logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

से लटका युवक और नीचे उसकी पत्नी छोटे-छोटे बच्चों के साथ विलाप कर रही कुशीनगर जनपद अंतर्गत रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गांव के समीप पेड़ से लटका युवक और नीचे उसकी पत्नी छोटे-छोटे बच्चों के साथ विलाप कर रही है। बताया जा रहा है कि जीविकोपार्जन के लिए यह परिवार इस क्षेत्र में किराए के घर में रहता है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। लोग आर्थिक तंगी या कर्ज का दबाव का अनुमान लगा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_Abulaish Ansari Kushinagr News
Abulaish Ansari Kushinagr News
Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

से लटका युवक और नीचे उसकी पत्नी छोटे-छोटे बच्चों के साथ विलाप कर रही कुशीनगर जनपद अंतर्गत रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गांव के समीप पेड़ से लटका युवक और नीचे उसकी पत्नी छोटे-छोटे बच्चों के साथ विलाप कर रही है। बताया जा रहा है कि जीविकोपार्जन के लिए यह परिवार इस क्षेत्र में किराए के घर में रहता है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। लोग आर्थिक तंगी या कर्ज का दबाव का अनुमान लगा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पहले भाई जान ने किया 'हलाला' अब चच्चा से करने का दबाव! #मेरठ की शमा का निकाह साढ़े 3 साल पहले नाजिम से हुआ था। नाजिम सऊदी में काम करता था। शमा ने वहां जाने से रोका तो नाजिम ने 3 तलाक दे दिया। फिर भाई से हलाला कराया। अब नाजिम चच्चा से हलाला करने को बोल रहा है। शमा ने कराने से मना कर दिया है।
    1
    पहले भाई जान ने किया 'हलाला' अब चच्चा से करने का दबाव!
#मेरठ की शमा का निकाह साढ़े 3 साल पहले नाजिम से हुआ था। नाजिम सऊदी में काम करता था। शमा ने वहां जाने से रोका तो नाजिम ने 3 तलाक दे दिया। फिर भाई से हलाला कराया। अब नाजिम चच्चा से हलाला करने को बोल रहा है। शमा ने कराने से मना कर दिया है।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल, महाराष्ट्र में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम महाराष्ट्र स्थित माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर कक्षाओं से सीनियर तथा सीनियर से प्रथम कक्षा में जाने वाले बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सीनियर वर्ग के छात्र अवियांश मृत्युंजय बरई (Aviyansh Mrityunjay Barai) की प्रस्तुति विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। उनकी शानदार प्रस्तुति को देखकर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बालवाड़ी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट: SARTAJ ALAM “JOURNALIST” 📰✍️
    1
    माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल, महाराष्ट्र में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम
महाराष्ट्र स्थित माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर कक्षाओं से सीनियर तथा सीनियर से प्रथम कक्षा में जाने वाले बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सीनियर वर्ग के छात्र अवियांश मृत्युंजय बरई (Aviyansh Mrityunjay Barai) की प्रस्तुति विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। उनकी शानदार प्रस्तुति को देखकर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बालवाड़ी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्ट: SARTAJ ALAM “JOURNALIST” 📰✍️
    user_SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
    SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
    Teacher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज 7मार्च शनिवार दोपहर करीब 12बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख 40हजार 500रूपए जुर्माना वसूले गए।
    1
    आज 7मार्च शनिवार दोपहर करीब 12बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख 40हजार 500रूपए जुर्माना वसूले गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश परीक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान देवरिया में में घोर लापरवाही आई सामने, मोटर साईकिल(बाइक)से ढुलाई करके मुख्यालय पर बने राजकीय इंटर कॉलेज(जीआईसी) में जमा करने को पहुंच रहे हैं विद्यालय के कर्मचारी, जिम्मेदार बने मौन।
    2
