष्णा पटेरिया,सुदामा तिवारी ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बप्पा का भव्य स्वागत किया।विद्वान आचार्यों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके उपरांत भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ।पूरे कस्बे में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान सुबह-शाम महाआरती,भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Sarthak Nayak Press
    Sarthak Nayak Press
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात गिरफ्तार 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते ब गुरसराय। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसराय थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसराय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गरौठा रोड स्थित खैर इंटर कॉलेज के मैदान में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश साहू निवासी मडोरी, दीनदयाल शर्मा निवासी मडोरी, लोचन सिंह निवासी मडोरा, नहीम निवासी नई बस्ती, रोहित कुमार निवासी लोडी थाना टहरौली, उदय सिंह निवासी छिरौरा तथा इशरार निवासी मोहल्ला कटरा गुरसराय के रूप में हुई है। पुलिस ने जुए के फड़ से 7,700 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए, जबकि आरोपियों की जामा तलाशी में 4,000 रुपये मिले। इस प्रकार कुल 11,700 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना गुरसराय में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात गिरफ्तार

11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते ब
गुरसराय। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसराय थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसराय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गरौठा रोड स्थित खैर इंटर कॉलेज के मैदान में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश साहू निवासी मडोरी, दीनदयाल शर्मा निवासी मडोरी, लोचन सिंह निवासी मडोरा, नहीम निवासी नई बस्ती, रोहित कुमार निवासी लोडी थाना टहरौली, उदय सिंह निवासी छिरौरा तथा इशरार निवासी मोहल्ला कटरा गुरसराय के रूप में हुई है।
पुलिस ने जुए के फड़ से 7,700 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए, जबकि आरोपियों की जामा तलाशी में 4,000 रुपये मिले। इस प्रकार कुल 11,700 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना गुरसराय में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *जालौन: माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन मासूम, दो वक्त की रोटी को मोहताज* *कुदरा कुदारी (जालौन)।* माता-पिता की मौत के बाद तीन मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं। दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है। मामला ग्राम कुदरा कुदारी का है। बताया जा रहा है कि माता-पिता की मृत्यु के बाद तीनों बच्चे बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। आर्थिक तंगी के चलते उनका जीवन संकट में है। परिजनों के अनुसार बच्चों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए मार्च माह में सभी जरूरी फॉर्म भरकर विभाग में जमा किए गए थे, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। जबकि सरकार की ओर से अनाथ और निराश्रित बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन धरातल पर इन बच्चों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेकर तीनों बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए ताकि उन्हें भोजन, शिक्षा और बेहतर जीवन मिल सके।
    1
    *जालौन: माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन मासूम, दो वक्त की रोटी को मोहताज*
*कुदरा कुदारी (जालौन)।* माता-पिता की मौत के बाद तीन मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं। दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है।
मामला ग्राम कुदरा कुदारी का है। बताया जा रहा है कि माता-पिता की मृत्यु के बाद तीनों बच्चे बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। आर्थिक तंगी के चलते उनका जीवन संकट में है।
परिजनों के अनुसार बच्चों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए मार्च माह में सभी जरूरी फॉर्म भरकर विभाग में जमा किए गए थे, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है।
