जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात गिरफ्तार 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते ब गुरसराय। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसराय थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसराय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गरौठा रोड स्थित खैर इंटर कॉलेज के मैदान में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश साहू निवासी मडोरी, दीनदयाल शर्मा निवासी मडोरी, लोचन सिंह निवासी मडोरा, नहीम निवासी नई बस्ती, रोहित कुमार निवासी लोडी थाना टहरौली, उदय सिंह निवासी छिरौरा तथा इशरार निवासी मोहल्ला कटरा गुरसराय के रूप में हुई है। पुलिस ने जुए के फड़ से 7,700 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए, जबकि आरोपियों की जामा तलाशी में 4,000 रुपये मिले। इस प्रकार कुल 11,700 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना गुरसराय में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात गिरफ्तार 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते ब गुरसराय। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसराय थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसराय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गरौठा रोड स्थित खैर इंटर कॉलेज के मैदान में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश साहू निवासी मडोरी, दीनदयाल शर्मा निवासी मडोरी, लोचन सिंह निवासी मडोरा, नहीम निवासी नई बस्ती, रोहित कुमार निवासी लोडी थाना टहरौली, उदय सिंह निवासी छिरौरा तथा इशरार निवासी मोहल्ला कटरा गुरसराय के रूप में हुई है। पुलिस ने जुए के फड़ से 7,700 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए, जबकि आरोपियों की जामा तलाशी में 4,000 रुपये मिले। इस प्रकार कुल 11,700 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना गुरसराय में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात गिरफ्तार 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते ब गुरसराय। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसराय थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसराय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गरौठा रोड स्थित खैर इंटर कॉलेज के मैदान में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश साहू निवासी मडोरी, दीनदयाल शर्मा निवासी मडोरी, लोचन सिंह निवासी मडोरा, नहीम निवासी नई बस्ती, रोहित कुमार निवासी लोडी थाना टहरौली, उदय सिंह निवासी छिरौरा तथा इशरार निवासी मोहल्ला कटरा गुरसराय के रूप में हुई है। पुलिस ने जुए के फड़ से 7,700 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए, जबकि आरोपियों की जामा तलाशी में 4,000 रुपये मिले। इस प्रकार कुल 11,700 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना गुरसराय में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- *हमीरपुर: 10 रुपये के लिए कोतवाली पहुंचा शख्स, नाई पर ज्यादा पैसे लेने का आरोप* *राठ (हमीरपुर)।* जनपद में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां महज 10 रुपये के लिए एक व्यक्ति शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गया। मामला राठ कस्बे के चरखारी रोड का है। टिकरिया गांव निवासी सीताराम बाबा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार दोपहर वह चरखारी रोड स्थित एक सैलून में बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने गया था। आरोप है कि बाल और दाढ़ी बनाने के 40 रुपये तय हुए थे, लेकिन दुकानदार ने काम के बाद उससे 50 रुपये ले लिए। 10 रुपये ज्यादा लेने का विरोध करने पर दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता और धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से सैलून संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने 10 रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है।1
- पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा झांसी महानगर द्वारा सेवा का महाकुंभ - 17 को वृहद रक्तदान शिविर, शाम को दीपों की रोशनी से जगमगाएगा शहर - जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने तैयारी बैठक की 17 तारीख को वृद्ध रक्त दान शिविर आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक सेवा के संकल्प को समर्पित आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 17 सितंबर को जिले भर में आयोजित होने वाले 'वृहद रक्तदान दिवस' और शाम को प्रस्तावित 'आशीर्वाद का दीया' महाअभियान की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर महादान: वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन 'अंत्योदय' और 'जनसेवा' का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को संगठन द्वारा सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न केंद्रों पर वृहद रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज झांसी मै आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़कर किसी का जीवन बचाना ही प्रधानमंत्री जी के प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी। युवा मोर्चा और समस्त पढ़ाकरियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों को इस रक्तदान अभियान से जोड़ें, एवं स्वयं भी इस सामूहिक रक्तदान का अंश बने । 'जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा' — हर घर प्रज्ज्वलित होगा दीया जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण की योजनाओं से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन को संवारने का कार्य किया है। उनके प्रति जन-जन का स्नेह और आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम को "जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा" के ध्येय वाक्य के साथ 'आशीर्वाद का दीया' अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ, गांव, मोहल्ले और हर घर पर शाम के समय दीपक जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दीया केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के निरंतर संकल्प के लिए मंगलकामनाओं का आशीर्वाद स्वरूप होगा। बूथ स्तर तक जन-जन को जोड़ने का आह्वान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडल और बूथ स्तर पर टीम बनाकर अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के प्रबंध किए जाएं।