    उत्तर प्रदेश परीक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान देवरिया में में घोर लापरवाही आई सामने, मोटर साईकिल(बाइक)से ढुलाई करके मुख्यालय पर बने राजकीय इंटर कॉलेज(जीआईसी) में जमा करने को पहुंच रहे हैं विद्यालय के कर्मचारी, जिम्मेदार बने मौन।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 min ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा, महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, समाज उतना ही प्रगतिशील होगा। रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि रोटरी समाज के आधी आबादी को उनके योगदान हेतु आभार व्यक्त करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता की छाप छोड़ रही हैं। हमें उनके प्रयासों को और अधिक सराहनीय बनाने के लिए सहयोग और समर्थन देना चाहिए।रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। यह आयोजन उन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रयास है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संचालक राजीव तिवारी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि इसे एक सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और शिक्षाविद् बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आर जे अनुराग ने किया।सम्मानित होने वाले महिलाओं में दीप्ति अनुराग, डॉ. नेहा कुमारी पाठक, वीणा गुप्ता, एडवोकेट मोनिका पाण्डेय, एडवोकेट बबीता सिंह, सुधा रानी जायसवाल, रुचि सिंह, नसरीन अख्तर, प्रियंका श्रीवास्तव, शैल जयसवाल, सुनीता सिंह, अमृता सिंह, प्रियंका सिंह, बबीता राय, रागिनी सिंह बुंदेला, फौजिया परवीन, मिनी जायसवाल, आशा विश्वकर्मा, प्रियंका सिंह, निशा निगम, अर्चना, मधुलिका तिवारी, कल्पना सिंह, शिल्पी सिंह, रीता जायसवाल, चन्द्रलता राय, रीना शर्मा, पूनम जायसवाल, सुनीता तिवारी शामिल रही।इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ श्याम बिहारी जायसवाल, ब्लड डोनेशन संयोजक राजीव तिवारी, निदेशक सुनील सिंह सार्जेंट आर्म्स हेमंत गर्ग, पौधा रोपण संयोजक अरुण वर्मा, सत्येंद्र राय, अमरेंद्र नारायण प्रताप सिंह, समाजसेवी ध्यान अंजन, किन्नू जायसवाल उपस्थित रहे।
    1
    कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा, महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, समाज उतना ही प्रगतिशील होगा। रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि रोटरी समाज के आधी आबादी को उनके योगदान हेतु आभार व्यक्त करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता की छाप छोड़ रही हैं। हमें उनके प्रयासों को और अधिक सराहनीय बनाने के लिए सहयोग और समर्थन देना चाहिए।रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा,  रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। यह आयोजन उन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रयास है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संचालक राजीव तिवारी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि इसे एक सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और शिक्षाविद् बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आर जे अनुराग ने किया।सम्मानित होने वाले महिलाओं में दीप्ति अनुराग, डॉ. नेहा कुमारी पाठक, वीणा गुप्ता, एडवोकेट मोनिका पाण्डेय, एडवोकेट बबीता सिंह, सुधा रानी जायसवाल, रुचि सिंह, नसरीन अख्तर, प्रियंका श्रीवास्तव, शैल जयसवाल, सुनीता सिंह, अमृता सिंह, प्रियंका सिंह, बबीता राय, रागिनी सिंह बुंदेला, फौजिया परवीन, मिनी जायसवाल, आशा विश्वकर्मा, प्रियंका सिंह, निशा निगम, अर्चना, मधुलिका तिवारी, कल्पना सिंह, शिल्पी सिंह, रीता जायसवाल, चन्द्रलता राय, रीना शर्मा, पूनम जायसवाल, सुनीता तिवारी शामिल रही।इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ श्याम बिहारी जायसवाल, ब्लड डोनेशन संयोजक राजीव तिवारी, निदेशक सुनील सिंह सार्जेंट आर्म्स हेमंत गर्ग, पौधा रोपण संयोजक अरुण वर्मा, सत्येंद्र राय, अमरेंद्र नारायण प्रताप सिंह, समाजसेवी ध्यान अंजन, किन्नू जायसवाल उपस्थित रहे।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर: पेड़ से लटककर 35 वर्षीय युवक ने दी जान | रामकोला बरवा बाजार में सनसनी | Kushinagar News Description: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार के सरेह में एक 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर निवासी जोखन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बरवा बाजार में स्थित मीठा प्लांट में मजदूरी करने आया था, लेकिन प्लांट बंद होने के बाद गांव में ही मजदूरी का काम कर रहा था। घटना के समय पति-पत्नी खेत में मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था। पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। Hashtags: #KushinagarNews #Ramkola #BarwaBazar #UPNews #BreakingNews #SuicideCase #UPPolice #HataKushinagar #LocalNews #CrimeNews #Kushinagar
