Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पहले भाई जान ने किया 'हलाला' अब चच्चा से करने का दबाव! #मेरठ की शमा का निकाह साढ़े 3 साल पहले नाजिम से हुआ था। नाजिम सऊदी में काम करता था। शमा ने वहां जाने से रोका तो नाजिम ने 3 तलाक दे दिया। फिर भाई से हलाला कराया। अब नाजिम चच्चा से हलाला करने को बोल रहा है। शमा ने कराने से मना कर दिया है।1
- कुशीनगर जिले के सुकरौली विकासखंड के अंतर्गत पिंडरा भेडियारी गांव में शिव प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 501 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का संदेश दिया। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा की शुरुआत पिंडरा भेडियारी से हुई। यात्रा भेडियारी गांव से निकलकर अहिरौली, शंखापार, परसिया और घुरदास गांवों से होते हुए पुनः पिंडरा भेडियारी स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध तरीके से चल रही थीं। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भी भक्ति भाव से शामिल रहे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर और जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। यह आयोजन हिंदू सम्राट दल की ओर से शिव प्राण प्रतिष्ठा और शिव पुराण कथा के उपलक्ष्य में कराया गया। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था को मजबूत करना तथा सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कलश यात्रा के समापन के बाद शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाले शिव पुराण कथा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल, महाराष्ट्र में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम महाराष्ट्र स्थित माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर कक्षाओं से सीनियर तथा सीनियर से प्रथम कक्षा में जाने वाले बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सीनियर वर्ग के छात्र अवियांश मृत्युंजय बरई (Aviyansh Mrityunjay Barai) की प्रस्तुति विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। उनकी शानदार प्रस्तुति को देखकर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बालवाड़ी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट: SARTAJ ALAM “JOURNALIST” 📰✍️1
- विस्तृत उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए जरूरी है कि इसे तोड़कर पूर्वांचल राज्य का गठन कर दिया गया ताकि सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सबकी भरपूर उन्नति हो।1
- कुशीनगर। जनपद की कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा, महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, समाज उतना ही प्रगतिशील होगा। रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि रोटरी समाज के आधी आबादी को उनके योगदान हेतु आभार व्यक्त करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता की छाप छोड़ रही हैं। हमें उनके प्रयासों को और अधिक सराहनीय बनाने के लिए सहयोग और समर्थन देना चाहिए। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। यह आयोजन उन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रयास है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संचालक राजीव तिवारी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि इसे एक सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है।" इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और शिक्षाविद् बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आर जे अनुराग ने किया।सम्मानित होने वाले महिलाओं में दीप्ति अनुराग, डॉ. नेहा कुमारी पाठक, वीणा गुप्ता, एडवोकेट मोनिका पाण्डेय, एडवोकेट बबीता सिंह, सुधा रानी जायसवाल, रुचि सिंह, नसरीन अख्तर, प्रियंका श्रीवास्तव, शैल जयसवाल, सुनीता सिंह, अमृता सिंह, प्रियंका सिंह, बबीता राय, रागिनी सिंह बुंदेला, फौजिया परवीन, मिनी जायसवाल, आशा विश्वकर्मा, प्रियंका सिंह, निशा निगम, अर्चना, मधुलिका तिवारी, कल्पना सिंह, शिल्पी सिंह, रीता जायसवाल, चन्द्रलता राय, रीना शर्मा, पूनम जायसवाल, सुनीता तिवारी शामिल रही। इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ श्याम बिहारी जायसवाल, ब्लड डोनेशन संयोजक राजीव तिवारी, निदेशक सुनील सिंह सार्जेंट आर्म्स हेमंत गर्ग, पौधा रोपण संयोजक अरुण वर्मा, सत्येंद्र राय, अमरेंद्र नारायण प्रताप सिंह, समाजसेवी ध्यान अंजन, किन्नू जायसवाल उपस्थित रहे।2
- बलिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट अधिकारी इस समय बलिया में CDO के रूप में बैठा है।” सुरेंद्र सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।1
