Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रामीणों पर हमला कर दहशत फैलाने वाला सियार आखिरकार पकड़ा गया, बाद में हुई मौत ग्रामीणों पर हमला कर दहशत फैलाने वाले सियार को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया। हमले के बाद से ही वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। लगातार कांबिंग और निगरानी के बाद सियार को पकड़ने में सफलता मिली। हालांकि, पकड़ में आने के बाद उसकी मौत हो गई। वन दरोगा अनिल कुमार यादव ने बताया कि हमले की सूचना के बाद टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। सियार को पकड़ लिया गया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में निगरानी जारी है। सियार के पकड़े जाने और मौत की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Mohammad Asim
ग्रामीणों पर हमला कर दहशत फैलाने वाला सियार आखिरकार पकड़ा गया, बाद में हुई मौत ग्रामीणों पर हमला कर दहशत फैलाने वाले सियार को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया। हमले के बाद से ही वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। लगातार कांबिंग और निगरानी के बाद सियार को पकड़ने में सफलता मिली। हालांकि, पकड़ में आने के बाद उसकी मौत हो गई। वन दरोगा अनिल कुमार यादव ने बताया कि हमले की सूचना के बाद टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। सियार को पकड़ लिया गया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में निगरानी जारी है। सियार के पकड़े जाने और मौत की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अटरिया, परेवाजाल पंचायत घर तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल अटरिया, परेवाजाल पंचायत घर तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल बारिश में कच्चे रास्ते पर चलना मुश्किल, ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग संवाददाता नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत परेवाजाल गांव में पंचायत घर तक पहुंचने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाल पड़ा है। पंचायत घर तक जाने के लिए सड़क की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरा रास्ता कच्चा है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है। कच्चे मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों और फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पंचायत घर में सरकारी योजनाओं, पंचायत कार्यों और अन्य जरूरी कामों के लिए आने वाले ग्रामीणों को भी इसी बदहाल रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार संबंधित जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर पंचायत घर तक जाने वाले रास्ते की जल्द मरम्मत कराने तथा पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रास्ते को दुरुस्त नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ सकती है। ग्रामीणों की मांग—जल्द हो सड़क निर्माण ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर मौके पर निरीक्षण कराने और जल्द से जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।1
- शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रामज्ञान गुप्ता ने 51 शिक्षकों को किया सम्मानित हरदोई | 04 सितंबर ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेश मिश्रा, हरदोई Mob: 9838000141 हरदोई में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने जनपद के 51 शिक्षकों को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा डायरी-पेन भेंट कर सम्मानित किया। वीओ— कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने शिक्षक को राष्ट्र निर्माता बताते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निजीकरण और सरकारी शिक्षा तंत्र को कमजोर किए जाने पर चिंता जताई। इस दौरान अटेवा के प्रदेशीय सलाहकार ओम प्रकाश कनौजिया और सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष जैनुल खान ने भी निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- दबंगों द्वारा एक बुजुर्ग को मार मार कर दिया लहूलुहान पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के बिलग्राम थाने के अन्तर्गत ग्राम कटरी छिबरामऊ थाना बिलग्राम के गांव चौधीपुरवा निवासी जवाहर लाल पुत्र स्व बिहारी को ग्राम छिबरामऊ निवासी दवाग रामबली पुत्र अग्यात ने भैस चराने गये पीड़ित को बेरहमी से पीटा पीड़ित ने थाने में दी तहरीर मगर बिलग्राम पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट दबंगों के हौसले बुलंद1
- विकास खंड भरावन जनपद हरदोई ग्राम सभा मांझी गांव ओर रेवती खेड़ा ग्राम सभा मांझागांव और गांव टिकरा खुर्द में /2/9/2026 बुधवार को 15 पेड़ आम और नींबू हुआ शीशम यह सब 15 पेड़ थे दबंग ठेकेदार ने जिंदगी पूरी करते नजर आ रहे हैं ये आम की बाग रामकुमार गौतम की थी केसरीपुर गांव के रहने वाले हैं दबंग ठेकेदारों का अभी पता नहीं लग पाया है4
