logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

setkolu पुलिया बनी तालाब: सड़क पर भरा पानी, राहगीर परेशान

12 hrs ago
user_छीपाबड़ौद न्यूज 🗞️
छीपाबड़ौद न्यूज 🗞️
Computer consultant छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
12 hrs ago
0843871e-797e-4298-8aaa-08722dca1935

setkolu पुलिया बनी तालाब: सड़क पर भरा पानी, राहगीर परेशान

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन छीपाबड़ौद / बारां भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार *कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा* में प्रदेश आमंत्रित सदस्य *रामनाथ मालव* की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील संरक्षक *जगदीश प्रसाद घुसड़िया* ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाया। तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि कार्यक्रम *दो सत्रों* में चला। *प्रथम सत्र - संगठन और आदर्श ग्राम पर चर्चा* बारां जिला अध्यक्ष *अमृत छजावा*, संभागीय उपाध्यक्ष *मोहन मीणा* व प्रांतीय मंत्री *जगदीश खाती* ने संगठन के मूल स्वरूप, क्रियाकलापों, संगठन की आवश्यकता और आदर्श ग्राम समितियों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया। *द्वितीय सत्र - किसान समस्याओं और जैविक खेती पर मंथन* राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य *कैलाश गंदोलिया*, प्रांत अध्यक्ष *शंकर लाल नागर* ने किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण, किसान हितों एवं मानव कल्याण की भावनाओं पर पाथेय दिया। जिला उपाध्यक्ष *बंसीलाल नागर* ने जैविक खेती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने सभी का आभार व्यक्त कर वन विहार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान जिला मंत्री व तहसील प्रभारी *देवकिशन नागर*, जिला उपाध्यक्ष *लक्ष्मी नारायण शर्मा*, कवाई तहसील अध्यक्ष *द्वारका लाल मोठपुर*, जिला सदस्य *सुरेश चंद्र, गोविंद सनोठिया*, छीपाबड़ौद तहसील कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समितियों के सदस्य व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
    4
    भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन

भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन
छीपाबड़ौद / बारां
भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार *कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा* में प्रदेश आमंत्रित सदस्य *रामनाथ मालव* की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील संरक्षक *जगदीश प्रसाद घुसड़िया* ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाया।
तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि कार्यक्रम *दो सत्रों* में चला।
*प्रथम सत्र - संगठन और आदर्श ग्राम पर चर्चा*  
बारां जिला अध्यक्ष *अमृत छजावा*, संभागीय उपाध्यक्ष *मोहन मीणा* व प्रांतीय मंत्री *जगदीश खाती* ने संगठन के मूल स्वरूप, क्रियाकलापों, संगठन की आवश्यकता और आदर्श ग्राम समितियों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया।
*द्वितीय सत्र - किसान समस्याओं और जैविक खेती पर मंथन*  
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य *कैलाश गंदोलिया*, प्रांत अध्यक्ष *शंकर लाल नागर* ने किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण, किसान हितों एवं मानव कल्याण की भावनाओं पर पाथेय दिया। जिला उपाध्यक्ष *बंसीलाल नागर* ने जैविक खेती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने सभी का आभार व्यक्त कर वन विहार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस दौरान जिला मंत्री व तहसील प्रभारी *देवकिशन नागर*, जिला उपाध्यक्ष *लक्ष्मी नारायण शर्मा*, कवाई तहसील अध्यक्ष *द्वारका लाल मोठपुर*, जिला सदस्य *सुरेश चंद्र, गोविंद सनोठिया*, छीपाबड़ौद तहसील कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समितियों के सदस्य व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पालकी में सवार महाकाल ने जाने प्रजा के हाल, डमरू-ताशों की धुन पर थिरके युवा हरि-हर मिलन रहा आकर्षण का केन्द्र, झांकियों और कलाकारों ने बांधा समां कवाई. श्रावण के चौथे सोमवार को कवाई कस्बा शिवभक्ति में डूबा नजर आया। शिव शांति आश्रम स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से भगवान महाकाल की भव्य शाही पालकी सवारी निकली। पालकी में नर्मदेश्वर भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। डमरू, ढोल-ताशों और भजनों की धुन पर युवा थिरकते रहे और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। पालकी सवारी में उज्जैन की महाकाल नगरी और काशी की शिवभक्ति की झलक देखने को मिली। महाकाल भक्तों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से निकली पालकी सवारी दोपहर 3.30 बजे शंखनाद के साथ नर्मदेश्वर मंदिर से रवाना हुई। सवारी स्टेट हाईवे से बनारसी चौराहा, सेन मोहल्ला, माली मोहल्ला, कोली मोहल्ला, पटेल चौक होते हुए छोटे तालाब पहुंची। यहां घाट