    1
    कुशीनगर: पेड़ से लटककर 35 वर्षीय युवक ने दी जान | रामकोला बरवा बाजार में सनसनी | Kushinagar News
Description:
कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार के सरेह में एक 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर निवासी जोखन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बरवा बाजार में स्थित मीठा प्लांट में मजदूरी करने आया था, लेकिन प्लांट बंद होने के बाद गांव में ही मजदूरी का काम कर रहा था।
घटना के समय पति-पत्नी खेत में मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था।
पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Hashtags:
#KushinagarNews #Ramkola #BarwaBazar #UPNews #BreakingNews #SuicideCase #UPPolice #HataKushinagar #LocalNews #CrimeNews #Kushinagar
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। गांव के बगीचे में एक ही फंदे से पेड़ पर युवक और युवती का शव लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मृतक युवक और युवती उसी गांव के निवासी थे। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है। गांव में अचानक यह दृश्य सामने आने से लोग दहल गए और सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर सुरक्षात्मक उपाय किए और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शवों की पहचान और कारणों की पुष्टि की जाएगी। प्रहरी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और मृतकों के निजी जीवन की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किसी तरह की आपसी रंजिश, दबाव या धमकी का इस घटना से कोई संबंध तो नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों मृतक काफी समय से एक-दूसरे के करीब थे और उनकी बीच प्रेम संबंध की चर्चा गांव में होती रहती थी। इस घटना ने परिवार और पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने तक कोई जल्दी में अनुमान नहीं लगाया जाएगा। पुलिस की प्राथमिक जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना प्रेम प्रसंग में हुई आत्महत्या है या किसी ने योजना बनाकर दोनों की हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया। सिरिसिया गांव की यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि आसपास के इलाकों के लिए भी चिंताजनक है। सभी लोग पुलिस की जांच और निष्पक्षता पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।
    1
    सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में एक बेहद चौंकाने  वाली घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। गांव के बगीचे में एक ही फंदे से पेड़ पर युवक और युवती का शव लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मृतक युवक और युवती उसी गांव के निवासी थे। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है।
गांव में अचानक यह दृश्य सामने आने से लोग दहल गए और सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर सुरक्षात्मक उपाय किए और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शवों की पहचान और कारणों की पुष्टि की जाएगी।
प्रहरी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और मृतकों के निजी जीवन की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किसी तरह की आपसी रंजिश, दबाव या धमकी का इस घटना से कोई संबंध तो नहीं था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों मृतक काफी समय से एक-दूसरे के करीब थे और उनकी बीच प्रेम संबंध की चर्चा गांव में होती रहती थी। इस घटना ने परिवार और पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने तक कोई जल्दी में अनुमान नहीं लगाया जाएगा। पुलिस की प्राथमिक जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना प्रेम प्रसंग में हुई आत्महत्या है या किसी ने योजना बनाकर दोनों की हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया।
सिरिसिया गांव की यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि आसपास के इलाकों के लिए भी चिंताजनक है। सभी लोग पुलिस की जांच और निष्पक्षता पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.