- हरदोई: कंपनी बाग से बाइक चुराने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा से चोरी हुई स्पलेंडर समेत 2 बाइकें बरामद #हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से हाल ही में कंपनी बाग से चोरी हुई स्पलेंडर और नोएडा से चुराई गई एक अन्य सुपर स्पलेंडर बाइक बरामद की है। दिनांक 06 जुलाई 2026 की सुबह नवीपुरवा निवासी सुशील शुक्ला कंपनी बाग में टहलने गए थे। पार्क के बाहर खड़ी उनकी हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल (UP30BF2613) चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने मु0अ0सं0 480/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा चलाए जा रहे अपराध व चोरी नियंत्रण अभियान के तहत 03 सितंबर 2026 को कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में साबान अंसारी पुत्र मोहम्मद बली निवासी: कस्बा देवीस्थान, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी, सोहित पुत्र छोटे भैया निवासी: मोहल्ला सुभाष नगर, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 6 जुलाई को कंपनी बाग से स्पलेंडर बाइक चोरी की थी। इसके अलावा उनके पास से बरामद बिना नंबर प्लेट की दूसरी 'सुपर स्पलेंडर' बाइक उन्होंने जनपद नोएडा से चुराई थी। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- एल्पिस ग्लोबल विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शहर के एल्पिस ग्लोबल विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोहारी झांकियों एवं धार्मिक प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी का स्वरूप धारण कर अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म के समय का वृत्तांत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसमें देवकी-वसुदेव, कारागार एवं नंदगांव से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक झांकियों के माध्यम से जीवंत किया गया। वहीं नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण माखन चोरी, मटकी से दधि चोरी एवं गोप-गोपियों के साथ कान्हा की नटखट लीलाओं का मनमोहक मंचन देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। बच्चों की मासूम अदाओं और मनोहारी अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में गोवर्धन पर्वत का दृश्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बाल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने के प्रसंग को सुंदर झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही राधारानी एवं श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय एवं मनमोहक प्रस्तुतियों की उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की। नन्हें कलाकारों की प्रस्तुतियों में ब्रज की संस्कृति, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भारतीय धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री उमंग राजवंशी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा चंद्रा ने समस्त अध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, कर्तव्य, करुणा एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।1
- सीतापुर सिटी की श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी संपन्न सभी भक्तों का स्वागत है उत्तर प्रदेश के सीतापुर सिटी में पूर्णागिरि नगर में श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर झांकी का कार्यक्रमम शुरू1
- पर्वतपुर चौराहे पर जच्चा-बच्चा की मौत से मचा हड़कंप, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम पर्वतपुर चौराहे पर जच्चा-बच्चा की मौत से मचा हड़कंप, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम मेडिकल स्टोर पर प्रसव कराने और इलाज में लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग पर सड़क पर उतरे परिजन संवाददाता ,नरेश गुप्ता सीतापुर। पर्वतपुर चौराहे पर जच्चा-बच्चा की मौत के बाद शुक्रवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक पर प्रसव और इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। जाम के चलते चौराहे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पुलिस बल और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बसावनपुर निवासी सावित्री (पत्नी अशोक कुमार) 3 सितंबर को प्रसव के लिए पर्वतपुर चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर के पीछे बने एक कमरे में प्रसव और इलाज किया जा रहा था। गर्भ में बच्चे की मौत के बाद भी इलाज जारी रखने का आरोप परिजनों के मुताबिक, प्रसव के दौरान गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बावजूद महिला का इलाज वहीं जारी रखा गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें महिला के ठीक होने का भरोसा दिलाया जाता रहा। बाद में सावित्री की हालत लगातार बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे महमूदाबाद ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही सावित्री की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही सड़क पर उतरे ग्रामीण सावित्री की मौत की सूचना के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पर्वतपुर चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। अधिकारी ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटे रहे। दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया सावित्री अपने पीछे पांच और तीन वर्ष की दो बेटियां अंजलि और मुस्कान छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद दोनों मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मेडिकल स्टोर पर डिलीवरी कराने के भी आरोप परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित मेडिकल स्टोर पर जच्चा-बच्चा की डिलीवरी का काम भी किया जाता है। आरोप है कि स्टोर संचालक के परिवार की महिलाएं ही प्रसव कराती हैं। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मेडिकल स्टोर की गतिविधियों और वहां प्रसव कराए जाने की व्यवस्था की भी जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी या नहीं।1
- सुन्नी धाम में रोज सुबह होती है भोलेनाथ की दिव्य पूजा सुन्नी धाम में रोज सुबह होती है भोलेनाथ की पूजा हरदोई। सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में रोज सुबह भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और श्रृंगार किया जाता है। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल अर्पित कर दर्शन करते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो जाता है।2