जबकि सरकार की ओर से अनाथ और निराश्रित बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन धरातल पर इन बच्चों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेकर तीनों बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए ताकि उन्हें भोजन, शिक्षा और बेहतर जीवन मिल सके।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मिशन AI से यूपी की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा और रफ्तार देने की तैयारी है। मिशन AI के माध्यम से तकनीक, शिक्षा, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। AI के जरिए सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के साथ-साथ उद्योगों, स्टार्टअप और शिक्षा क्षेत्र को भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने, रोजगार के नए अवसर तलाशने और अपने स्टार्टअप विकसित करने में मदद मिल सकती है। मिशन AI के तहत युवाओं को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। इससे प्रदेश के युवा बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में AI आधारित नवाचार को बढ़ावा मिलने से उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाने, समस्याओं के बेहतर समाधान और रोजगार के नए क्षेत्रों के सृजन की संभावनाएं मजबूत होंगी। सरकार और तकनीकी संस्थानों के प्रयासों से प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिशन AI से उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीक के नए अवसरों से जोड़ने और प्रदेश को आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।
    1
    मिशन AI से यूपी की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा और रफ्तार देने की तैयारी है। मिशन AI के माध्यम से तकनीक, शिक्षा, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। AI के जरिए सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के साथ-साथ उद्योगों, स्टार्टअप और शिक्षा क्षेत्र को भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने, रोजगार के नए अवसर तलाशने और अपने स्टार्टअप विकसित करने में मदद मिल सकती है। मिशन AI के तहत युवाओं को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। इससे प्रदेश के युवा बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में AI आधारित नवाचार को बढ़ावा मिलने से उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाने, समस्याओं के बेहतर समाधान और रोजगार के नए क्षेत्रों के सृजन की संभावनाएं मजबूत होंगी। सरकार और तकनीकी संस्थानों के प्रयासों से प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिशन AI से उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीक के नए अवसरों से जोड़ने और प्रदेश को आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • 47 आवासों की जांच या ‘दो दिन’ का अनंत इंतजार? तुम चाहे लखनऊ तक चले जाओ, हमारे आवास नहीं कटवा पाओगे 47 आवासों की जांच या ‘दो दिन’ का अनंत इंतजार? एक माह से जांच टीम रास्ते में! शिकायतकर्ता बोले—लखनऊ से दिल्ली तक जाएंगे, जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे! जालौन। सालाबाद गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के 47 नामों की जांच का मामला अब ऐसा लग रहा है जैसे जांच टीम ने गांव जाने के लिए नहीं, बल्कि लंबी छुट्टी मनाने का प्लान बना लिया हो! 😂 करीब एक माह बीत गया, शिकायत हुई, अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, जांच टीम भी बनी—लेकिन मौके पर जांच का इंतजार आज भी जारी है। ऊपर से पिछले 15-20 दिनों से कानूनगो और लेखपाल की ओर से फोन आता रहा कि “जांच करने आ रहे हैं”… मगर जांच है कि आने का नाम ही नहीं ले रही! आखिरकार शिकायतकर्ता सीधे एसडीएम जालौन राकेश कुमार सोनी के पास पहुंच गए और पूछा कि साहब, जांच आखिर हो कब रही है? एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं को बताया कि दो दिन के अंदर जांच करा दी जाएगी। अब शिकायतकर्ताओं की निगाहें घड़ी पर हैं—कहीं ये दो दिन भी सरकारी कैलेंडर के हिसाब से ‘थोड़े लंबे’ न निकल जाएं! 😂 “लखनऊ तक जाओगे तो हम दिल्ली तक जाएंगे!” शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर कहा जा रहा है—“तुम चाहे लखनऊ तक चले जाओ, हमारे आवास नहीं कटवा पाओगे।” अब शिकायतकर्ताओं ने भी जवाब दे दिया है—लखनऊ तक ही क्यों, जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक जाएंगे! उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे, लेकिन जांच कराकर रहेंगे। उनका साफ कहना है कि मामला किसी का हक छीनने का नहीं है—जो पात्र हैं, उन्हें आवास मिले और जो अपात्र हैं, उनके नाम सूची से हटाए जाएं। अब असली सवाल—जांच होगी या फिर ‘दो दिन’ फिर बढ़ेंगे? जब जांच टीम बनी थी तो सवाल यह है कि एक महीने तक टीम गांव क्यों नहीं पहुंची? जब कानूनगो-लेखपाल फोन करके जांच की बात कर रहे थे तो फिर मौके पर जांच क्यों नहीं हुई? और जब एसडीएम ने अब दो दिन का समय दिया है तो क्या इस बार सच में टीम गांव पहुंचेगी? अब ग्रामीण भी इंतजार में हैं और शिकायतकर्ता भी। फिलहाल 47 आवासों की जांच का मामला ऐसा हो गया है—आदेश आते हैं, फोन आते हैं, आश्वासन आते हैं… बस जांच टीम नहीं आती! 😂 अब देखना दिलचस्प होगा कि दो दिन में जांच होती है या ‘दो दिन’ फिर अगली तारीख में बदल जाते हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे पात्रों का हक दिलाने और अपात्रों के नाम हटवाने के लिए हर स्तर तक जाने को तैयार हैं।
    1
    47 आवासों की जांच या ‘दो दिन’ का अनंत इंतजार? तुम चाहे लखनऊ तक चले जाओ, हमारे आवास नहीं कटवा पाओगे
47 आवासों की जांच या ‘दो दिन’ का अनंत इंतजार?
