Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहां कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला बंद होता है, वहां हमारा काम शुरू होता है... सुनिए, मोदी जी ने और क्या कहा...
विकास शुक्ला प्रयागराज
जहां कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला बंद होता है, वहां हमारा काम शुरू होता है... सुनिए, मोदी जी ने और क्या कहा...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by विकास शुक्ला प्रयागराज1
- प्रयागराज। आज दिनांक 15 मार्च, 2026 को प्रयागराज मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए प्रयागराज मंडल प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। प्रयागराज जंक्शन, कानपूर सेंट्रल एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश/निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इसके साथ ही मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा भीड़ की स्थिति, यात्री आवागमन तथा प्लेटफॉर्म व्यवस्था का सतत अवलोकन किया जाता रहा, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें। प्रयागराज मंडल द्वारा संचालित की गई गाड़ियों का विवरण निम्नांकित है- 1. कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 13:02 बजे प्रस्थान किया। इस ट्रेन में 22 कोच लगाये गए थे। 2. कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 18:10 बजे प्रस्थान किया। इस ट्रेन में 22 कोच लगाये गए थे। 3. कानपुर सेंट्रल- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 18:45 बजे प्रस्थान किया, इस ट्रेन में 20 कोच लगाये गए थे। 4. कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल के प्लेटफोर्म संख्या -4 पर 18:50 बजे प्लेस की गई की। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नाकित गाड़ियों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया। क्र.सं. ट्रेन संख्या कहाँ से कहाँ तक वर्तमान समय पुनर्निर्धारित समय 1 64212 CNB–LKO 12:20 14:00 2 54154 CNB–RBL 16:30 17:45 3 19812 ETW–KOTA 17:00 18:00 4 64646 CNB–KURJ 16:20 17:20 परीक्षार्थियों की सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों को प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी स्टेशन परिसर में यात्रियों का मार्गदर्शन किया गया तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। टिकट जांच स्टाफ और हेल्प डेस्क कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन समय तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं प्रदान की जाती रहीं। स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन, स्वच्छता तथा आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभागों को सतर्क किया गया । अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई तथा यात्रियों को लाइन में व्यवस्थित रूप से प्रवेश एवं निकास के लिए प्रेरित किया गया। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को लगातार आवश्यक सूचनाएं दी जाती रहीं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न लगे और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। रेलवे का निरंतर प्रयास है कि अभ्यार्थियों को परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह परीक्षा विशेष गाड़ी इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र/गंतव्य तक पहुँच सकें।1
- प्रयागराज के नैनी स्थित सुआट्स परिसर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी बब्बन दुबे के नेतृत्व में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर रोज़ा खोलते नजर आए, जिससे आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल देखने को मिली। रोज़ा इफ्तार के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता बब्बन दुबे ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुट होकर रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयाग हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी वर्ग और क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- प्रयागराज: सिविल लाइन्स के पीवीआर के सामने पेट्रोल पंप पर अचानक रविवार लगभग 4:00 बजे उसे समय अपरा तफरी मच गई जब एक ब्लैक कार तेज़ी से अंदर घुस गई और वहाँ पेट्रोल डलवा रहे एक व्यक्ति के पैर पर इतनी ज़ोर से टक्कर मारी की उसका पैर टूट गया। तत्काल उसको हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं बगल में खड़ी गाड़ी भी टक्कर से टूट गई। जितने में लोग समझ पाते हैं,तब तक व्यक्ति घायल हो चुका था टक्कर इतनी जोरदार थी कि,कार के बोनट भी टूट गया फिलहाल पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी है,कार किस कारण से इतनी स्पीड में टकराई कार चालक से पूछताछ जारी है!1
- सरस मेले में सजी संस्कृति और संगीत की शाम, डिप्टी सीएम केशव मौर्य रहे मौजूद खबर: सरस मेले के आयोजन में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मेले में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी तथा स्थानीय कलाकार रवि शुक्ला ने मंच से गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और मेले का वातावरण उत्साह से भर उठा। सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं। मेले में हस्तशिल्प, ग्रामीण उत्पाद और स्थानीय व्यंजनों की भी विशेष आकर्षण देखने को मिला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेले का अवलोकन करते हुए स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by विकास शुक्ला प्रयागराज1