logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर श्रावको के प्रबल पुण्योदय से दिगंबर जैन भसावडियान गोठ व प्रतिमा पुण्यार्जकों के संयोजन में शेरपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को शांति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोग जिनाभिषेक,शांतिधारा व पूजन के समागम में उमड़ पड़े। महोत्सव के पहले दिन शनिवार को हरीश- रेणु धाडूका द्वारा किये गए ध्वजारोहण के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। फागी के विधानाचार्य मनीष गोधा के निर्देशन में वेदी शुद्धि,मंडल विधान एवं अन्य वैदिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए धर्माराधना की। महोत्सव के दंसरे दिन रविवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में वेदी प्रतिष्ठा की मुख्य क्रिया सम्पन्न हुई। यज्ञ नायक-नायिकाओ सहित इंद्र परिकरो ने यज्ञ में विभिन्न मंत्रों के बीच आहुतियां देकर विश्वशांति की कामना की गई। प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधानाचार्य के मंत्रोचार के बीच उत्साह व उमंग के वातावरण में नगेंद्र कासलीवाल,सुशील गंगवाल,रमेश चंद भसावड़ी,महेश छाबड़ा,अवनेश छाबड़ा,सुनील ढोलिया एंव अभिषेक रावका ने भगवान वासुपूज्य,शीतलनाथ,मल्लिनाथ मुनिसुव्रतनाथ,नेमिनाथ,पार्श्वनाथ एंव भगवान महावीर की प्रतिमाओ को अलग ही छठा बिखेरने वाली वेदियो में कमलासन पर भव्यता के साथ स्याद्वाद दिव्य जयघोष की मधुर धुनो के बीच विराजमान कर चंवर ढुलाए। प्रतिमाओं को वेदियो में विराजमान करते ही जिनेंद्र भक्त दर्शनों के लिए लालायित हो गए। भक्त और भगवान के प्रेम का यह अनूठा दृश्य क्षेत्र पर नजर आ रहा था,श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे थे। जिनालय जिनेंद्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा। वहीं शशि कासलीवाल,मधु गंगवाल,सरोज भसावड़ी,मधु छाबड़ा,शांति छाबडा,मंजू छाबड़ा बीना ढोलिया एंव बीना रावका ने बधाई गीत गाकर जिनेंद्र भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। धार्मिक माहौल से मंदिर भक्ति के रंग से सराबोर हो गया। इस अवसर पर स्थानीय सहित आस-पास व दूर-दराज के धर्मनिष्ठ महिला,पुरुषो ने उपस्थित रहकर महोत्सव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। महोत्सव के सफल आयोजन में भसावडियान गोठ एवं प्रतिमा पुण्यार्जकों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण,अनुशासन एवं भव्य व्यवस्थाओं के साथ दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।
    1
    सवाई माधोपुर श्रावको के प्रबल पुण्योदय से दिगंबर जैन भसावडियान गोठ व प्रतिमा पुण्यार्जकों के संयोजन में शेरपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को शांति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोग जिनाभिषेक,शांतिधारा व पूजन के समागम में उमड़ पड़े।
महोत्सव के पहले दिन शनिवार को हरीश- रेणु धाडूका द्वारा किये गए ध्वजारोहण के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। 
फागी के विधानाचार्य मनीष गोधा के निर्देशन में वेदी शुद्धि,मंडल विधान एवं अन्य वैदिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए धर्माराधना की।
महोत्सव के दंसरे दिन रविवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में वेदी प्रतिष्ठा की मुख्य क्रिया सम्पन्न हुई। यज्ञ नायक-नायिकाओ सहित इंद्र परिकरो ने यज्ञ में विभिन्न मंत्रों के बीच आहुतियां देकर विश्वशांति की कामना की गई। 
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधानाचार्य के मंत्रोचार के बीच उत्साह व उमंग के वातावरण में नगेंद्र कासलीवाल,सुशील गंगवाल,रमेश चंद भसावड़ी,महेश छाबड़ा,अवनेश छाबड़ा,सुनील ढोलिया एंव अभिषेक रावका ने भगवान वासुपूज्य,शीतलनाथ,मल्लिनाथ मुनिसुव्रतनाथ,नेमिनाथ,पार्श्वनाथ एंव भगवान महावीर की प्रतिमाओ को अलग ही छठा बिखेरने वाली वेदियो में कमलासन पर भव्यता के साथ स्याद्वाद दिव्य जयघोष की मधुर धुनो के बीच विराजमान कर चंवर ढुलाए। प्रतिमाओं को वेदियो में विराजमान करते ही जिनेंद्र भक्त दर्शनों के लिए लालायित हो गए। भक्त और भगवान के प्रेम का यह अनूठा दृश्य क्षेत्र पर नजर आ रहा था,श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे थे। जिनालय जिनेंद्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा। 
