तेज रफ्तार थार की टक्कर से बुलेट सवार युवक खाई में गिरा, बाल-बाल बची जान घूरपुर थाना क्षेत्र के गिलास फैक्ट्री के पास हादसा, टक्कर मारकर थार चालक फरार प्रयागराज घूरपुर थाना अंतर्गत गिलास फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार थार ने बुलेट सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट सवार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरा।हादसे में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि युवक की जान बाल-बाल बच गई।जानकारी के अनुसार मोहम्मद तौहीर पुत्र मुर्तजा, निवासी पालपुर प्रयागराज की तरफ से अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई में गिरी बुलेट को बाहर निकाला। बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल युवक को परिजन प्राइवेट साधन से अस्पताल ले गए।सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार थार की तलाश की जा रही है।
तेज रफ्तार थार की टक्कर से बुलेट सवार युवक खाई में गिरा, बाल-बाल बची जान घूरपुर थाना क्षेत्र के गिलास फैक्ट्री के पास हादसा, टक्कर मारकर थार चालक फरार प्रयागराज घूरपुर थाना अंतर्गत गिलास फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार थार ने बुलेट सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट सवार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरा।हादसे में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि युवक की जान बाल-बाल बच गई।जानकारी के अनुसार मोहम्मद तौहीर पुत्र मुर्तजा, निवासी पालपुर प्रयागराज की तरफ से अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई में गिरी बुलेट को बाहर निकाला। बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल युवक को परिजन प्राइवेट साधन से अस्पताल ले गए।सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार थार की तलाश की जा रही है।
- जनहित संकल्प पार्टी ने आरक्षण घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कौशाम्बी : आरक्षण घोटाले के विरोध और आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग को लेकर शनिवार को जनहित संकल्प पार्टी के तत्वावधान में चायल स्थित ग्राम न्यायालय के बगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए युवाओं को रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर घेरा। कार्यक्रम का आयोजन चायल विधानसभा प्रभारी इंजीनियर गोविन्द सिंह पटेल ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएस पटेल ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं पर निगरानी रखने के लिए आयोग का गठन जरूरी है। उन्होंने आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। डॉ. पटेल ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। उन्होंने सवाल किया कि दस साल में क्या 24 करोड़ युवाओं को नौकरी मिल गई? उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के वादों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब सिलेंडर 300 रुपये का मिलता था, तब भाजपा के लोग महंगाई को लेकर डायन कहते थे, लेकिन अब एक हजार रुपये का सिलेंडर मिलने पर उन्हें वही महंगाई परी जैसी लगने लगी है। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने तथा आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जनहित संकल्प पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अभिषेक पटेल, राजेश पटेल प्रभारी रोहनिया, मुन्नू, आशुतोष सिंह, अभय पटेल, सोमनाथ पटेल, अनूप पटेल, पूनम पाल, रामराज पटेल, लक्ष्मण यादव और प्रदीप भारतीय आदि मौजूद रहे।2
- सारंग के रंग में रंगा नमो घाट जय हिंद जय भारत वंदे मातरम1
- तेज रफ्तार थार की टक्कर से बुलेट सवार युवक खाई में गिरा, बाल-बाल बची जान घूरपुर थाना क्षेत्र के गिलास फैक्ट्री के पास हादसा, टक्कर मारकर थार चालक फरार प्रयागराज घूरपुर थाना अंतर्गत गिलास फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार थार ने बुलेट सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट सवार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरा।हादसे में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि युवक की जान बाल-बाल बच गई।जानकारी के अनुसार मोहम्मद तौहीर पुत्र मुर्तजा, निवासी पालपुर प्रयागराज की तरफ से अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई में गिरी बुलेट को बाहर निकाला। बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल युवक को परिजन प्राइवेट साधन से अस्पताल ले गए।सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार थार की तलाश की जा रही है।1
