नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संगोष्ठी संपन्न उमरिया, । कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा, जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जागरूकता हेतु नारी शक्ति वंदन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसी क्रम में ग्राम तखतपुर एवं करकेली में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अधिनियम के तहत संसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। विदित हो कि वर्तमान में संसद/विधानसभाओं में महिलाओं का औसत प्रतिनिधित्व लगभग 14ः है।इसी के मद्देनजर सरकार महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मंशा से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराना चाहती है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि महिलाओं को अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं जागरूक उपयोग करना चाहिए, जिससे वे स्वयं के हितों के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर सकें। इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों ने उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संगोष्ठी संपन्न उमरिया, । कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा, जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जागरूकता हेतु नारी शक्ति वंदन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसी क्रम में ग्राम तखतपुर एवं करकेली में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अधिनियम के तहत संसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी
सुनिश्चित होगी। विदित हो कि वर्तमान में संसद/विधानसभाओं में महिलाओं का औसत प्रतिनिधित्व लगभग 14ः है।इसी के मद्देनजर सरकार महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मंशा से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराना चाहती है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि महिलाओं को अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं जागरूक उपयोग करना चाहिए, जिससे वे स्वयं के हितों के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर सकें। इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों ने उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
- बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- *नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में सूने घर में लाखों रुपए की चोरी* नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 स्थिति डां अशोक द्विवेदी जी के सूने घर में नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों द्वारा पार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक श्री द्विवेदी पिछले कुछ समय से घर से बाहर है उनके सूने घर में बीती रात चोरों ने मेन गेट से अंदर जाकर घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 45 हजार के लगभग एवं बे शकीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर लिया गया जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस थाने मानपुर में दर्ज करवाई गई है अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन में क्या इन अज्ञात सातिर चोरों की पतासाजी हो पाती है की नहीं।2
- मैहर | विशेष रिपोर्ट मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे समाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कलेक्टर मुखर्जी ने यह भी कहा कि शासन की यह पहल समाज में समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1
- Post by पार्षद सिल्लू रजक1
- शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।1
- कटनी नगर//- *पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)* *7509747686* #निर्माण #सड़क #प्रगति1
- मवेशी मलिक इस तरह से लापरवाही करते हैं कृपया कर थोड़ा सा हिदायत दें1
- *श्री हरि अवतार भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर जय-जय परशुराम के जय घोष से गूंज उठा मानपुर नगर- दिखा आस्था उल्लास और परंपरा का विराट समांगम।* (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) मानपुर नगर ने इस बार भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम के अवतरण महापर्व को जिस भव्यता और भावनात्मक उर्जा के साथ मनाया, उसने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। वसंत ऋतु, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया—वह पावन क्षण, जब परशुराम अवतरित हुए—उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगर में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा। रविवार को सुबह 11 बजे से मां काली मंदिर, पुरानी बाजार में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कन्या भोज और ब्राह्मण भोजन के साथ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ गूंजता रहा, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। शाम 5 बजे मां काली मंदिर और भगवान श्रीराम मंदिर से भगवान परशुराम जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। डीजे, शंख, घड़ियाल और पटाखों की गूंज के बीच यह शोभायात्रा जैसे-जैसे नगर की सड़कों पर आगे बढ़ी, हर गली, हर चौक श्रद्धा के रंग में रंगता चला गया। पुरानी बाजार से बस स्टैंड और फिर मध्य नगर का भ्रमण करते हुए यह यात्रा श्री राम-जानकी मंदिर तक पहुंची और पुनः काली मंदिर में समापन हुआ। रथ यात्रा के दौरान जो दृश्य सामने आए, वे केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था की जीवंत तस्वीर थे—गले में रामनामी पट्टी, हाथों में भगवान श्रीराम की तस्वीर और हनुमान ध्वजा, और मुख से गूंजते “जय परशुराम” के उद्घोष… पूरा मानपुर जैसे एक ही भाव में डूबा नजर आया। कार्यक्रम का एक विशेष और भावुक क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मानपुर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को विप्र समाज द्वारा सम्मानित किया गया। भगवान श्रीराम की तस्वीर, श्रीफल, चंदन, आरती, शाल और नगद पुरस्कार के साथ किया गया यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश बन गया। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों और मानपुर नगर से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग—बच्चे, युवा और बुजुर्ग—शामिल हुए। भगवा वस्त्रों में सजे श्रद्धालु जब एक साथ थिरकते और जयकारे लगाते नजर आए, तो वह दृश्य किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं था। मां आदि शक्ति काली मंदिर समिति सहित अनेक श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित यह महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का भी सशक्त संदेश दे गया। मानपुर ने एक बार फिर साबित किया कि जब आस्था जागती है, तो पूरा नगर एक परिवार बन जाता है—और वही दृश्य इस महापर्व में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर तहसीलदार मानपुर पंकज नयन तिवारी, शारदा प्रसाद गौतम,राम किशोर चतुर्वेदी,ओपी द्विवेदी,अमराराम शुक्ला,अंबिका प्यासी,अरुण त्रिपाठी,लखनलाल त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र ,शिवनारायण तिवारी,राम प्रकाश तिवारी, रामप्रकाश गौतम,भगवानदास मिश्रा,अरुण चतुर्वेदी,रामभुवन शुक्ला,विजय गौतम शिक्षक,अशोक त्रिपाठी ,नरेंद्र प्यासी,ओमकार द्विवेदी,कुशलेंद्र तिवारी, विजय गौतम,अनिरुद्ध मिश्रा, दिनाज शुक्ला, अरुण तिवारी ,मनोज गौतम,विकास शुक्ला,बबलू शुक्ला,विनय तिवारी,पुष्पेंद्र द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी,सुदीप द्विवेदी,पवन तिवारी,अंकुर तिवारी, शैलेश त्रिपाठी,आदि सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे!!4