वहीं शशि कासलीवाल,मधु गंगवाल,सरोज भसावड़ी,मधु छाबड़ा,शांति छाबडा,मंजू छाबड़ा बीना ढोलिया एंव बीना रावका ने बधाई गीत गाकर जिनेंद्र भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। धार्मिक माहौल से मंदिर भक्ति के रंग से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर स्थानीय सहित आस-पास व दूर-दराज के धर्मनिष्ठ महिला,पुरुषो ने उपस्थित रहकर महोत्सव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
महोत्सव के सफल आयोजन में भसावडियान गोठ एवं प्रतिमा पुण्यार्जकों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण,अनुशासन एवं भव्य व्यवस्थाओं के साथ दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • कण्डेरा कल्याण बोर्ड" का गठन करने कि मांग कि कण्डेरा समाज हिन्दु धर्म का एक अभिन्न अंग है, एवं प्राचीन काल से ही राजस्थान में निवास करती है, एवं इस जाति का मुख्यकार्य (रुई) धुनने का रहा है। इस जाति को राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न-भिन्न नार्मा रो जैसे "कन्डेरा, कंडेरा जाति के नामों से जाना जाता है। यह जाति राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अधिसूचना सं प. 11 (164) आर एण्ड पी. एस. जे.ई. डी. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की अधिसूचित वर्गा में से 34 कण्डेरा वर्ग । जाति में उल्लेखित है। भारत सरकार के पिछडा वर्ग स्टेट यूनियन टेरिटरी बैकवर्ड कास्ट रेगुलेशन नं 12011/68/98-BBC dt. 27/10/1933 संख्या (27) पर दर्ज हो। कण्डेरा जाति की राजस्थान में 25 से 30 लाख जनसंख्या निवास करती हैं। प्राचीन काल से ही रुई धुनने का कार्य हाथ से किया जाता रहा है। किन्तु आधुनिक युग में यह कार्य मशीनों द्वारा होने लगा है। जिससे कण्डेरा जाति के लोगो के पास रोजगार का अत्यंत संकट उत्पन्न हो गया है। वैसे रई धुनने का कार्य वर्ष भर में मात्र 3 या 4 माह का ही होता शीत ऋतु में जिससे समाज के लोगों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर जाना पड़ता है। समाज के लोग जैसे-तैसे अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रोजगार के लिए इधर-उधर जाने के कारण हम अपनी आने वाले (पीढ़ी) बच्चों को उचित शिक्षा व व्यवसाय उपलब्ध नहीं करा सकते हैं।
    1
    कण्डेरा कल्याण बोर्ड" का गठन करने कि मांग 
कि कण्डेरा समाज हिन्दु धर्म का एक अभिन्न अंग है, एवं प्राचीन काल से ही राजस्थान में निवास करती है, एवं इस जाति का मुख्यकार्य (रुई) धुनने का रहा है। इस जाति को राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न-भिन्न नार्मा रो जैसे "कन्डेरा, कंडेरा जाति के नामों से जाना जाता है। यह जाति राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अधिसूचना सं प. 11 (164) आर एण्ड पी. एस. जे.ई. डी. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की अधिसूचित वर्गा में से 34 कण्डेरा वर्ग । जाति में उल्लेखित है।
भारत सरकार के पिछडा वर्ग स्टेट यूनियन टेरिटरी बैकवर्ड कास्ट रेगुलेशन नं 12011/68/98-BBC dt. 27/10/1933 संख्या (27) पर दर्ज हो।
कण्डेरा जाति की राजस्थान में 25 से 30 लाख जनसंख्या निवास करती हैं। प्राचीन काल से ही रुई धुनने का कार्य हाथ से किया जाता रहा है। किन्तु आधुनिक युग में यह कार्य मशीनों द्वारा होने लगा है। जिससे कण्डेरा जाति के लोगो के पास रोजगार का अत्यंत संकट उत्पन्न हो गया है। वैसे रई धुनने का कार्य वर्ष भर में मात्र 3 या 4 माह का ही होता शीत ऋतु में जिससे समाज के लोगों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर जाना पड़ता है। समाज के लोग जैसे-तैसे अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रोजगार के लिए इधर-उधर जाने के कारण हम अपनी आने वाले (पीढ़ी) बच्चों को उचित शिक्षा व व्यवसाय उपलब्ध नहीं करा सकते हैं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के धूमधाम से मनाया फागोत्सव फूलों से खेली होली होली के गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु अल्पाहार में प्रसादी का किया वितरण
    1
    गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के धूमधाम से मनाया फागोत्सव  फूलों से खेली होली होली के गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु अल्पाहार में प्रसादी का किया वितरण