- राजा दशरथ के महल में छाईं खुशियां, श्रीराम जन्म की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु राम जन्मोत्सव पर भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु, बधाइयों से गूंजा परिसर करछना। क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार स्थित शुक्लागंज में श्री राम रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही दस दिवसीय रामलीला में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का समाचार राजा दशरथ तक पहुंचा, पूरे महल में खुशियां छा गईं। रामलीला पंडाल में प्रभु श्रीराम के जन्म लेते ही ‘जय श्रीराम’ और ‘लखनलाल’ के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर खुशियां मनाईं और बधाइयां गाईं। श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने राम जन्म की लीला का आनंद लिया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम बहादुर ओझा, प्रबंधक प्रभंजन शर्मा, निर्देशक राम मनोहर लोहिया, व्यास रविंद्र नाथ ओझा, श्रीकांत पांडेय, सुशील ओझा, राजमणि विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, विष्णु देव, अनिल यादव, पप्पू पाल, अखिलेश विश्वकर्मा, श्याम नंदन तिवारी, देवी प्रसाद मिश्रा, कृष्णकांत पांडेय, भूपेंद्र शर्मा, विमल शर्मा, प्रवीण ओझा और शुभम ओझा सहित रामलीला समिति के सभी पात्र मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- प्रीतम नगर में भव्य श्रीमद्भागवत महापुराण एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन प्रयागराज की सैनिक कॉलोनी और प्रीतम नगर क्षेत्र के वासियों के लिए एक अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि आगामी 25 अक्टूबर 2026 से दसवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आरंभ होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं: कलश यात्रा: 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 151 सुहागिन स्त्रियां भाग लेंगी। यज्ञ एवं कथा: इस महायज्ञ में 21 ध्यारोहण, 11 पोथियां (भागवत कथा) और एकादश ब्राह्मणों के सानिध्य में सवा लाख कुंडी महायज्ञ संपन्न होगा, जिसमें सवा लाख आहुतियां दी जाएंगी। विशेष आमंत्रण: आयोजकों और स्थानीय निवासियों (जैसे प्रयागनंदन मृदुल जी) ने सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों से सपरिवार इस पावन कथा और यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आह्वान किया है।1
- मनकामेश्वर महादेव की शरण में फिर दिखा विशालकाय अजगर, अंकित टार्जन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू प्रयागराज में फिर निकला 'अजगरराज' सर्प मित्र अंकित टार्जन ने किया रेस्क्यू! Rrajesh sarkar प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज के पौराणिक महत्व वाले मनकामेश्वर मंदिर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। सड़क किनारे फूलों की झाड़ियां के बीच इतने बड़े अजगर को रेंगते देख इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोई डर के मारे पीछे हट रहा था, तो कोई इस 'अजगरराज' का वीडियो बनाने में जुटा था। सड़क पर अजगर मिलने की खबर हवा की तरह फैली और पूरे इलाके में उत्सुकता का माहौल बन गया। खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जाने-माने वन्यजीव संरक्षक और सर्प मित्र अंकित टार्जन को दी। सूचना मिलते ही अंकित टार्जन बिना वक्त गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। • हैरतअंगेज रेस्क्यू भीड़ के शोर और अजगर के आक्रामक रुख के बावजूद अंकित टार्जन ने बेहद सूझबूझ और फुर्ती का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बेहद सुरक्षित तरीके से उस भारी-भरकम अजगर को काबू में किया और उसे एक बोरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। "बेजुबानों को मारें नहीं, बचाएं" अंकित टार्जन केवल साँपों का रेस्क्यू ही नहीं करते, बल्कि वे लगातार लोगों को इन वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के मिशन में जुटे हैं। रेस्क्यू के बाद लोगों को संदेश देते हुए अंकित टार्जन ने कहा, "अजगर या सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उन पर हमला करें। वन्यजीव हमारी प्रकृति का अनमोल हिस्सा हैं और उनकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जब भी ऐसा कोई जीव दिखे, तो खुद पकड़ने की गलती न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यूअर या वन विभाग को सूचित करें। अंकित टार्जन के इस साहसिक कदम की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। रेस्क्यू किए गए अजगर को जल्द ही सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया गया।1
- आर्य समाज वैदिक धर्म प्रचार समिति नारायण भवन दिव्या सम्मेलन संध्या में भजन1
- प्रयागराज में दिव्यांग चोर ने उड़ाई सफेद फॉर्च्यूनर, वारदात CCTV में कैद प्रयागराज शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में होटल के बाहर खड़ी सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर कार चोरी होने का मामला सामने आया है। कार चोरी की पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।फुटेज में एक दिव्यांग व्यक्ति लंगड़ाते हुए धीरे-धीरे कार के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह किसी तरह कार का दरवाजा खोलता है और वाहन स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस के म्योर रोड स्थित रॉयल स्टे इन होटल के बाहर होटल मालिक पीयूष जायसवाल की सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार रोजाना की तरह 22 अक्टूबर की रात भी खड़ी थी। रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कार का दरवाजा खोलकर उसे स्टार्ट कर फरार हो गया।घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।1