logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के संबंध में दिए निर्देश ➡️ कलेक्टर ऊषा परमार ने राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं गत दिवस मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में समस्त कार्यालय प्रमुखों सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के प्रावधान अनुसार मध्यप्रदेश में एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध है। इन वस्तुओं में प्लास्टिक स्टिक सहित ईयर वर्ड, बैलून में उपयोग होने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक झंडे, कैंडी स्टिक, आईसक्रीम स्टिक, सजावट में उपयोग होने वाले थर्मोकोल, प्लास्टिक प्लेट्स, कप, गिलास, फोर्क, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, स्वीट बॉक्स, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट को कव्हर करने वाली पैकिंग फिल्म, प्लास्टिक स्टिरर्स तथा 100 माईक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक व पीवीसी के बैनर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसी भी शासकीय कार्यालय अथवा कार्यक्रमों में पानी पिलाने के लिए प्लास्टिक बॉटल का उपयोग नहीं करने संबंधी निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

15 hrs ago
user_Media panna atul Raikwar
Media panna atul Raikwar
पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
615f17a3-60e1-4ab4-bac9-9ab40844efa8

कलेक्टर ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के संबंध में दिए निर्देश ➡️ कलेक्टर ऊषा परमार ने राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं गत दिवस मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में समस्त कार्यालय प्रमुखों सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के प्रावधान अनुसार मध्यप्रदेश में एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध है। इन वस्तुओं में प्लास्टिक स्टिक सहित ईयर वर्ड, बैलून में उपयोग होने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक झंडे, कैंडी स्टिक, आईसक्रीम स्टिक, सजावट में उपयोग होने वाले थर्मोकोल, प्लास्टिक प्लेट्स, कप, गिलास, फोर्क, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, स्वीट बॉक्स, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट को कव्हर करने वाली पैकिंग फिल्म, प्लास्टिक स्टिरर्स तथा 100 माईक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक व पीवीसी के बैनर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसी भी शासकीय कार्यालय अथवा कार्यक्रमों में पानी पिलाने के लिए प्लास्टिक बॉटल का उपयोग नहीं करने संबंधी निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

  • user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश
    ☺️
    15 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी की अनुशंसा पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव जी द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर पन्ना जिले की आन बान शान सु श्री एडवोकेट संगीता जायसवाल जी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के मध्य प्रदेश के महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर पदासीन किया गया है जिस उपलक्ष में स्वागत बंधन अभिनंदन करने आज कटनी जिला के जिला अध्यक्ष श्री हरभजन राय जी, जिला संयोजक श्री जागेश्वरयादव जी , तहसील प्रभारी श्री शिव कुमार जी , सागर संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री पुन्य प्रताप सिंह परमार जी, छतरपुर से पधारे श्री निरंजन कुमार तिलक जी, पन्ना जिला मंत्री श्री मुन्नालाल जायसवाल जी , पन्ना जिला प्रचार मंत्री श्री अमृत लाल कोल जी , धीरेन्द बागरी जी ,राजेंद्र पटेल जी प्रभाकर मणि पटेल जी दीपक साहू जी पवन सरावगी जी , एवं पवई के समस्त पत्रकार बंधु सहित अनेक पदाधिकारी गण महिला प्रदेश अध्यक्ष सुश्री संगीता जायसवाल जी के निज निवास पर पहुंचे और उनको इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई शुभकामनाएं दी सभी पदाधिकारी गण द्वारा उनका स्वागत किया गया और उनकी कार्य शैली की भूरी भूरी प्रशंसा की । और पवई की प्रसिद्ध मां कलेही के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुश्री संगीता जायसवाल जी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की मैं आशा करती हूं मुझे हमेशा की तरह आगे भी अपना सहयोग प्रदान करते रहे जिससे पिछड़े एवं शासन की योजनाओं से वंचित उसे अंतिम छोड़ के हर व्यक्ति के लिए लड़ाई लड़ सकू
    2
    माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी की अनुशंसा पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव जी द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर पन्ना जिले की आन बान शान सु श्री एडवोकेट संगीता जायसवाल जी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के मध्य प्रदेश के महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर पदासीन किया गया है जिस उपलक्ष में स्वागत बंधन अभिनंदन करने आज कटनी जिला के जिला अध्यक्ष श्री हरभजन राय जी, जिला संयोजक श्री जागेश्वरयादव जी , तहसील प्रभारी श्री शिव कुमार जी , सागर संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री पुन्य प्रताप सिंह परमार जी, छतरपुर से पधारे श्री निरंजन कुमार तिलक जी, पन्ना जिला मंत्री श्री मुन्नालाल जायसवाल जी , पन्ना जिला प्रचार मंत्री श्री अमृत लाल कोल जी , धीरेन्द बागरी जी ,राजेंद्र पटेल जी प्रभाकर मणि पटेल जी दीपक साहू जी पवन सरावगी जी , एवं पवई के समस्त पत्रकार बंधु सहित अनेक पदाधिकारी गण महिला प्रदेश अध्यक्ष सुश्री संगीता जायसवाल जी के निज निवास पर पहुंचे और उनको इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई शुभकामनाएं दी  सभी पदाधिकारी गण द्वारा उनका स्वागत किया गया और उनकी कार्य शैली की भूरी भूरी प्रशंसा की । और पवई की प्रसिद्ध मां कलेही के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महिला प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुश्री संगीता जायसवाल जी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा  की मैं आशा करती हूं मुझे  हमेशा की तरह आगे भी अपना सहयोग प्रदान करते रहे जिससे पिछड़े एवं शासन की योजनाओं से वंचित उसे अंतिम छोड़ के हर व्यक्ति के लिए लड़ाई लड़ सकू
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • “देश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। नई महिला सहायता योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता देने की तैयारी शुरू हो गई है।”1000 MONTHLY WOMEN SUPPORT SCHEME”
    1
    “देश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। नई महिला सहायता योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता देने की तैयारी शुरू हो गई है।”1000 MONTHLY WOMEN SUPPORT SCHEME”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सतना। धर्मनगरी मैहर में मां शारदा देवी प्रबंध समिति की स्वच्छता व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। जैसे ही सफाई विभाग की कमान नए प्रभारी अजय सनाढ्य के हाथों में सौंपी गई है, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी का अंबार नजर आने लगा है। व्यवस्थाओं पर उठे सवाल श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र मैहर में स्वच्छता को लेकर हमेशा विशेष जोर दिया जाता रहा है, लेकिन हालिया बदलाव के बाद तस्वीर इसके उलट दिख रही है। स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों का कहना है कि: नियमित सफाई का अभाव: डस्टबिन समय पर खाली नहीं किए जा रहे हैं। दुर्गंध से परेशानी: कचरे के ढेर जमा होने के कारण श्रद्धालुओं को मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधन की लापरवाही: नए प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही हैं कि आखिर जिम्मेदारी संभालते ही व्यवस्थाएं इतनी खराब कैसे हो गईं। भक्तों में आक्रोश दूर-दराज से आने वाले भक्तों का कहना है कि मां के दरबार में ऐसी गंदगी देखकर मन आहत होता है। प्रबंध समिति द्वारा लाखों रुपये सफाई पर खर्च किए जाते हैं, फिर भी धरातल पर परिणाम शून्य नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि सफाई विभाग के नए नेतृत्व और जमीनी स्तर के कर्मचारियों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा मंदिर की छवि को भुगतना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रबंध समिति के उच्च अधिकारी इस बदहाली पर क्या संज्ञान लेते हैं।
    1
    सतना। धर्मनगरी मैहर में मां शारदा देवी प्रबंध समिति की स्वच्छता व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। जैसे ही सफाई विभाग की कमान नए प्रभारी अजय सनाढ्य के हाथों में सौंपी गई है, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी का अंबार नजर आने लगा है।
व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र मैहर में स्वच्छता को लेकर हमेशा विशेष जोर दिया जाता रहा है, लेकिन हालिया बदलाव के बाद तस्वीर इसके उलट दिख रही है। स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों का कहना है कि:
नियमित सफाई का अभाव: डस्टबिन समय पर खाली नहीं किए जा रहे हैं।
दुर्गंध से परेशानी: कचरे के ढेर जमा होने के कारण श्रद्धालुओं को मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रबंधन की लापरवाही: नए प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही हैं कि आखिर जिम्मेदारी संभालते ही व्यवस्थाएं इतनी खराब कैसे हो गईं।
भक्तों में आक्रोश
दूर-दराज से आने वाले भक्तों का कहना है कि मां के दरबार में ऐसी गंदगी देखकर मन आहत होता है। प्रबंध समिति द्वारा लाखों रुपये सफाई पर खर्च किए जाते हैं, फिर भी धरातल पर परिणाम शून्य नजर आ रहे हैं।
चर्चा है कि सफाई विभाग के नए नेतृत्व और जमीनी स्तर के कर्मचारियों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा मंदिर की छवि को भुगतना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रबंध समिति के उच्च अधिकारी इस बदहाली पर क्या संज्ञान लेते हैं।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “शहर की बदहाल सड़कों को लेकर जल्द होगा उग्र आंदोलन — ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष जतिन शाह का ऐलान।”
    1
    “शहर की बदहाल सड़कों को लेकर जल्द होगा उग्र आंदोलन — ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष जतिन शाह का ऐलान।”
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    3 hrs ago
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by जितेंद्र राय
    1
    Post by जितेंद्र राय
