Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर :कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षिका की कथित लापरवाही का वीडियो वायरल मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कक्षा के दौरान छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं, जबकि एक शिक्षिका फर्श पर आराम करती दिखाई दे रही हैं। वहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि शिक्षिका मेज पर पैर रखकर छात्राओं से कार्य कराती हैं। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर विभागीय कार्यवाई हो सकती है।
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहानगर के कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षक की कार्यशाली पर उठे सवाल छात्राओं के सामने आराम करने का आरोप मौदहा (हमीरपुर)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक शिक्षिका की कथित कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में शिक्षिका के कक्षा के दौरान फर्श पर आराम करने का दावा किया जा रहा है, जबकि छात्राएं पढ़ाई करती नजर आ रही हैं। वहीं, शिक्षिका पर मेज पर पैर रखकर छात्राओं से कार्य कराने के भी आरोप लगाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी शिक्षा विभाग की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- बांदा में धूमधाम से निकली कांवड़ शोभायात्रा,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर,10 अगस्त को श्री बामदेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। बांदा में धूमधाम से निकली कांवड़ शोभायात्रा,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर,10 अगस्त को श्री बामदेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।1
- हमीरपुर :आरोपी को लेकर जा रहे PRD जवान के पीछे पड़ा सांड, वीडियो वायरल हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी तिराहे पर शुक्रवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली। एक PRD जवान एक आरोपी को लेकर जा रहा था, तभी अचानक एक सांड उसके पीछे पड़ गया। सांड के हमलावर रुख को देखकर जवान आरोपी को पकड़कर दौड़ने लगा। कुछ देर तक सांड उसका पीछा करता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति संभाली, जिसके बाद सांड वहां से हट गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस दौरान किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- हमीरपुर :रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत मौदहा हमीरपुर । मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली-अकोना रेलवे स्टेशनों के बीच बीती रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर इचौली चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव क्षत-विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।1