Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार शरीफ से बड़ी खबर - 🚨 काजल राघवानी की कार का शीशा टूटा! 😱💔 बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जुटने का वीडियो सामने आया है। इसी बीच उनकी कार का शीशा टूटने की घटना चर्चा में है। आखिर मौके पर क्या हुआ? क्या भीड़ के कारण बिगड़े हालात या कोई और वजह थी? 🤔 🎥 पूरा VIDEO देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 📍 बिहार शरीफ | नालंदा 📰 Bihar Sharif Times — BST पर दिखेगा सिर्फ सच।
Bihar Sharif Times
बिहार शरीफ से बड़ी खबर - 🚨 काजल राघवानी की कार का शीशा टूटा! 😱💔 बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जुटने का वीडियो सामने आया है। इसी बीच उनकी कार का शीशा टूटने की घटना चर्चा में है। आखिर मौके पर क्या हुआ? क्या भीड़ के कारण बिगड़े हालात या कोई और वजह थी? 🤔 🎥 पूरा VIDEO देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 📍 बिहार शरीफ | नालंदा 📰 Bihar Sharif Times — BST पर दिखेगा सिर्फ सच।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार शरीफ से बड़ी खबर - 🚨 काजल राघवानी की कार का शीशा टूटा! 😱💔 बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जुटने का वीडियो सामने आया है। इसी बीच उनकी कार का शीशा टूटने की घटना चर्चा में है। आखिर मौके पर क्या हुआ? क्या भीड़ के कारण बिगड़े हालात या कोई और वजह थी? 🤔 🎥 पूरा VIDEO देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 📍 बिहार शरीफ | नालंदा 📰 Bihar Sharif Times — BST पर दिखेगा सिर्फ सच।1
- बिहार शरीफ senco शोरूम के उदघाटन पर आई, भोजपुरी कलाकारा काजल राघवानी के गाड़ी को अनियंत्रित भीड़ ने किया छतिग्रस्त... बिहार शरीफ senco शोरूम के उदघाटन पर आई, भोजपुरी कलाकारा काजल राघवानी के गाड़ी को अनियंत्रित भीड़ ने किया छतिग्रस्त...1
- शेक्सपियर इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।1
- सीआईएसएफ का रातभर बड़ा अभियान, 280.76 टन अवैध कोयला जब्त #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #explorepage #international Hemant Soren1
- सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहार शरीफ में नए स्टोर के साथ बिहार में अपना विस्तार किया । सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहार शरीफ में नए स्टोर के साथ बिहार में अपना विस्तार किया अभिनेत्री काजल राघवानी ने बिहार शरीफ में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर का उद्घाटन किया बिहार शरीफ (19 सितंबर 2026) : बिहार में नवरात्रि, दिवाली और छठ के त्योहारी मौसम की तैयारियों के बीच, भारत के प्रमुख आभूषण विक्रेताओं में से एक सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने आज अभिनेत्री काजल राघवानी की उपस्थिति में बिहार शरीफ में अपने नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर का शुभारंभ किया। इस नए स्टोर के साथ बिहार में सेन्को की बढ़ती उपस्थिति और मजबूत हुई है। यह स्टोर नालंदा जिले के ग्राहकों के लिए ब्रांड की खास कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल लेकर आया है। बिहार शरीफ में आनंद मार्ग, भैंसासुर स्थित, सरकारी बस स्टैंड के पीछे लगभग 3,570 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर सोने और हीरे के आभूषणों की हस्तनिर्मित विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। ग्राहकों की बदलती पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, इस स्टोर में एक ही छत के नीचे विरासत में संजोकर रखने योग्य ब्राइडल ज्वेलरी, आकर्षक डायमंड ज्वेलरी और हल्के-फुल्के रोज़ाना पहनने वाले आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इस अवसर पर काजल राघवानी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्टोर पर उनके पहुंचते ही उत्साहित ग्राहकों और प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। शुभारंभ समारोह के दौरान अभिनेत्री ने उपस्थित लोगों से बातचीत की और क्षेत्र में सेन्को के नए स्टोर के शुभारंभ को लेकर अपनी खुशी साझा की। इसके बाद उन्होंने शोरूम के अंदर आयोजित समारोह में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर *सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री सुवंकर सेन* ने कहा, “बिहार हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है और बिहार शरीफ में हमारा नया स्टोर इस क्षेत्र के ग्राहकों के और करीब सेन्को की उत्कृष्ट कारीगरी और भरोसे को पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें काजल राघवानी के साथ इस नए स्टोर के शुभारंभ का जश्न मनाते हुए बेहद खुशी हो रही है। हम आने वाले वर्षों में नालंदा में अपने ग्राहकों के उत्सवों और उनके जीवन के यादगार पलों का हिस्सा बनने की उम्मीद करते हैं।” बिहार शरीफ स्टोर में सोने और हीरे के आभूषणों की हस्तनिर्मित विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इसमें खूबसूरत ब्राइडल ज्वेलरी और आकर्षक डायमंड ज्वेलरी से लेकर रोज़ाना पहनने के लिए हल्के और आधुनिक डिज़ाइन शामिल हैं। सोच-समझकर तैयार किए गए स्टोर परिसर और व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के साथ, यह स्टोर ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव प्रदान करता है। यहां ग्राहक त्योहारी खरीदारी और उपहार देने से लेकर शादी की खरीदारी और जीवन के खास पड़ावों के जश्न के लिए अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकते हैं।4
