पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा झांसी महानगर द्वारा सेवा का महाकुंभ - 17 को वृहद रक्तदान शिविर, शाम को दीपों की रोशनी से जगमगाएगा शहर - जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने तैयारी बैठक की 17 तारीख को वृद्ध रक्त दान शिविर आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक सेवा के संकल्प को समर्पित आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 17 सितंबर को जिले भर में आयोजित होने वाले 'वृहद रक्तदान दिवस' और शाम को प्रस्तावित 'आशीर्वाद का दीया' महाअभियान की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर महादान: वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन 'अंत्योदय' और 'जनसेवा' का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को संगठन द्वारा सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न केंद्रों पर वृहद रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज झांसी मै आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़कर किसी का जीवन बचाना ही प्रधानमंत्री जी के प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी। युवा मोर्चा और समस्त पढ़ाकरियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों को इस रक्तदान अभियान से जोड़ें, एवं स्वयं भी इस सामूहिक रक्तदान का अंश बने । 'जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा' — हर घर प्रज्ज्वलित होगा दीया जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण की योजनाओं से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन को संवारने का कार्य किया है। उनके प्रति जन-जन का स्नेह और आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम को "जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा" के ध्येय वाक्य के साथ 'आशीर्वाद का दीया' अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ, गांव, मोहल्ले और हर घर पर शाम के समय दीपक जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दीया केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के निरंतर संकल्प के लिए मंगलकामनाओं का आशीर्वाद स्वरूप होगा। बूथ स्तर तक जन-जन को जोड़ने का आह्वान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडल और बूथ स्तर पर टीम बनाकर अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के प्रबंध किए जाएं।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर और शाम के 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ,विकास कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, मीनू राजावत ,अनिरुद्ध दुबे , विनीत खटीक ,संजीव अग्रवाल , सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल श्वेता पराशर ,प्रतिमा कुलकर्णी ,नीरजा गुप्ता ,गीतमाला गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपास्थि रहे
पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा झांसी महानगर द्वारा सेवा का महाकुंभ - 17 को वृहद रक्तदान शिविर, शाम को दीपों की रोशनी से जगमगाएगा शहर - जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने तैयारी बैठक की 17 तारीख को वृद्ध रक्त दान शिविर आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक सेवा के संकल्प को समर्पित आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 17 सितंबर को जिले भर में आयोजित होने वाले 'वृहद रक्तदान दिवस' और शाम को प्रस्तावित 'आशीर्वाद का दीया' महाअभियान की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर महादान: वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन 'अंत्योदय' और 'जनसेवा' का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को संगठन द्वारा सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न केंद्रों पर वृहद रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज झांसी मै आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़कर किसी का जीवन बचाना ही प्रधानमंत्री जी के प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी। युवा मोर्चा और समस्त पढ़ाकरियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों को इस रक्तदान अभियान से जोड़ें, एवं स्वयं भी इस सामूहिक रक्तदान का अंश बने । 'जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा' — हर घर
प्रज्ज्वलित होगा दीया जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण की योजनाओं से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन को संवारने का कार्य किया है। उनके प्रति जन-जन का स्नेह और आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम को "जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा" के ध्येय वाक्य के साथ 'आशीर्वाद का दीया' अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ, गांव, मोहल्ले और हर घर पर शाम के समय दीपक जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दीया केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के निरंतर संकल्प के लिए मंगलकामनाओं का आशीर्वाद स्वरूप होगा। बूथ स्तर तक जन-जन को जोड़ने का आह्वान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडल और बूथ स्तर पर टीम बनाकर अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के प्रबंध किए जाएं।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर और शाम के 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ,विकास कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, मीनू राजावत ,अनिरुद्ध दुबे , विनीत खटीक ,संजीव अग्रवाल , सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल श्वेता पराशर ,प्रतिमा कुलकर्णी ,नीरजा गुप्ता ,गीतमाला गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपास्थि रहे
- पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा झांसी महानगर द्वारा सेवा का महाकुंभ - 17 को वृहद रक्तदान शिविर, शाम को दीपों की रोशनी से जगमगाएगा शहर - जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने तैयारी बैठक की 17 तारीख को वृद्ध रक्त दान शिविर आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक सेवा के संकल्प को समर्पित आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 17 सितंबर को जिले भर में आयोजित होने वाले 'वृहद रक्तदान दिवस' और शाम को प्रस्तावित 'आशीर्वाद का दीया' महाअभियान की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर महादान: वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन 'अंत्योदय' और 'जनसेवा' का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को संगठन द्वारा सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न केंद्रों पर वृहद रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज झांसी मै आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़कर किसी का जीवन बचाना ही प्रधानमंत्री जी के प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी। युवा मोर्चा और समस्त पढ़ाकरियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों को इस रक्तदान अभियान से जोड़ें, एवं स्वयं भी इस सामूहिक रक्तदान का अंश बने । 'जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा' — हर घर प्रज्ज्वलित होगा दीया जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण की योजनाओं से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन को संवारने का कार्य किया है। उनके प्रति जन-जन का स्नेह और आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम को "जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा" के ध्येय वाक्य के साथ 'आशीर्वाद का दीया' अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ, गांव, मोहल्ले और हर घर पर शाम के समय दीपक जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दीया केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के निरंतर संकल्प के लिए मंगलकामनाओं का आशीर्वाद स्वरूप होगा। बूथ स्तर तक जन-जन को जोड़ने का आह्वान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडल और बूथ स्तर पर टीम बनाकर अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के प्रबंध किए जाएं।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर और शाम के 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ,विकास कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, मीनू राजावत ,अनिरुद्ध दुबे , विनीत खटीक ,संजीव अग्रवाल , सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल श्वेता पराशर ,प्रतिमा कुलकर्णी ,नीरजा गुप्ता ,गीतमाला गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपास्थि रहे2
- जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात गिरफ्तार 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते ब गुरसराय। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसराय थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसराय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गरौठा रोड स्थित खैर इंटर कॉलेज के मैदान में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश साहू निवासी मडोरी, दीनदयाल शर्मा निवासी मडोरी, लोचन सिंह निवासी मडोरा, नहीम निवासी नई बस्ती, रोहित कुमार निवासी लोडी थाना टहरौली, उदय सिंह निवासी छिरौरा तथा इशरार निवासी मोहल्ला कटरा गुरसराय के रूप में हुई है। पुलिस ने जुए के फड़ से 7,700 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए, जबकि आरोपियों की जामा तलाशी में 4,000 रुपये मिले। इस प्रकार कुल 11,700 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना गुरसराय में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- भगवानपुर में गजानन गणपति बप्पा सभी पंडालों में होंगे विराजमान गजानन गणपति बप्पा सभी पंडालों में विराजमान होगें आज, बात की जाए तो भगवानपुरा में छोटे बड़े करीबन 14 पंडाल है। जहां पर आज गणपति बाबा विराजमान होंगे आज सुबह से ही नन्हे मुन्ने बच्चों में गणपति बप्पा को विराजमान करने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सुबह से ही गणपति बप्पा को ठेले पर बिठाकर पूरे नगर का भ्रमण करवाया गया और गणपति बब्बा मोरिया के जय घोष से पूरा नगर भक्ति मय के माहौल में महक उठा वही देखा जाए तो बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला, स्वयं बच्चों द्वारा तालियां बजाकर झांझर बजाकर पटाखे फोड़ कर और गुलाल एवं फूल उड़ा कर बड़े ही उत्साह के साथ में गणपति बप्पा को विराजमान करने के लिए ले जाया जा रहा है।।1
- झांसी ब्यूरो रिपोर्ट भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत हाईवे की टूटी सड़क देख NHAI अफसर पर भड़क गए।1
- झाँसी मे मंगलमूर्ति की हुई धूमधाम से अगवानी......... .1
- डॉ० संदीप ने फीता काटकर किया 'चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर’ का भव्य शुभारम्भ, बुकिंग पर 50% छूट1
- झाँसी में 55वीं KVS राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (U-14 & U-17 बालिका) संपन्न, देश भर की 22 टीमों की 345 बालिकाओं ने लिया भाग - जबलपुर और बेंगलुरु बने चैंपियन* झाँसी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर-14 व अंडर-17 बालिका वर्ग का समापन हो गया। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 25 संभागों में से 22 संभागों की टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 345 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। *रिजल्ट:* अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान जबलपुर, द्वितीय आगरा और तृतीय बेंगलुरु रहा। अंडर-17 वर्ग में प्रथम बेंगलुरु, द्वितीय हैदराबाद और तृतीय आगरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक और राजकुमार असिस्टेंट कमिश्नर केंद्रीय विद्यालय संग़ठन आगरा रहे। कार्यक्रम का आभार प्रिंसिपल सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, केंद्रीय विद्यालय नं. 3 ने किया। *BYTE - राजकुमार, असिस्टेंट कमिश्नर, केंद्रीय विद्यालय संगठन, आगरा संभाग4
- गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गुरसराय। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को गुरसराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने की। बैठक में क्षेत्राधिकारी पीयूष पांडेय ने गणेश उत्सव समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समिति के सभी सदस्यों की जानकारी थाने में दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पंडाल ऐसी जगह स्थापित करने की बात कही, जिससे आम रास्ते और यातायात प्रभावित न हों। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने नगर में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं थाना प्रभारी अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक उम्मेद सिंह चौहान, राम नारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी, सतीश चौरसिया, पेश इमाम साहब उद्दीन, प्रसिद्ध नारायण यादव, रवि जैन, प्रकाश नारायण दीक्षित, रामकेश, शिवम बाबू जी ब्लॉक सहित गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1