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • अमानीशाह नाले का दूषित पानी एशिया की सबसे बड़े कच्चे बांध में मिल रहा, ट्रीटमेंट प्लांट की मांग लालसोट। अमानीशाह नाले का दूषित पानी मोरेल नदी में मिलने से जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने इस मुद्दे को विधानसभा में नियम 295 के तहत उठाते हुए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि नदी पर बने मोरेल बांध का पानी सिंचाई में काम आता है, जो प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। कानोता या सामरिया क्षेत्र में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर पानी को शुद्ध कर मोरेल में छोड़ने की मांग की गई है। जल संसाधन मंत्री से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई है।
    1
    अमानीशाह नाले का दूषित पानी एशिया की सबसे बड़े कच्चे बांध में मिल रहा, ट्रीटमेंट प्लांट की मांग
लालसोट। अमानीशाह नाले का दूषित पानी मोरेल नदी में मिलने से जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं।  लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने इस मुद्दे को विधानसभा में नियम 295 के तहत उठाते हुए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की गई है।
प्रस्ताव में कहा गया है कि नदी पर बने मोरेल बांध का पानी सिंचाई में काम आता है, जो प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। कानोता या सामरिया क्षेत्र में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर पानी को शुद्ध कर मोरेल में छोड़ने की मांग की गई है।
जल संसाधन मंत्री से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    31 min ago
  • प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक करौली भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के निर्देश अनुसार आज खेड़ा मण्डल अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में आये प्रवासी मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री ने भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल कार्यालय पर आगामी 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली आम सभा के बारे में जानकारी दी। और अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया इस दौरान मंडल महामंत्री विकास व्यास, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू मीणा कटकड़ ,मंडल मंत्री शोभा तिवाड़ी प्रेमवती देवी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाडी कुंवर सिंह,छोटेलाल जगदीश मीणा,ऋषि गोस्वामी नवांश खान ,पृथ्वी नटानी रमेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
    4
    प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक
करौली भाजपा जिला अध्यक्ष  गोवर्धन सिंह जादौन के निर्देश अनुसार आज खेड़ा मण्डल अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में आये प्रवासी मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री  ने भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल कार्यालय पर आगामी 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली आम सभा के बारे में जानकारी दी। और अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया इस दौरान मंडल महामंत्री विकास व्यास, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू मीणा कटकड़ ,मंडल मंत्री शोभा तिवाड़ी प्रेमवती देवी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाडी कुंवर सिंह,छोटेलाल जगदीश मीणा,ऋषि गोस्वामी नवांश खान ,पृथ्वी नटानी रमेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • यूजीसी बिल को लागू करने की मांग को लेकर एससी एसटी ओबीसी समाज ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन करौली जिला मुख्यालय पर यूजीसी बिल लागू करवाने की मांग को लेकर अंबेडकर सर्किल से शहर में होकर निकाली रैली, यूजीसी बिल को लागू करने के समर्थन में जिले के एसटी, एससी, ओबीसी समुदाय के लोगों ने समर्थन में अंबेडकर पार्क से रैली के रूप में बड़ी संख्या शहर में रैली के साथ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयकारों के साथ भारी भीड कलेक्ट्रेट पंहुची। सभी ने मिलकर करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर यूजीसी बिल को लागू करने की मांग की गई।
    4
    यूजीसी बिल को लागू करने की मांग को लेकर एससी एसटी ओबीसी समाज ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
करौली जिला मुख्यालय पर यूजीसी बिल लागू करवाने की मांग को लेकर अंबेडकर सर्किल से शहर में होकर निकाली रैली, 
यूजीसी बिल को लागू करने के समर्थन में जिले के एसटी, एससी, ओबीसी समुदाय के लोगों ने समर्थन में अंबेडकर पार्क से रैली के रूप में बड़ी संख्या शहर में रैली के साथ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयकारों के साथ भारी भीड कलेक्ट्रेट पंहुची। 