पर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। इसके बाद नन्हे कांवड़ियों ने तालाब से जल भरकर कांवड़ यात्रा के साथ पालकी में सहभागिता की। सवारी तेजाजी चौक, खानपुर रोड और मुख्य चौराहे से होते हुए वापस शिव शांति आश्रम पहुंची। यहां कांवड़ के जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। ''''''''मुख्य चौराहे पर हुआ हरि-हर मिलन'''''''''' इस बार पालकी सवारी का सबसे खास आकर्षण कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ हरि-हर मिलन रहा। नगर भ्रमण करते हुए भगवान महाकाल की पालकी जैसे ही मुख्य चौराहे पर पहुंची, इसी दौरान राज मंदिर की ओर से भगवान मुरलीमनोहर का विमान भी वहां पहुंचा। भगवान विष्णु के स्वरूप मुरलीमनोहर और भगवान शिव के स्वरूप महाकाल का मिलन हुआ तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। दोनों देव स्वरूपों के मिलन के दौरान पूरा चौराहा हर-हर महादेव और जय श्री हरि के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत धार्मिक दृश्य के दर्शन किए। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई और ड्रोन से पुष्प वर्षा कर हरि-हर मिलन का स्वागत किया गया। ''''''''''ये रहीं प्रमुख झांकियां व प्रस्तुतियां'''''''''' पालकी सवारी के साथ महाकाल अघोरी, भव्य आतिशबाजी के साथ बूंदी एवं हरियाणवी इवेंट, राजस्थानी इवेंट, हिरण्यकश्यप झांकी, बाहुबली हनुमान झांकी, कोटा की गर्जना मंडली, जगन्नाथ रथ, काली माता की झांकी, राधा-कृष्ण इवेंट, शिव-पार्वती झांकी, स्थानीय ढोल वादक मंडली, कांवड़ यात्रा तथा महाकाल धुन ढोल शामिल रहे। छीपाबड़ौद, अटरू, बारां, कोटा, बूंदी, हरियाणा, उज्जैन एवं कवाई से आए कलाकारों और युवाओं ने प्रस्तुतियां दीं। पांच डीजे और दर्जनों झांकियों के साथ निकली सवारी में कलाकार भजनों की धुन पर नृत्य करते रहे। महिलाएं निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार केसरिया, हल्दी, मेहंदी और लाल रंग की पोशाक में शामिल हुईं। '''''''''नन्हे कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक'''''''''' छोटे तालाब से जल भरकर नन्हे कांवड़िए पालकी के साथ रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के शिव शांति आश्रम पहुंचने पर कांवड़ के जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। '''''''हर गली-मोहल्ला हुआ शिवमय'''''''' पालकी सवारी को लेकर शिव शांति आश्रम सहित कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में विशेष साज-सज्जा की गई। ध्वजा-पताकाओं से मार्ग सजाए गए। पालकी के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु खड़े रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी सवारी में सहभागिता की। ''''''''जगह-जगह हुआ स्वागत'''''''' पालकी का कस्बे में विभिन्न समाजों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों की ओर से स्वागत किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को शरबत एवं छाछ पिलाई। सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने भी स्टॉल लगाकर सवारी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी और जलपान की व्यवस्था की। ''''''''सुरक्षा में तैनात रहा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता''''''' भगवान महाकाल के नगर भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कवाई एवं मोठपुर थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
    4
    पालकी में सवार महाकाल ने जाने प्रजा के हाल, डमरू-ताशों की धुन पर थिरके युवा हरि-हर मिलन रहा आकर्षण का केन्द्र, झांकियों और कलाकारों ने बांधा समां
कवाई. श्रावण के चौथे सोमवार को कवाई कस्बा शिवभक्ति में डूबा नजर आया। शिव शांति आश्रम स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से भगवान महाकाल की भव्य शाही पालकी सवारी निकली। पालकी में नर्मदेश्वर भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। डमरू, ढोल-ताशों और भजनों की धुन पर युवा थिरकते रहे और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। पालकी सवारी में उज्जैन की महाकाल नगरी और काशी की शिवभक्ति की झलक देखने को मिली। महाकाल भक्तों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से निकली पालकी सवारी दोपहर 3.30 बजे शंखनाद के साथ नर्मदेश्वर मंदिर से रवाना हुई। सवारी स्टेट हाईवे से बनारसी चौराहा, सेन मोहल्ला, माली मोहल्ला, कोली मोहल्ला, पटेल चौक होते हुए छोटे तालाब पहुंची। यहां घाट पर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। इसके बाद नन्हे कांवड़ियों ने तालाब से जल भरकर कांवड़ यात्रा के साथ पालकी में सहभागिता की। सवारी तेजाजी चौक, खानपुर रोड और मुख्य चौराहे से होते हुए वापस शिव शांति आश्रम पहुंची। यहां कांवड़ के जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। 
''''''''मुख्य चौराहे पर हुआ हरि-हर मिलन'''''''''' 
