डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने डेहरी स्थित सुधा डेयरी प्लांट का किया निरीक्षण रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को डेहरी स्थित सुधा डेयरी प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दूध उत्पादन बढ़ाने, अधिक से अधिक किसानों को दुग्ध सहकारी समितियों से जोड़ने और प्लांट के विस्तार पर चर्चा हुई। वर्तमान में करीब एक हजार किसानों को दूध की कीमत का सीधे बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। शाहाबाद संघ के दूध संकलन को 3.5 लाख से बढ़ाकर 6 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। दूध प्रसंस्करण के लिए 30 मीट्रिक टन क्षमता के मिल्क पाउडर प्लांट की स्थापना की योजना है। इसके अलावा 200 बकरियों की क्षमता वाला गोट फार्म, टीएमआर प्लांट और शहर में 15 होल्डिंग मिल्क बूथ स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस दौरान शाहाबाद आरा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन, सुधा दुध प्लांट डेहरी के एमडी अमीत आनंद, डेहरी एसडीएम निलेश कुमार, ओएसडी विनय प्रताप समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा से NBW वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने लंबित NBW (गैर-जमानती वारंट) के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दलजीत बिगहा एवं रामदेनी बिगहा गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दलजीत बिगहा निवासी सौदागर सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह तथा रामदेनी बिगहा निवासी रघुनंदन सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह एवं सतेंद्र सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध न्यायालय से NBW जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। #BharatCrimeLiveNews #Nabinagar #NarariKalaKhurd #PoliceAction #NBW1
- hamara bhanja bahut khush nazare kar rahe hai 🥺 follow up karo please follow1
- हसपुरा औरंगाबाद ई किसान भवन परिसर में प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया हसपुरा ई किसान भवन में राष्ट्रीय खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र सीरीज़ द्वारा 125 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया1
- अब किसी भाजपाई की भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं? अब हिंदू धर्म के प्रति निष्ठा कहां गायब हो गई? अब किसी भाजपाई की भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं? अब हिंदू धर्म के प्रति निष्ठा या यूँ कहिए स्वघोषित ठेकेदारी कहां चली गई? या भाजपाइयों की सारी निष्ठा अपने भगवान मोदी की चाटुकारिता में ही चली गई?1
- आप खा रहे हो नकली दवा? 90 अस्पतालों तक पहुंचा फर्जी दवा रैकेट! बेंगलुरु में कथित फर्जी दवा रैकेट की जांच में कैंसर की दवाओं और ICU इंजेक्शन समेत कई दवाओं की सप्लाई का मामला सामने आया है। जांच में यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने और करीब 90 अस्पतालों तक दवाएं पहुंचने का दावा किया गया है। कैसे एक्सपायर्ड या घटिया दवाओं को नए लेबल के साथ बाजार में बेचे जाने का आरोप है? जानिए पूरी खबर। संदिग्ध या भारी डिस्काउंट वाली दवा खरीदते समय सावधानी बरतें और अधिकृत स्रोत से ही दवा लें। #FakeMedicine #नकलीदवा #MedicineScam #Bengaluru #DrugRacket #HealthScam #BreakingNews #AwaazEBharat1
- मुख्यालय की मुख्य बाजार में शौचालय नहीं, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी,सामुदायिक शौचालय में पानी समेत जरूरी सुविधाओं का अभाव, जांच की मांग मदनपुर प्रखंड मुख्यालय की मुख्य बाजार में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन यहां एक अदद सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और युवतियों को शौचालय की जरूरत पड़ने पर अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार उन्हें आसपास के लोगों के घरों का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में शौचालय निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों से कई बार मांग और आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक मुख्य बाजार में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। बताया गया कि पंचायत स्तर से अस्पताल रोड के दक्षिण तरफ लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन वहां पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहने के कारण उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य और उपयोगिता की जांच कराने की मांग की है। वहीं, पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मुख्य बाजार में लोगों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द सुलभ और उपयोगी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #प्रखंडमुख्यालय #मुख्यबाजार #सार्वजनिकशौचालय #महिलाओंकीपरेशानी #जनसमस्या #शौचालयनिर्माण #पंचायतीराज1
- इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में एक करोड़ के लगभग लोग बाढ़ से परेशान हैं । इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में एक करोड़ के लगभग लोग बाढ़ से परेशान हैं पर उनके लिए मोदी सरकार 500 नए नाव की व्यवस्था नहीं कर पाई! लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के लिए काशी में 500 नए ब्रांड न्यू चमचमाती मोटरसाइकिल जरूर पहुंच गई! बिहारवासियों ने अपने लिए खुद इस उपेक्षा और अनदेखी को चुना है! बाढ़ नहीं, ₹10,000 के प्रलोभन के चक्कर में डूब गया है बिहार!1
- आप खा रहे हो नकली दवा? 90 अस्पतालों तक पहुंचा फर्जी दवा रैकेट! बेंगलुरु में कथित फर्जी दवा रैकेट की जांच में कैंसर की दवाओं और ICU इंजेक्शन समेत कई दवाओं की सप्लाई का मामला सामने आया है। जांच में यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने और करीब 90 अस्पतालों तक दवाएं पहुंचने का दावा किया गया है। कैसे एक्सपायर्ड या घटिया दवाओं को नए लेबल के साथ बाजार में बेचे जाने का आरोप है? जानिए पूरी खबर। संदिग्ध या भारी डिस्काउंट वाली दवा खरीदते समय सावधानी बरतें और अधिकृत स्रोत से ही दवा लें। #FakeMedicine #नकलीदवा #MedicineScam #Bengaluru #DrugRacket #HealthScam #BreakingNews #AwaazEBharat1
- रफीगंज में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए रफीगंज में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। औरंगाबाद से इलाज कराकर बाइक से घर लौटने के दौरान बाइक सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा खड़वा और चित्रसारी गांव के बीच हुआ। वीओ: जानकारी के अनुसार बटूरा गांव निवासी साबित कुमारी अपनी मां बेबी देवी और पिता अमृत दास के साथ बाइक से औरंगाबाद से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क के बीच खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ए.के. खेसारी ने प्राथमिक उपचार किया। घायल परिजनों का आरोप है कि सड़क के बीच डंपर खड़ा होने के कारण बाइक उससे टकराई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1