सभी ने मिलकर करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर यूजीसी बिल को लागू करने की मांग की गई।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बीकानेर जिला के रणजीतपुरा गांव की बेटी वसुधरा सैन के साथ हुई दरदगी एंव हत्या के आरोपियो को तुरन्त गिरफतार कर कडी सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर स्थानीय सैन समाज के द्वारा ज्ञापन बावत । स्थानीय सैन समाज एंव भारतीय सैन सेना राजस्थान की ओर से निवेदन है कि बीकानेर जिले के बिज्जू उपखण्ड के ग्राम रणजीतपुरा गावं की नाबालिग बेटी वसुधरा सैन के साथ दिनांक 21/02/2026 को हुई घटना के विरोध में स्थानीय सैन समाज एंव भारतीय सैन सेना के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण माननीय मुख्य मंत्री महोदय से मांग करते है कि उक्त प्रकरण में दोषीयो को तुरन्त गिरफतार किया जाये तथा उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जावे जिससे इस प्रकार की दरिंदगी एवं हत्या ना हो पाये एंव किसी गरीब समाज एंव अबिला नाबालिग बेटी के साथ इस तरह की पुनरावृतित्त न हो इसके लिये कठोर कदम उठाई जावे एंव निम्न मागो की आपके माध् यम से माननीय मुख्य मंत्री से मांग करते है । 1 इस जघन्य अपराध की जाँच निष्पक्ष जॉच एजेन्सी एस आई टी से करवाईजावे । सभी आरोपियो को तुरन्त गिरफ्‌तार करते हुये सख्त से सख्त कार्यवाही की जावे । 2 इस प्रकरण में फास्ट्रेक न्यायालय के माध्यम से दोषियो को फासी की सजा दिलवाई जावे । 3 यह कि पीडित परिवार को उचित सुरक्षा दिलवाई जावे एवं उचित मुआवजा / सहायता एवं परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नोकरी दिलवाई जावे । अगर इस प्रकरण में दोषीयो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही 7 दिवस में नही होने की स्थिति में समाज को कडे कदम उठाने के लिये बाध्य होना पडेगा जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान को बन्द जैसे कडे कदम उठाये जा सकेगें । अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि उचित मांगो को माननीय मुख्य मंत्री के समक्ष रखते हुये एवं नाबालिग बेटी के साथ न्याय दिलाने में सहयोग करेगा ।
    1
    बीकानेर जिला के रणजीतपुरा गांव की बेटी वसुधरा सैन के साथ हुई दरदगी एंव हत्या के आरोपियो को तुरन्त गिरफतार कर कडी सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर स्थानीय सैन समाज के द्वारा ज्ञापन बावत ।
स्थानीय सैन समाज एंव भारतीय सैन सेना राजस्थान की ओर से निवेदन है कि बीकानेर जिले के बिज्जू उपखण्ड के ग्राम रणजीतपुरा गावं की नाबालिग बेटी वसुधरा सैन के साथ दिनांक 21/02/2026 को हुई घटना के विरोध में स्थानीय सैन समाज एंव भारतीय सैन सेना के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण माननीय मुख्य मंत्री महोदय से मांग करते है कि उक्त प्रकरण में दोषीयो को तुरन्त गिरफतार किया जाये तथा उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जावे जिससे इस प्रकार की दरिंदगी एवं हत्या ना हो पाये एंव किसी गरीब समाज एंव अबिला नाबालिग बेटी के साथ इस तरह की पुनरावृतित्त न हो इसके लिये कठोर कदम उठाई जावे एंव निम्न मागो की आपके माध् यम से माननीय मुख्य मंत्री से मांग करते है ।
1
इस जघन्य अपराध की जाँच निष्पक्ष जॉच एजेन्सी एस आई टी से करवाईजावे । सभी आरोपियो को तुरन्त गिरफ्‌तार करते हुये सख्त से सख्त कार्यवाही की जावे ।
2 इस प्रकरण में फास्ट्रेक न्यायालय के माध्यम से दोषियो को फासी की सजा दिलवाई जावे ।
3 यह कि पीडित परिवार को उचित सुरक्षा दिलवाई जावे एवं उचित मुआवजा / सहायता एवं परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नोकरी दिलवाई जावे ।
अगर इस प्रकरण में दोषीयो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही 7 दिवस में नही होने की स्थिति में समाज को कडे कदम उठाने के लिये बाध्य होना पडेगा जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान को बन्द जैसे कडे कदम उठाये जा सकेगें ।
अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि उचित मांगो को माननीय मुख्य मंत्री के समक्ष रखते हुये एवं नाबालिग बेटी के साथ न्याय दिलाने में सहयोग करेगा ।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में व्यापारियों की अनूठी पहल नया बाजार में व्यापारी ने खुद संभाली सफाई की कमान
    1
    गंगापुर सिटी में व्यापारियों की अनूठी पहल नया बाजार में व्यापारी ने खुद संभाली सफाई की कमान
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.