इस बार पालकी सवारी का सबसे खास आकर्षण कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ हरि-हर मिलन रहा। नगर भ्रमण करते हुए भगवान महाकाल की पालकी जैसे ही मुख्य चौराहे पर पहुंची, इसी दौरान राज मंदिर की ओर से भगवान मुरलीमनोहर का विमान भी वहां पहुंचा। भगवान विष्णु के स्वरूप मुरलीमनोहर और भगवान शिव के स्वरूप महाकाल का मिलन हुआ तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। दोनों देव स्वरूपों के मिलन के दौरान पूरा चौराहा हर-हर महादेव और जय श्री हरि के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत धार्मिक दृश्य के दर्शन किए। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई और ड्रोन से पुष्प वर्षा कर हरि-हर मिलन का स्वागत किया गया। 
''''''''''ये रहीं प्रमुख झांकियां व प्रस्तुतियां'''''''''' 
पालकी सवारी के साथ महाकाल अघोरी, भव्य आतिशबाजी के साथ बूंदी एवं हरियाणवी इवेंट, राजस्थानी इवेंट, हिरण्यकश्यप झांकी, बाहुबली हनुमान झांकी, कोटा की गर्जना मंडली, जगन्नाथ रथ, काली माता की झांकी, राधा-कृष्ण इवेंट, शिव-पार्वती झांकी, स्थानीय ढोल वादक मंडली, कांवड़ यात्रा तथा महाकाल धुन ढोल शामिल रहे। छीपाबड़ौद, अटरू, बारां, कोटा, बूंदी, हरियाणा, उज्जैन एवं कवाई से आए कलाकारों और युवाओं ने प्रस्तुतियां दीं। पांच डीजे और दर्जनों झांकियों के साथ निकली सवारी में कलाकार भजनों की धुन पर नृत्य करते रहे। महिलाएं निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार केसरिया, हल्दी, मेहंदी और लाल रंग की पोशाक में शामिल हुईं। 
'''''''''नन्हे कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक'''''''''' 
छोटे तालाब से जल भरकर नन्हे कांवड़िए पालकी के साथ रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के शिव शांति आश्रम पहुंचने पर कांवड़ के जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। 
'''''''हर गली-मोहल्ला हुआ शिवमय'''''''' 
पालकी सवारी को लेकर शिव शांति आश्रम सहित कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में विशेष साज-सज्जा की गई। ध्वजा-पताकाओं से मार्ग सजाए गए। पालकी के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु खड़े रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी सवारी में सहभागिता की। 
''''''''जगह-जगह हुआ स्वागत'''''''' 
पालकी का कस्बे में विभिन्न समाजों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों की ओर से स्वागत किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को शरबत एवं छाछ पिलाई। सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने भी स्टॉल लगाकर सवारी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी और जलपान की व्यवस्था की। 
''''''''सुरक्षा में तैनात रहा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता''''''' 
भगवान महाकाल के नगर भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कवाई एवं मोठपुर थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
    user_Gajendra Gautam
    Gajendra Gautam
    राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 14 वर्षीय यह बालिका बनना चाहती है इंडियन आईडल बचपन से ही है सिंगिंग का शो गरीब परिवार से करती है बिलॉन्ग अटरू के पिपलोद गांव की यह 14 वर्षीय बालिका गरीब परिवार में रह गुजर कर रही है बच्चों की आवाज में बहुत ज्यादा दाम है बनना चाहती है इंडियन आईडल
    1
    14 वर्षीय यह बालिका बनना चाहती है इंडियन आईडल बचपन से ही है सिंगिंग का शो गरीब परिवार से करती है बिलॉन्ग
अटरू के पिपलोद गांव की यह 14 वर्षीय बालिका गरीब परिवार में रह गुजर कर रही है बच्चों की आवाज में बहुत ज्यादा दाम है बनना चाहती है इंडियन आईडल
    user_Hemant Kapoor
    Hemant Kapoor
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कार ने सवार सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल शाहाबाद उपखण्ड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के फरेदुआ तलहटी गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मंगलवार देर शाम को पुराने फरेदुआ निवासी युवक दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया उम्र करीब 22 साल अपनी वाईक से देवरी की तरफ आ रहा था वहीं फरेदुआ तलहटी पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से वाईक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दुर्घटना में क्षति ग्रस्त हुई वाईक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घायल को लोगों की मदद से एम्वुलेस बुलाकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
    3
    कार ने सवार सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
शाहाबाद उपखण्ड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के फरेदुआ तलहटी गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मंगलवार देर शाम को पुराने फरेदुआ निवासी युवक दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया उम्र करीब 22 साल अपनी वाईक से देवरी की तरफ आ रहा था वहीं फरेदुआ तलहटी पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से वाईक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। 
वहीं दुर्घटना में क्षति ग्रस्त हुई वाईक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