- कुशीनगर: पेड़ से लटककर 35 वर्षीय युवक ने दी जान | रामकोला बरवा बाजार में सनसनी | Kushinagar News Description: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार के सरेह में एक 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर निवासी जोखन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बरवा बाजार में स्थित मीठा प्लांट में मजदूरी करने आया था, लेकिन प्लांट बंद होने के बाद गांव में ही मजदूरी का काम कर रहा था। घटना के समय पति-पत्नी खेत में मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था। पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। Hashtags: #KushinagarNews #Ramkola #BarwaBazar #UPNews #BreakingNews #SuicideCase #UPPolice #HataKushinagar #LocalNews #CrimeNews #Kushinagar1
- कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा लाखुआ चौराहे पर बीती रात लगभग 11:00 बजे की रात में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाय की दुकान में आग लगा दिया गया जिससे उस चौराहे पर दो दुकान थी दोनों दुकान जल कर खाक हो गया ,आग जलते समय अगल-बगल के लोगों द्वारा शोर करने पर दुकानदार पहुंचे और सूचना देने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया, तब तक दोनों दुकान जल करके खाक हो गया , जबकि लाखुआ निवासी सुभाष चंद्र पुत्र कमला रमेश चंद अच्छेलाल इन दोनों लोगों का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगने से जल गया, जबकि एक व्यक्ति का चाय की दुकान थी और एक व्यक्ति का किराने का दुकान था ,जो कि दोनों व्यक्तियों का अपने परिवार के जीविका के लिए यही एक सहारा था ,जो की बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जला दिया गया ,दोनों व्यक्तियों ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर सम्मान दर्शाया है, कि दुकान में रखी सामग्री बर्तन फर्नीचर टेबल पांच कुर्सी 5 एक चौकी एक काउंटर मिठाई 10,हज़ार का किराने का सामान लगभग 10,हाजरा का सोलर पैनल व बैटरी नगद ₹40,हाजरा व सुभाष चन्द पुत्र कमला का गुमती झोपड़ी किराना सामान लगभग 50, हजार का तथा कुर्सी इत्यादि समान जल कर राख हो गया, तथा अज्ञात लोगों के द्वारा चलाए जाने वाले के विरुद्ध व चौराहे पर CC फुटेज जांच करके कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, इस घटना स्थल पर गांव के लोग मौजूद रहे ,मनोज गुप्ता, ओमप्रकाश जयप्रकाश ,श्रीकांत गुप्ता, संतोष बिकाऊ ,राजन, बबलू2
- भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने उठाई 'सोनार आयोग' के गठन की मांग बलिया : बिल्थरारोड में भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने सोनार समाज के हितों की रक्षा के लिए मोर्चा खोल दिया है। बलिया जनपद के बिल्थरा रोड नगर निवासी यशवीर सिंह ने अपनी ही सरकार से देश भर के स्वर्णकारों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए सोनार आयोग बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। मोहन मार्केट स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने स्वर्णकार समाज की सुरक्षा और व्यवसायिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा किया। और देश में लगभग 1 करोड़ से अधिक सोनार समाज के लोग हैं। उनके साथ हो रही अन्यायपूर्ण घटनाओं और उत्पीड़न को रोकने के लिए एक समर्पित आयोग की तत्काल आवश्यकता है। स्वर्णकार समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि वे अपनी और अपनी संपत्ति की रक्षा कर सके। और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर बिकने वाली ज्वेलरी के नियमों को कड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि बड़े ई-कॉमर्स पोर्टल्स की वजह से छोटे और मझोले स्वर्णकारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। वहीं BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 411, 412 और 317 के तहत नियमों में ढील की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि चोरी का सामान खरीदने के आरोप में महज संदेह के आधार पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि पहले पूरी जाँच हो और उसके बाद ही कोई दंडात्मक कदम उठाया जाए। गौरतलब है कि यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के लिए भी जोरदार तरीके से आवाज उठाई थी। सोनार समाज परंपरागत रूप से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है, लेकिन आज वही असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - यशवीर सिंह वर्मा"रिंकू"2