Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में थोक सब्जी मंडी के व्यपारियों ने अपनी मांगो को मनवाने के लिए 25/2/2026 सब्जी मंडी बंद का किया ऐलान। गंगापुर सिटी में थोक सब्जी मंडी के व्यपारियों ने अपनी मांगो को मनवाने के लिए 25/2/2026 सब्जी मंडी बंद का किया ऐलान।
Uttam Kumar Meena
गंगापुर सिटी में थोक सब्जी मंडी के व्यपारियों ने अपनी मांगो को मनवाने के लिए 25/2/2026 सब्जी मंडी बंद का किया ऐलान। गंगापुर सिटी में थोक सब्जी मंडी के व्यपारियों ने अपनी मांगो को मनवाने के लिए 25/2/2026 सब्जी मंडी बंद का किया ऐलान।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखण्ड में पदस्थापित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक परिवाद प्राप्त हुआ था। परिवाद में शिकायत की गई थी कि परिवादिया को व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थान से उसके मूल पदस्थापन स्थान पर पुनः लगाने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी द्वारा बार-बार दबाव बनाकर रिश्वत देने के लिए परेशान किया जा रहा था। शिकायत का सत्यापन एसीबी टीम द्वारा गोपनीय रूप से किया गया। सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अधिकारी पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था। शेष 25,000 रुपये लेने की सहमति के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की। एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में तथा एसीबी सवाई माधोपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान आरोपी बत्तीलाल मीना, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों डिटेन किया गया। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशन में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है, जिसमें आरोपी की भूमिका, पूर्व में की गई कार्यवाहियों तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की जांच भी शामिल है। गौरतलब है कि इस कार्रवाई ने चिकित्सा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।2
- गंगापुर सिटी में थोक सब्जी मंडी के व्यपारियों ने अपनी मांगो को मनवाने के लिए 25/2/2026 सब्जी मंडी बंद का किया ऐलान।1
- गंगापुर सिटी के नगर परिषदसभापति को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया ग्राम संसद राजस्थान द्वारा आयोजित “सरपंच संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन होटल मैरिएट जयपुर में संपन्न हुआ। ग्रामीण विकास एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता की। मंच पर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभाऊ बागड़े रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी तथा ग्राम संसद के संस्थापक ब्रजेश शर्मा उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ सरपंच लाला अमरगढ़, सरपंच अक्षिता शर्मा, सरपंच अख्याराम गुर्जर एवं सरपंच महेश जादौन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सभापति शिवरतन अग्रवाल को उनके प्रतिष्ठित कार्यों एवं जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभापति ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र की जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़1
- हमारे गांव में पूरा में गौशाला लेने कारण गाय की मृत्यु होने लगी है, भूख और प्यास से तड़प तड़प कर गए मर रही है2
- YOUTAG walleyes product4
- Post by RK LIVE KARAULI1
- प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक करौली भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के निर्देश अनुसार आज खेड़ा मण्डल अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में आये प्रवासी मण्डल प्रभारी मुकेश सालौत्री ने भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल कार्यालय पर आगामी 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली आम सभा के बारे में जानकारी दी। और अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया इस दौरान मंडल महामंत्री विकास व्यास, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू मीणा कटकड़ ,मंडल मंत्री शोभा तिवाड़ी प्रेमवती देवी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवाडी कुंवर सिंह,छोटेलाल जगदीश मीणा,ऋषि गोस्वामी नवांश खान ,पृथ्वी नटानी रमेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे4
- गंगापुर सिटी कंडेरा समाज के कल्याण और उत्थान की मांग को लेकर कंडेरा समाज युवा महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कंडेरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी बृजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कंडेरा कल्याण बोर्ड के गठन की मांग करते हुए समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया गया। ज्ञापन में बताया गया कि कंडेरा समाज राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग की अधिसूचित सूची में शामिल है और प्रदेश में इसकी आबादी 25 से 30 लाख के बीच है। परंपरागत रूप से रुई धुनने के कार्य पर निर्भर इस समाज को आधुनिक मशीनों के कारण रोजगार संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्य वर्ष में सीमित अवधि का होने से समाज के लोगों को पलायन करना पड़ता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो रहा है। समाज ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद अब तक कंडेरा समाज का कोई प्रतिनिधि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा या ब्लॉक स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे विकास की गति अत्यंत धीमी रही है। कंडेरा कल्याण बोर्ड के गठन से युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, आवासीय सहायता और सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ मिल सकेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कंडेरा के अलावा महेश चंद्र, गिर्राज, पीतम, खंडेरा, रंजीत सोनू कंडेरा, विष्णु कुमार, शंभू दयाल, दयाराम, महेश, मदन मोहन, बाबूलाल, सोनू कंडेरा, सुग्रीव कंडेरा, नरेश कुमार सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।1