एक माह से जांच टीम रास्ते में! शिकायतकर्ता बोले—लखनऊ से दिल्ली तक जाएंगे, जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे!
जालौन। सालाबाद गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के 47 नामों की जांच का मामला अब ऐसा लग रहा है जैसे जांच टीम ने गांव जाने के लिए नहीं, बल्कि लंबी छुट्टी मनाने का प्लान बना लिया हो! 😂
करीब एक माह बीत गया, शिकायत हुई, अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, जांच टीम भी बनी—लेकिन मौके पर जांच का इंतजार आज भी जारी है। ऊपर से पिछले 15-20 दिनों से कानूनगो और लेखपाल की ओर से फोन आता रहा कि “जांच करने आ रहे हैं”… मगर जांच है कि आने का नाम ही नहीं ले रही!
आखिरकार शिकायतकर्ता सीधे एसडीएम जालौन राकेश कुमार सोनी के पास पहुंच गए और पूछा कि साहब, जांच आखिर हो कब रही है?
एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं को बताया कि दो दिन के अंदर जांच करा दी जाएगी।
अब शिकायतकर्ताओं की निगाहें घड़ी पर हैं—कहीं ये दो दिन भी सरकारी कैलेंडर के हिसाब से ‘थोड़े लंबे’ न निकल जाएं! 😂
“लखनऊ तक जाओगे तो हम दिल्ली तक जाएंगे!”
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर कहा जा रहा है—“तुम चाहे लखनऊ तक चले जाओ, हमारे आवास नहीं कटवा पाओगे।”
अब शिकायतकर्ताओं ने भी जवाब दे दिया है—लखनऊ तक ही क्यों, जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक जाएंगे!
उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे, लेकिन जांच कराकर रहेंगे। उनका साफ कहना है कि मामला किसी का हक छीनने का नहीं है—जो पात्र हैं, उन्हें आवास मिले और जो अपात्र हैं, उनके नाम सूची से हटाए जाएं।
अब असली सवाल—जांच होगी या फिर ‘दो दिन’ फिर बढ़ेंगे?
जब जांच टीम बनी थी तो सवाल यह है कि एक महीने तक टीम गांव क्यों नहीं पहुंची?
जब कानूनगो-लेखपाल फोन करके जांच की बात कर रहे थे तो फिर मौके पर जांच क्यों नहीं हुई?
और जब एसडीएम ने अब दो दिन का समय दिया है तो क्या इस बार सच में टीम गांव पहुंचेगी?
