Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर :रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत मौदहा हमीरपुर । मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली-अकोना रेलवे स्टेशनों के बीच बीती रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर इचौली चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव क्षत-विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
हमीरपुर :रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत मौदहा हमीरपुर । मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली-अकोना रेलवे स्टेशनों के बीच बीती रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर इचौली चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव क्षत-विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हमीरपुर - कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका की मनमानी का वीडियो वायरल ।। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका की मनमानी का वीडियो वायरल, बच्चियों की पढ़ाई के समय कक्ष के फर्श में सोते हुए दिखाई दे रही है शिक्षिका, एक दूसरे वीडियो में भी मेज पर पैर रखकर आराम फरमाते दिख रही हैं शिक्षिका, पढ़ाई के समय शिक्षिका का आराम फरमाते वीडियो वायरल, मौदहा कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मामला।3
- School closed for kavad yatra 🤡 I #yogiadityanath #education #politics #cockroachjantaparty1
- हमीरपुर अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़े 2 नए युवा पत्रकार, नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित हमीरपुर: अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़े 2नए युवा पत्रकार, नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित थाना बिमार क्षेत्र में मजबूत हुई अखंड भारत मीडिया की टीम, 2युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र ग्रामीण पत्रकारिता को नई उड़ान: हमीरपुर के 2 युवाओं ने थामा अखंड भारत मीडिया का दामन 2सच की आवाज बनेगी और बुलंद! अखंड भारत मीडिया C-यूनिट में शामिल हुए 2युवा साथी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई* 💐 अखंड भारत मीडिया 210501 - C यूनिट* की तरफ से हमारे साथ जुड़ने वाले सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं 🎉 आपके जुड़ने से अखंड भारत मीडिया परिवार और मजबूत हुआ है। आपकी कलम से गांव-गांव तक सच, विकास और जनसमस्याओं की आवाज पहुंचेगी। प्रार्थना है आप सभी निष्पक्षता, ईमानदारी और निर्भयता के साथ पत्रकारिता करें। आपको खूब यश, मान-सम्मान और सफलता मिले। जय हिंद 🇮🇳 जय अखंड भारत टीम - अखंड भारत मीडिया 210501 #AkhandBharatMedia210501 #CUnitHamirpur #ThanaBimarNews #NayePatrakar #ABMParivar #GraminAawaz #NiyuktiPatra #HamirpurKeLal #SatyKiKalam #ABMTeam #UPNews #AkhandBharat #JantaKiAawaz1
- झोलाछाप से खांसी-जुकाम का उपचार पड़ा भारी, बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में कोहराम घाटमपुर-थाना क्षेत्र में चिकित्सा लापरवाही का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।जहाँ खांसी-जुकाम का इलाज कराने गई एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चीख-पुकार मची हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाटमपुर के अयोध्यापुर गांव की रहने वाली कमला देवी (60 वर्ष), पत्नी गंगादीन, को पिछले कुछ दिनों से खांसी और जुकाम की शिकायत थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए नबेड़ी गांव के पास स्थित एक स्थानीय डॉक्टर (कथित झोलाछाप) के पास ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि वहां डॉक्टर द्वारा दिए गए उपचार या दवा के तुरंत बाद महिला की हालत अचानक बेहद नाजुक हो गई।महिला की बिगड़ती हालत को देख घबराए परिजन उन्हें तुरंत घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर दौड़े। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।बुजुर्ग महिला की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि कथित डॉक्टर के गलत इलाज और अत्यधिक हैवी या गलत दवा देने के कारण ही महिला की जान गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में जब स्वास्थ्य विभाग कानपुर नगर सीएमओ हरिदत्त नेमी से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि जल्द ही झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी1
- हमीरपुर :कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षिका की कथित लापरवाही का वीडियो वायरल मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कक्षा के दौरान छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं, जबकि एक शिक्षिका फर्श पर आराम करती दिखाई दे रही हैं। वहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि शिक्षिका मेज पर पैर रखकर छात्राओं से कार्य कराती हैं। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर विभागीय कार्यवाई हो सकती है।2
- हरिशंकरी पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *पीपल, बरगद और पाकड़ का संयुक्त रोपण हरिशंकरी पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *पीपल, बरगद और पाकड़ का संयुक्त रोपण1
- बांदा में बाइक चोरी के 12 घंटे के अंदर दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद बांदा के तिंदवारी थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक के साथ एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की शाम बबेरू तिराहा से बाइक चोरी होने की सूचना मिली थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान आरोपी संदीप उर्फ धुनगी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलवीर उर्फ बल्ली और संदीप उर्फ धुनगी, निवासी पिपरगवां, थाना तिंदवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।1