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • “देश के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा। नई परिवहन सहायता योजना के तहत विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक बाइक देने की तैयारी शुरू हो गई है।”“FREE ELECTRIC BIKE FOR STUDENTS 2026”
    1
    “देश के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा। नई परिवहन सहायता योजना के तहत विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक बाइक देने की तैयारी शुरू हो गई है।”“FREE ELECTRIC BIKE FOR STUDENTS 2026”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मैहर। मैहर–बरही रोड की बदहाल और गड्ढों से भरी सड़क के बावजूद सोनवारी टोल प्लाजा पर धड़ल्ले से टोल वसूली जारी है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद टोल की पूरी दर से वसूली की जा रही है। टोल प्लाजा पर अव्यवस्थाओं के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। यहां अभी भी पुरानी व्यवस्था के तहत केवल दो ही लाइनें संचालित हो रही हैं, जिससे बाइक, चार पहिया और भारी वाहन एक ही कतार में लगने को मजबूर हैं। टोल पर खड़े बड़े वाहनों की वजह से छोटे चार पहिया वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि टोल ठेकेदार द्वारा केवल वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के पास किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक कि मौके पर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था नहीं बताई जा रही है। टोल में कार्यरत कर्मचारियों के पास भी कोई सुरक्षा किट या आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं हैं। जानकारों का कहना है कि मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जो मानक तय किए गए हैं, उनके अनुरूप भी यहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इसके बावजूद टोल संचालन में मनमानी जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक रसूख के दम पर यह टोल प्लाजा मनमाने तरीके से संचालित किया जा रहा है और मेंटेनेंस के नाम पर केवल वसूली का खेल चल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं की जांच हो और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
    1
    मैहर। मैहर–बरही रोड की बदहाल और गड्ढों से भरी सड़क के बावजूद सोनवारी टोल प्लाजा पर धड़ल्ले से टोल वसूली जारी है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद टोल की पूरी दर से वसूली की जा रही है।
टोल प्लाजा पर अव्यवस्थाओं के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। यहां अभी भी पुरानी व्यवस्था के तहत केवल दो ही लाइनें संचालित हो रही हैं, जिससे बाइक, चार पहिया और भारी वाहन एक ही कतार में लगने को मजबूर हैं। टोल पर खड़े बड़े वाहनों की वजह से छोटे चार पहिया वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि टोल ठेकेदार द्वारा केवल वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के पास किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक कि मौके पर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था नहीं बताई जा रही है। टोल में कार्यरत कर्मचारियों के पास भी कोई सुरक्षा किट या आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं हैं।
जानकारों का कहना है कि मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जो मानक तय किए गए हैं, उनके अनुरूप भी यहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इसके बावजूद टोल संचालन में मनमानी जारी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक रसूख के दम पर यह टोल प्लाजा मनमाने तरीके से संचालित किया जा रहा है और मेंटेनेंस के नाम पर केवल वसूली का खेल चल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं की जांच हो और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैहर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड क्रमांक 5 बीते कई महीनो से पेयजल पाइपलाइन के माध्यम से गंदा बदबूदार पानी आ रहा है जो नागरिकों के स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव डाल रहा है भविष्य में और भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी है पर व्यवस्था ठीक क्यों नहीं हो पा रही यह समझ के परे है। लापरवाही प्रशासन की हो यह जनप्रतिनिधियों की दंश भोगना तो आम जनता को पड़ेगा। जिम्मेदारों से अनुरोध है की व्यवस्था में शीघ्र सुधार कर आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर रोक लगाई जाए।
    1
    मैहर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड क्रमांक 5 
बीते कई महीनो से पेयजल पाइपलाइन के माध्यम से गंदा बदबूदार पानी आ रहा है जो नागरिकों के स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव डाल रहा है भविष्य में और भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। 
जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी है पर व्यवस्था ठीक क्यों नहीं हो पा रही यह समझ के परे है। 
लापरवाही प्रशासन की हो यह जनप्रतिनिधियों की दंश भोगना तो आम जनता को पड़ेगा।
जिम्मेदारों से अनुरोध है की व्यवस्था में शीघ्र सुधार कर आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर रोक लगाई जाए।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.