Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक करौली भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के निर्देश अनुसार आज खेड़ा मण्डल अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में आये प्रवासी मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री ने भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल कार्यालय पर आगामी 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली आम सभा के बारे में जानकारी दी। और अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया इस दौरान मंडल महामंत्री विकास व्यास, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू मीणा कटकड़ ,मंडल मंत्री शोभा तिवाड़ी प्रेमवती देवी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाडी कुंवर सिंह,छोटेलाल जगदीश मीणा,ऋषि गोस्वामी नवांश खान ,पृथ्वी नटानी रमेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
मनोज तिवाड़ी
प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक करौली भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के निर्देश अनुसार आज खेड़ा मण्डल अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में आये प्रवासी मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री ने भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल कार्यालय पर आगामी 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली आम सभा के बारे में जानकारी दी। और अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया इस दौरान मंडल महामंत्री विकास व्यास, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू मीणा कटकड़ ,मंडल मंत्री शोभा तिवाड़ी प्रेमवती देवी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाडी कुंवर सिंह,छोटेलाल जगदीश मीणा,ऋषि गोस्वामी नवांश खान ,पृथ्वी नटानी रमेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by RK LIVE KARAULI1
- प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक करौली भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के निर्देश अनुसार आज खेड़ा मण्डल अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में आये प्रवासी मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री ने भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल कार्यालय पर आगामी 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली आम सभा के बारे में जानकारी दी। और अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया इस दौरान मंडल महामंत्री विकास व्यास, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू मीणा कटकड़ ,मंडल मंत्री शोभा तिवाड़ी प्रेमवती देवी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाडी कुंवर सिंह,छोटेलाल जगदीश मीणा,ऋषि गोस्वामी नवांश खान ,पृथ्वी नटानी रमेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे4
- यूजीसी बिल को लागू करने की मांग को लेकर एससी एसटी ओबीसी समाज ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन करौली जिला मुख्यालय पर यूजीसी बिल लागू करवाने की मांग को लेकर अंबेडकर सर्किल से शहर में होकर निकाली रैली, यूजीसी बिल को लागू करने के समर्थन में जिले के एसटी, एससी, ओबीसी समुदाय के लोगों ने समर्थन में अंबेडकर पार्क से रैली के रूप में बड़ी संख्या शहर में रैली के साथ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयकारों के साथ भारी भीड कलेक्ट्रेट पंहुची। सभी ने मिलकर करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर यूजीसी बिल को लागू करने की मांग की गई।4
- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखण्ड में पदस्थापित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक परिवाद प्राप्त हुआ था। परिवाद में शिकायत की गई थी कि परिवादिया को व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थान से उसके मूल पदस्थापन स्थान पर पुनः लगाने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी द्वारा बार-बार दबाव बनाकर रिश्वत देने के लिए परेशान किया जा रहा था। शिकायत का सत्यापन एसीबी टीम द्वारा गोपनीय रूप से किया गया। सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अधिकारी पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था। शेष 25,000 रुपये लेने की सहमति के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की। एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में तथा एसीबी सवाई माधोपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान आरोपी बत्तीलाल मीना, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों डिटेन किया गया। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशन में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है, जिसमें आरोपी की भूमिका, पूर्व में की गई कार्यवाहियों तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की जांच भी शामिल है। गौरतलब है कि इस कार्रवाई ने चिकित्सा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।2
- गंगापुर सिटी में थोक सब्जी मंडी के व्यपारियों ने अपनी मांगो को मनवाने के लिए 25/2/2026 सब्जी मंडी बंद का किया ऐलान।1
- गंगापुर सिटी के नगर परिषदसभापति को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया ग्राम संसद राजस्थान द्वारा आयोजित “सरपंच संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन होटल मैरिएट जयपुर में संपन्न हुआ। ग्रामीण विकास एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता की। मंच पर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभाऊ बागड़े रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी तथा ग्राम संसद के संस्थापक ब्रजेश शर्मा उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ सरपंच लाला अमरगढ़, सरपंच अक्षिता शर्मा, सरपंच अख्याराम गुर्जर एवं सरपंच महेश जादौन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सभापति शिवरतन अग्रवाल को उनके प्रतिष्ठित कार्यों एवं जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभापति ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र की जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़1
- आज दिनांक 23 फरवरी को दोपहर 2 बजे के लगभग अचानक से बारिश होने लगी , थोड़ी देर तो धीमे धीमे बारिश की मोटी मोटी बूंदे गिरती रही, लेकिन अचानक से इन मोटी बूंदों ने ओलों का आकार ले लिया और लगभग 2 मिनट तक ओले पड़ते हुए नजर आए , बारिश का इस तरह होना और ओलों का गिरना वास्तव में किसानों के लिए बहुत ही बड़ी समस्या बन सकती है , क्योंकि इस समय खेतों में फसल पक चुकी है और कटने को तैयार खड़ी है , इस समय यदि बारिश हुई तो गेहूं और सरसों की फसल खेतों में ही गिर जाएगी , कई जगह तो सरसों की फसल कट कर खलिहानों में आ गयी है वहां यदि बारिश हुई तो सरसों काली पड़ जाएगी और उसका दाम किसानों को सही नहीं मिलेगा , बारिश की इस घटना से किसान डर से सहम गया है कि जिस फसल के लिए वो 5 महीने से दिन रात एक कर रहा था बारिश के कारण उसे अपना नुकसान दिखाई दे रहा है , आखिर किसान क्या करे ?1
- तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रोली की टक्कर से पिता पुत्र व दामाद की मौत, एक नाबालिग घायल, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को किया सुपुर्द करौली जिला संवाददाता- राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार 9414671919 करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र व दामाद की मौत हो गई। जबकि एक नाबालिग बालक घायल हो गया। रविवार देर रात अपनों के साथ होटल से खाना खा कर वापस लौटने के दौरान गढी पनमेडा श्मशान घाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हिण्डौन सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने बताया कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। इसमें अलीपुरा निवासी 50 बर्षीय यशवेंद्र जाटव व उनका 13 बर्षीय बेटे गौरव जाटव व यशवेंद्र के दामाद जटनगला निवासी 25 बर्षीय धर्मेंद्र जाटव व यशवेंद्र के भतीजे मुनीम जाटव पनबेड़ा गांव में एक ढाबे से खाना खाकर अलीपुरा लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग गया। भीषण सड़क हादसे में यशवेंद्र, गौरव और धमेंद्र जाटव की मौत हो गई। वहीं मुनीम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हिण्डौन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। यशवेंद्र व धर्मेंद्र दोनों मजदूरी करते थे। धर्मेंद्र की शादी यशवेंद्र की बेटी रचना से 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। हिण्डौन सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची व चारों को हिण्डौन के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 3 को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी मुनेश कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। सदर थाना प्रभारी चौधरी ने बताया कि फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। वही सोमवार को तीनों शवों का गमगीन माहौल में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उक्त सड़क हादसे के दौरान क्षमता से अधिक सवारी में हेलमेट नहीं पहनने से हादसे पर संपूर्ण गांव में शौक लहर दौड़ गई।3