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर और शाम के 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ,विकास कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, मीनू राजावत ,अनिरुद्ध दुबे , विनीत खटीक ,संजीव अग्रवाल , सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल श्वेता पराशर ,प्रतिमा कुलकर्णी ,नीरजा गुप्ता ,गीतमाला गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपास्थि रहे2
- ए घटना महोबा जिले की पनवारी ब्लॉक की से ग्राम कनकुआ की है यह रास्ता तालाब के जाने के लिए है एवं लोगों को निकलने में दिक्कत आती है1
- जेल रोड पर ब्लैक बक कैफे की आड़ में कथित हुक्का बार! जेल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नशे का खेल? उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित ईशा बैंक्वेट के बगल में ब्लैक बक कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने के आरोप सामने आए हैं। वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के मुताबिक, कैफे में युवाओं के साथ किशोरों की मौजूदगी भी बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल—जेल चौकी से चंद कदम दूर कथित हुक्का बार आखिर किसकी नजर से बचकर चल रहा था? क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई में देरी क्यों हुई? बताया जा रहा है कि उरई में पहले भी कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसने के मामलों में कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही? यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कैफे संचालक और पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं—जिम्मेदार कौन?1
- कोंच में देर रात तक गूंजा गणपति बप्पा मोरया कोंच में देर रात शुरू हुआ गणेश प्रतिमाओं का आगमन, 29 स्थानों पर होगी स्थापना जालौन के कोंच नगर में गणेश महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है। रविवार की देर रात करीब 11 बजे से नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं का आगमन शुरू हो गया। गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडालों तक पहुंचे। प्रतिमाओं के आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। नगर में इस बार करीब 29 स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। रविवार देर रात से ही अलग-अलग स्थानों से गणेश प्रतिमाओं को वाहनों के माध्यम से पंडालों तक लाने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रतिमा लेकर पहुंचे भक्तों ने रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर जयकारे लगाए। कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। गणेश प्रतिमाओं के पंडालों में पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का स्वागत किया। सोमवार से नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। सोमवार दोपहर 12 बजे विभिन्न पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए गणेश उत्सव समितियों की ओर से पंडालों को सजाने और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणेश जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। नगर के अलग-अलग मोहल्लों में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी गणेश महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। गणेश प्रतिमाओं के आगमन के साथ ही नगर में उत्सव का माहौल बन गया है। सोमवार को विधिवत स्थापना और पूजन के बाद अगले कई दिनों तक विभिन्न पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से भक्तिमय माहौल रहने की उम्मीद है।1
- सैदनगर के तालाब में दिखा मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू जालौन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामन आइ हा कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के तालाब में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब में मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक, कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर गांव स्थित तालाब में ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों और रेस्क्यू टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मगरमच्छ को काबू में करना आसान नहीं था और टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि की सूचना सामने नही आई। तालाब मे मगरमच्छ मित भी चर्चा का माहौल है। आसपास के क्षेत्र मे सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही है।3
- गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गुरसराय। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को गुरसराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने की। बैठक में क्षेत्राधिकारी पीयूष पांडेय ने गणेश उत्सव समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समिति के सभी सदस्यों की जानकारी थाने में दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पंडाल ऐसी जगह स्थापित करने की बात कही, जिससे आम रास्ते और यातायात प्रभावित न हों। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने नगर में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं थाना प्रभारी अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक उम्मेद सिंह चौहान, राम नारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी, सतीश चौरसिया, पेश इमाम साहब उद्दीन, प्रसिद्ध नारायण यादव, रवि जैन, प्रकाश नारायण दीक्षित, रामकेश, शिवम बाबू जी ब्लॉक सहित गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1