- प्रसव के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, जेपी हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा बिहारशरीफ में जेपी हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए पैसे जमा कराए और बच्चे के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ने की बात कही गई। बाद में महिला को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका चुरामन बीघा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।1
- मारपीट कर युवक को खेत में फेंकने का आरोप, हिसुआ थाना में शिकायत हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा हुआ समझकर खेत में फेंक दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से हिसुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। अरियन गांव निवासी राजेश मांझी, पिता राम बज्जू मांझी, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार को उनका पुत्र नितीश कुमार अपनी पत्नी सुगी देवी के साथ खेत से जलावन की लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कोरियन गांव निवासी टुन्नू सिंह उर्फ अरविंद सिंह, पिता नवल सिंह, गोपाल कुमार और अंकित कुमार ने कथित रूप से पहले से घात लगाकर नितीश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद मारपीट करने लगे। आवेदन के अनुसार, मारपीट में नितीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे खेत में फेंककर वहां से चले गए। बाद में पुलिस की मदद से घायल नितीश को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हिसुआ थाना में कांड संख्या 511/24 दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट कर युवक को खेत में फेंकने का आरोप, हिसुआ थाना में शिकायत हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा हुआ समझकर खेत में फेंक दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से हिसुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। अरियन गांव निवासी राजेश मांझी, पिता राम बज्जू मांझी, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार को उनका पुत्र नितीश कुमार अपनी पत्नी सुगी देवी के साथ खेत से जलावन की लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कोरियन गांव निवासी टुन्नू सिंह उर्फ अरविंद सिंह, पिता नवल सिंह, गोपाल कुमार और अंकित कुमार ने कथित रूप से पहले से घात लगाकर नितीश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद मारपीट करने लगे। आवेदन के अनुसार, मारपीट में नितीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे खेत में फेंककर वहां से चले गए। बाद में पुलिस की मदद से घायल नितीश को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हिसुआ थाना में कांड संख्या 511/24 दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।1
- नहर के पानी को लेकर दो गांव में विवाद, पुलिस के समक्ष ही लेम्बुआ के ग्रामीणों ने गाली गलौज कर मारपीट पर हुए उतारु काशीचक शाहपुर थाना क्षेत्र के रेबरा जगदीशपुर व लेम्बुआ गांव में पानी को लेकर विवाद बढ़ गया है। पुलिस के समक्ष ही लेम्बुआ के सैकड़ों ग्रामीणों ने रेबरा गांव के ग्गारामीणों के साथ गाली गलौज कर खदेड़ा । पुलिस बनी रही मुकदर्शक। इस संबंध में रेबरा गांव के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि नहर के पानी में रकवा के अनुसार पानी का बंटवारा है । लेकिन लेम्बुआ के ग्रामीणों ने पिछले 11 दिनों से सटर बंद किए हुए थे जब उक्त जानकारी शाहपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पाण्डेय को दी गई तो उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनकर एक समझौता पत्र बनाया इसके तहत पुलिस ने अपनी उपस्थिति में सटर खुलाया फिर तीन दिनों के बाद ही लेम्बुआ के ग्रामीणों ने सटर को बंद कर दिया । जब इसकी जानकारी शाहपुर थाना को दी गई तो पुलिस बल लेम्बुआ गांव के समीप सटर खोलने के लिए रेबरा जगदीशपुर गांव के ग्रामीणों के साथ गई । लेकिन पुलिस के समक्ष ही लेम्बुआ के ग्रामीणों ने गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दिया। फलस्वरूप पुलिस के कहने पर रेबरा जगदीशपुर के ग्रामीण वापस हो गए लेकिन अब दोनों गांव में अंदर ही अंदर तनाव बढ़ रहा है । इस संबंध में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि छुट्टी से लौटने उपरांत समुचित कार्रवाई किया जाएगा। जिस भी पक्ष के द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने का कार्य किया जा रहा उसके विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी को समस्या का हल निकालने के लिए दिया गया है ।1