अब ग्रामीण भी इंतजार में हैं और शिकायतकर्ता भी।
फिलहाल 47 आवासों की जांच का मामला ऐसा हो गया है—आदेश आते हैं, फोन आते हैं, आश्वासन आते हैं… बस जांच टीम नहीं आती! 😂
अब देखना दिलचस्प होगा कि दो दिन में जांच होती है या ‘दो दिन’ फिर अगली तारीख में बदल जाते हैं।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे पात्रों का हक दिलाने और अपात्रों के नाम हटवाने के लिए हर स्तर तक जाने को तैयार हैं।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • कोंच बस स्टैंड पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण देकर युवक से 15 हजार और मोबाइल छीनने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच बस स्टैंड पर एक युवक से कथित तौर पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मारपुरा निवासी बॉबी पुत्र कमलेश ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह 15 सितंबर 2026 को करीब सात बजे कानपुर से अपने गांव मारपुरा जा रहा था। कोंच बस स्टैंड पर पानी पीने के लिए उतरने के दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे और सोने-चांदी के आभूषण दिखाते हुए उन्हें सस्ते दाम पर देने की बात कही। आरोप है कि आभूषण फर्जी होने के बावजूद लोगों ने उसे सामान लेने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर कथित आरोपियों ने उससे 15 हजार रुपये और रियलमी मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। बॉबी ने बताया कि वह अपनी बहन के लिए मोरछट देने जा रहा था और इसी के लिए रुपये लेकर निकला था। घटना के बाद उसने आसपास मौजूद लोगों को पूरी जानकारी दी। पीड़ित का दावा है कि कुछ लोगों ने आरोपियों के कांशीराम कॉलोनी की ओर के होने की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रुपये और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।
    1
    कोंच बस स्टैंड पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण देकर युवक से 15 हजार और मोबाइल छीनने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच बस स्टैंड पर एक युवक से कथित तौर पर फर्जी सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मारपुरा निवासी बॉबी पुत्र कमलेश ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, वह 15 सितंबर 2026 को करीब सात बजे कानपुर से अपने गांव मारपुरा जा रहा था। कोंच बस स्टैंड पर पानी पीने के लिए उतरने के दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे और सोने-चांदी के आभूषण दिखाते हुए उन्हें सस्ते दाम पर देने की बात कही। आरोप है कि आभूषण फर्जी होने के बावजूद लोगों ने उसे सामान लेने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर कथित आरोपियों ने उससे 15 हजार रुपये और रियलमी मोबाइल फोन जबरन छीन लिया।
बॉबी ने बताया कि वह अपनी बहन के लिए मोरछट देने जा रहा था और इसी के लिए रुपये लेकर निकला था। घटना के बाद उसने आसपास मौजूद लोगों को पूरी जानकारी दी। पीड़ित का दावा है कि कुछ लोगों ने आरोपियों के कांशीराम कॉलोनी की ओर के होने की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रुपये और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • क्या महेंद्र कठेरिया को समाजवादी पार्टी से उरई जालौन विधानसभा से फिर मिल सकता है टिकट
    1
    क्या महेंद्र कठेरिया को समाजवादी पार्टी से उरई जालौन विधानसभा से फिर मिल सकता है टिकट
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गुरसराय। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को गुरसराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने की। बैठक में क्षेत्राधिकारी पीयूष पांडेय ने गणेश उत्सव समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समिति के सभी सदस्यों की जानकारी थाने में दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पंडाल ऐसी जगह स्थापित करने की बात कही, जिससे आम रास्ते और यातायात प्रभावित न हों। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने नगर में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं थाना प्रभारी अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक उम्मेद सिंह चौहान, राम नारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी, सतीश चौरसिया, पेश इमाम साहब उद्दीन, प्रसिद्ध नारायण यादव, रवि जैन, प्रकाश नारायण दीक्षित, रामकेश, शिवम बाबू जी ब्लॉक सहित गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुरसराय। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को गुरसराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी पीयूष पांडेय ने गणेश उत्सव समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समिति के सभी सदस्यों की जानकारी थाने में दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पंडाल ऐसी जगह स्थापित करने की बात कही, जिससे आम रास्ते और यातायात प्रभावित न हों।
उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने नगर में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं थाना प्रभारी अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक उम्मेद सिंह चौहान, राम नारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी, सतीश चौरसिया, पेश इमाम साहब उद्दीन, प्रसिद्ध नारायण यादव, रवि जैन, प्रकाश नारायण दीक्षित, रामकेश, शिवम बाबू जी ब्लॉक सहित गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.