logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योगिनी माता मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब खबर जनपद बाराबंकी के विकासखंड त्रिवेदीगंज में स्थित सोनेश्वर महादेव योगिनी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों का भारी भीड़। शिव मंदिर योगिनी माता शिव नाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया प्रशासन की ओर से भी मंदिर की सुरक्षा की सुंदर व्यवस्था की गई चारों ओर सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी देखने को मिली। मंदिर में जलाभिषेक के लिए समिति द्वारा उत्तम व्यवस्था की गईथी। जिससे किसी भी प्रकार की किसी भी भक्तों को कोई दिक्कत न हो 14फरवरी रात 12:00 बजे से लेकर 15 फरवरी को शाम 4:30 बजे तक मंदिर में जलाभिषेक करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सेवा समिति में अनुराग पांडे रामकरण सिंह राजन पांडे राजकरण सहित सारे सेवा कर्मीयों ने बड़ी निष्ठा के साथ मंदिर में जलाभिषेक व्यवस्था संपन्न कराई।

9 hrs ago
user_CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
CHIEF BUREAU Om Prakash Srivastava
हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
cf62850a-8cab-42c1-b770-a90c4fdbee75

योगिनी माता मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब खबर जनपद बाराबंकी के विकासखंड त्रिवेदीगंज में स्थित सोनेश्वर महादेव योगिनी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों का भारी भीड़। शिव मंदिर योगिनी माता शिव नाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया प्रशासन की ओर से भी मंदिर की सुरक्षा की सुंदर व्यवस्था की गई चारों ओर सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी देखने को मिली। मंदिर में जलाभिषेक के लिए समिति द्वारा उत्तम व्यवस्था की गईथी। जिससे किसी भी प्रकार की किसी भी भक्तों को कोई दिक्कत न हो 14फरवरी रात 12:00 बजे से लेकर 15 फरवरी को शाम 4:30 बजे तक मंदिर में जलाभिषेक करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सेवा समिति में अनुराग पांडे रामकरण सिंह राजन पांडे राजकरण सहित सारे सेवा कर्मीयों ने बड़ी निष्ठा के साथ मंदिर में जलाभिषेक व्यवस्था संपन्न कराई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गंगागढ़, शाह मऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ अमेठी। सुविधा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा गंगागढ़, शाह मऊ में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा अमेठी के जिला महामंत्री श्री सोनू सिंह जी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी भाई इरशाद अहमद जी द्वारा किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। शिविर में डॉ. मुबारक, डॉ. एम. वर्मा, एम.आर. आस्तिक जी, राहुल मिश्रा जी तथा वरिष्ठ पत्रकार भाई नीलू सोनी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई। सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री सोनू सिंह जी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और समाज के कमजोर वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ किया गया।
    1
    गंगागढ़, शाह मऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
अमेठी। सुविधा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा गंगागढ़, शाह मऊ में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा अमेठी के जिला महामंत्री श्री सोनू सिंह जी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी भाई इरशाद अहमद जी द्वारा किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
शिविर में डॉ. मुबारक, डॉ. एम. वर्मा, एम.आर. आस्तिक जी, राहुल मिश्रा जी तथा वरिष्ठ पत्रकार भाई नीलू सोनी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई। सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री सोनू सिंह जी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और समाज के कमजोर वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ किया गया।
    user_Adarsh pratap singh
    Adarsh pratap singh
    Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Anand Lodhi
    1
    Post by Anand Lodhi
    user_Anand Lodhi
    Anand Lodhi
    महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा। हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा। जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।
    1
    बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
बाराबंकी।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है।
बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा।
हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा।
जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झूठ बोलते समय ही चेहरे पर इतना तनाव होता है। सबको साँप सा क्यों सूँघ गया है? सच तो ये है कि न ये संतो का सम्मान करते हैं, न स्वतंत्रता सेनानियों का न ही सज्जनों का।
    1
    झूठ बोलते समय ही चेहरे पर इतना तनाव होता है। सबको साँप सा क्यों सूँघ गया है? 
सच तो ये है कि न ये संतो का सम्मान करते हैं, न स्वतंत्रता सेनानियों का न ही सज्जनों का।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    2 hrs ago
  • अशोक नगर में घरों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी | शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन | बाराबंकी ग्राउंड रिपोर्ट यूट्यूब डिस्क्रिप्शन: बाराबंकी के बंकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकोली के अशोक नगर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जेल में हैं और बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब मिलेगी लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत? ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट देखिए और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    अशोक नगर में घरों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी | शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन | बाराबंकी ग्राउंड रिपोर्ट
यूट्यूब डिस्क्रिप्शन:
बाराबंकी के बंकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकोली के अशोक नगर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जेल में हैं और बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब मिलेगी लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत?
ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट देखिए और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Nawabganj, Barabanki•
    7 hrs ago
  • *भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए खतरा: राकेश टिकैत* 🔹 'बड़े उद्योगपति खरीदेंगे जमीन, छोटे दुकानदार बेरोजगार होंगे' #FarmersProtest #RakeshTikait #TradeDeal
    1
    *भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए खतरा: राकेश टिकैत* 🔹
'बड़े उद्योगपति खरीदेंगे जमीन, छोटे दुकानदार बेरोजगार होंगे'
#FarmersProtest #RakeshTikait #TradeDeal
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई 84 कोसीय परिक्रमा,बेनीगंज हरदोई नैमिषारण्य से प्रारंभ होने वाली 84 कोसी परिक्रमा अव्यवस्थाओं के बीच हरैया भेरिया नगवां कोथावां गिरधरपुर उमरारी पड़ाव से पांचवे पड़ाव साखिन गोपालपुर के बीच बरौली,गोवर्धनपुर,वाजीदपुर के रास्ते जाएगी।यहां पर रामादल को सड़क किनारे पूर्व से पड़ी गिट्टी बजरी से होकर गुजरना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरौली से गोवर्धनपुर,वाजीदपुर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण होना था जिसको लेकर सड़क के दोनों ओर गिट्टी बिछाई गई थी जो अब तक पड़ी हुई है। जिसको लेकर नंगे पैर परिक्रमार्थियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन लगातार निरीक्षण करता रहा और दावा करता रहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस हैं।पांचवे पड़ाव पर पहुंचने वाले परिक्रमा का एसडीएम सदर सुशील मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए बताया कि पांचवा पड़ाव घनश्याम नगर से बरौली होते हुए कई गांवो से गुजरेगा।जहां से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। झाड़ियों को सड़क के किनारों साफ करवा दिया गया है जो बड़ी समस्या गोपालपुर में थी जिसका समाधान बीडीओ अहिरोरी के द्वारा पहले ही किया जा चुका है।परिक्रमार्थी नैमिष में सभी देश-विदेश से आने वाले परिक्रमा में भाग लेने के लिए पहुंचने लगे,जो रामादल के साथ सभी पदयात्रा पर निकलेंगे। हरैया में पहला पड़ाव होगा दूसरा नगवा कोथावा तीसरा गिरधरपुर उमरारी चौथ साखिन गोपालपुर से होकर पुनः सीतापुर जनपद में प्रवेश करेगा। यहां पर कथावाचक पीठाधीश्वर अनिल शास्त्री ने कई रथो के साथ पूर्व में परिक्रमा के सभी पड़ाव स्थलों पर रुक कर परिक्रमा को भव्य बनाया था। उन्होंने बताया कि दोनों जनपदों के प्रशासन से अतिक्रमण हटाए जाने की कई बार शिकायत की,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। 84 कोसी परिक्रमा में दूर-दूर से परिक्रमार्थी भाग लेने आते हैं और अपनी इच्छाएं प्रकट करते हैं साधु संत महात्मा ज्यादातर नंगे पैर पैदल ही यात्राएं करते हैं यह पौराणिक 84 कोसी का देश-विदेश में बड़ा महत्व माना जाता है।उन्होंने बताया कि संपूर्ण परिक्रमा मेला को अस्थाई की जगह स्थाई कराने के संबंध में वह जल्द ही सूबे के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
    1
    अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई 84 कोसीय परिक्रमा,बेनीगंज हरदोई नैमिषारण्य से प्रारंभ होने वाली 84 कोसी परिक्रमा अव्यवस्थाओं के बीच हरैया भेरिया नगवां कोथावां गिरधरपुर उमरारी पड़ाव से पांचवे पड़ाव साखिन गोपालपुर के बीच बरौली,गोवर्धनपुर,वाजीदपुर के रास्ते जाएगी।यहां पर रामादल को सड़क किनारे पूर्व से पड़ी गिट्टी बजरी से होकर गुजरना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरौली से गोवर्धनपुर,वाजीदपुर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण होना था जिसको लेकर सड़क के दोनों ओर गिट्टी बिछाई गई थी जो अब तक पड़ी हुई है। जिसको लेकर नंगे पैर परिक्रमार्थियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन लगातार निरीक्षण करता रहा और दावा करता रहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस हैं।पांचवे पड़ाव पर पहुंचने वाले परिक्रमा का एसडीएम सदर सुशील मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए बताया कि पांचवा पड़ाव घनश्याम नगर से बरौली होते हुए कई गांवो से गुजरेगा।जहां से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। झाड़ियों को सड़क के किनारों साफ करवा दिया गया है जो बड़ी समस्या गोपालपुर में थी जिसका समाधान बीडीओ अहिरोरी के द्वारा पहले ही किया जा चुका है।परिक्रमार्थी नैमिष में सभी देश-विदेश से आने वाले परिक्रमा में भाग लेने के लिए पहुंचने लगे,जो रामादल के साथ सभी पदयात्रा पर निकलेंगे। हरैया में पहला पड़ाव होगा दूसरा नगवा कोथावा तीसरा गिरधरपुर उमरारी चौथ साखिन गोपालपुर से होकर पुनः सीतापुर जनपद में प्रवेश करेगा। यहां पर कथावाचक पीठाधीश्वर अनिल शास्त्री ने कई रथो के साथ पूर्व में परिक्रमा के सभी पड़ाव स्थलों पर रुक कर परिक्रमा को भव्य बनाया था। उन्होंने बताया कि दोनों जनपदों के प्रशासन से अतिक्रमण हटाए जाने की कई बार शिकायत की,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। 84 कोसी परिक्रमा में दूर-दूर से परिक्रमार्थी भाग लेने आते हैं और अपनी इच्छाएं प्रकट करते हैं साधु संत महात्मा ज्यादातर नंगे पैर पैदल ही यात्राएं करते हैं यह पौराणिक 84 कोसी का देश-विदेश में बड़ा महत्व माना जाता है।उन्होंने बताया कि संपूर्ण परिक्रमा मेला को अस्थाई की जगह स्थाई कराने के संबंध में वह जल्द ही सूबे के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • अमेठी के मोहनगंज कोतवाली के अंतर्गत शाहमऊ चौकी का कार्य शुरू । थानाध्यक्ष मोहनगंज ने विधिवत तरीके से भूमि पूजन करके डाली नींव ।
    1
    अमेठी के मोहनगंज कोतवाली के अंतर्गत शाहमऊ चौकी का कार्य शुरू ।
थानाध्यक्ष मोहनगंज ने विधिवत तरीके से भूमि पूजन करके डाली नींव ।
    user_Adarsh pratap singh
    Adarsh pratap singh
    Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.