वहीं घायल को लोगों की मदद से एम्वुलेस बुलाकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    1 hr ago
  • राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।
    1
    राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई।
मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Available for Sale Brand : Apple Model : iphone11 City / Locality : binaganj chachoda Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 128GB Body Condition : Old Device Age : 1 Year Network Connectivity : 4G VoLTE chachoda binaganj
    2
    Available for Sale
Brand : Apple
Model : iphone11
City / Locality : binaganj chachoda
Device Category : Smartphone
Variant (RAM / Storage) : 4GB / 128GB
Body Condition : Old
Device Age : 1 Year
Network Connectivity : 4G VoLTE
chachoda binaganj
    user_Hemant meena
    Hemant meena
    चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की झालावाड़। जिला परिषद सभागार में जिले के सभी एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त को मजबूत करने और परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट, विशेषकर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों में पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया। बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, लंबित चालान एवं एफआर का त्वरित निस्तारण तथा मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ छह से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस लाइन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    1
    एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की
झालावाड़। जिला परिषद सभागार में जिले के सभी एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त को मजबूत करने और परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट, विशेषकर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों में पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया।
बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, लंबित चालान एवं एफआर का त्वरित निस्तारण तथा मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ छह से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस लाइन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ट्रोला ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी टक्कर ट्रैक्टर चालक हुआ घायल ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल शाहाबाद उपखंड मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ट्रोला में भीषण भिड़न्त हो गई जिससे ट्रैक्टर सवार चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मुंगावली रोड अंडरपास के ऊपर समरानिया से चने की बोरियां भरकर ट्रेक्टर शिवपुरी ले जा रहा था ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रोला ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली का मुंह वापस कोटा की तरफ हो गया तथा ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गए जिसमें चने की बोरियां भरी हुई थी जो रोड पर बिखर गई। ट्रैक्टर चालक बोरियों के नीचे दब गया जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया ट्रैक्टर चालक के सर में चोट एवं हाथ में फ्रैक्चर है। कुछ देर के लिए एक तरफ का यातायात बाधित हो गया बाद में बोरिया हटाकर यातायात सुचारू किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रोला चालक को नींद का झोंका आ जाने से यह हादसा हुआ है वहीं ट्रोला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
    4
    ट्रोला ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी टक्कर ट्रैक्टर चालक हुआ घायल ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल 
शाहाबाद उपखंड मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ट्रोला में भीषण भिड़न्त हो गई जिससे ट्रैक्टर सवार चालक घायल हो गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मुंगावली रोड अंडरपास के ऊपर समरानिया से चने की बोरियां भरकर ट्रेक्टर शिवपुरी ले जा रहा था ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रोला ने टक्कर मार दी। 
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली का मुंह वापस कोटा की तरफ हो गया तथा ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गए जिसमें चने की बोरियां भरी हुई थी जो रोड पर बिखर गई। 
ट्रैक्टर चालक बोरियों के नीचे दब गया  जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया ट्रैक्टर चालक के सर में चोट एवं हाथ में फ्रैक्चर है।  
कुछ देर के लिए एक तरफ का यातायात बाधित हो गया बाद में बोरिया हटाकर यातायात सुचारू किया गया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रोला चालक को नींद का झोंका आ जाने से यह हादसा हुआ है वहीं ट्रोला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.