लोकेशन सतना/मैहर रामनगर आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका *युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका निर्भीकता से कोई समझौता नहीं खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
लोकेशन सतना/मैहर रामनगर आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका *युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका निर्भीकता से कोई समझौता नहीं खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
- *युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका निर्भीकता से कोई समझौता नहीं खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- संसद का बजट सत्र: लोकसभा में विपक्षी सांसदों (जैसे मणिकम टैगोर और अन्य) को सदन में पेपर उछालने और हंगामे के कारण शेष बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। राहुल गांधी ने डोकलाम और चीन का मुद्दा उठाया, जिससे सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। मणिपुर के नए CM: युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे। बिहार बजट: बिहार विधानसभा में आज बजट पेश हुआ, जिसमें किसानों के लिए 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' के तहत सालाना ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता (कुल ₹9,000) का ऐलान किया गया है।2
- आलमपुर मेला गोंडवाना साम्राज्य के मसीहा कमल सिंह मरकाम ने हुंकार भरी ग्रामीण विकास पर निर्णय न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी खबर/उंचेहरा, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम आलमपुर स्थित 'बड़े देव ठाना' में तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हुआ वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने जनजातीय परंपराओं के साथ मेले का उद्घाटन किया इस अवसर पर गोंड समाज महासभा जिला सतना द्वारा आयोजित बैठक में जनजातीय समुदाय के एकीकरण और क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर गहन चर्चा की गई *प्रमुख बिंदु और सामाजिक संदेश* परंपरागत शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत इष्ट देव 'बड़े देव' और गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई एकीकरण का संकल्प: कमल सिंह मरकाम ने जनजातीय समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों और अधिकारों के प्रति सजग हों प्रशासन को अल्टीमेटम मरकाम ने ग्रामीण विकास के लंबित मुद्दों को उठाते हुए स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो समाज उग्र जन आंदोलन के लिए बाध्य होगा *बैठक में बुद्धिजीवियों की उपस्थिति माघ पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आयोजित बैठक में समाज के कई कर्मठ सदस्यों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे संतोष सिंह मलगाम कमलेश सिंह खुशराम दिलराज सिंह मरकाम हुकुम सिंह मरकाम धर्मेंद्र सिंह मरकाम, बाबू सिंह,जहान सिंह, जगतधारी सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता है यदि प्रशासन ने हमारी मांगों और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया,तो अब केवल चर्चा नहीं बल्कि सड़कों पर उतरकर निर्णय लिया जाएगा1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- *कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर की लापरवाही से खून से सनी पंवरिया बाबा बायपास की पुलिया, चेतावनी के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, राहगीर गंभीर घायल।* मझगवां में पंवरिया बाबा बायपास मार्ग पर कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की जानलेवा लापरवाही अब राहगीरों के खून से लिखने लगी है। शुक्रवार को मीडिया द्वारा प्रमुखता से आगाह किए जाने के बावजूद कंपनी प्रबंधन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी, जिसका खामियाजा कल एक निर्दोष राहगीर को भुगतना पड़ा। निर्माणधीन दूसरी पुलिया के पास बिना किसी दिशासूचक बोर्ड या सुरक्षा घेरे के छोड़े गए डेथ ट्रैप में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो अस्पताल में इलाजरत है, हैरानी की बात यह है कि पूर्व में चेताए जाने के बाद भी कंपनी ने स्थल पर न तो कोई रेडियम बोर्ड लगाया और न ही कोई चेतावनी संकेत दिया। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे इस निर्माण कार्य और अघोषित डायवर्सन ने रात के अंधेरे में राहगीरों की जान को आफत में डाल दिया है। कल हुई इस बड़ी दुर्घटना ने साफ कर दिया है कि कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर को आम जनमानस की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। कंपनी की इस घोर लापरवाही और गैर- जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है, जो कभी भी किसी बड़ी अप्रिय घटना या जन-आक्रोश का कारण बन सकता है।1
- मैहर नगर में नल जल योजना पूर्ण होने के बावजूद जल स्रोत उपलब्ध न होने की गंभीर समस्या को भी पत्र के माध्यम से उठाते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की। नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएँ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।3
- सतना में 'शिक्षा विभाग' की साख पर बट्टा! अतिथि शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला, प्राचार्य ने मानी नियम विरुद्ध नियुक्ति की बात *उचेहरा, सतना* सतना जिले के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, करही कला में अतिथि शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। प्राचार्य पर सीधे तौर पर अपने निकट रिश्तेदार को मेरिट की अनदेखी कर नौकरी देने का संगीन आरोप लगा है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार कुशवाहा ने प्राचार्य के कबूलनामे के आधार पर उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। *मुख्य आरोप और दस्तावेजी प्रमाण* मेरिट का खुला उल्लंघन: शिकायतकर्ता दिनेश कुमार कुशवाहा (मो. 9009754494) मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर थे और आमंत्रण के लिए उपलब्ध थे। वहीं, नियुक्त की गईं श्रीमती महिमा पाण्डेय का नाम पाँचवें स्थान पर था, जिन्हें नियमों को ताक पर रखकर भर्ती किया गया। *प्राचार्य का लिखित कबूलनामा* मामले का सबसे मजबूत पहलू प्राचार्य का 14 जनवरी 2026 का वह आधिकारिक प्रतिवेदन है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि "नियमों की पूर्णतया जानकारी न होने के कारण कार्यवाही में कमी रह गई थी"। नियमों की अवहेलना: संलग्न दस्तावेज़ों के अनुसार, सत्र 2024-25 में केवल कार्यरत अतिथि शिक्षक को ही यथावत रखने का नियम था, जबकि श्रीमती महिमा पाण्डेय उस सत्र में कार्यरत नहीं थीं। *प्रशासनिक उदासीनता और नौकरी का नुकसान* शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 10 दिसंबर 2025 को सी.एम. हेल्पलाइन 181 पर (शिकायत क्रमांक 35754409) शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर, रीवा कमिश्नर और लोकायुक्त कार्यालय तक में आवेदन दिए गए, लेकिन 01 फरवरी 2026 तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने दुख जताते हुए कहा कि प्राचार्य की मनमानी के कारण उन्हें महर्षि विद्या मंदिर, मैहर की PGT जीव विज्ञान शिक्षक की नौकरी छोड़नी पड़ी और वह अब बेरोजगार हो गए हैं। न्याय की गुहार *शिकायतकर्ता ने समस्त प्रमाणों के साथ* विधायक और उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कराकर दोषी प्राचार्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।1
- पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक अमरपाटन डॉ राजेंद्र कुमार सिंह दादा भाई का अंग्रेजी में दिया गया भाषण हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, रीवा के निजी विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में छात्र छात्राओं और अभिभावकों को कर रहे थे संबोधित, दादा भाई ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को बताया कि क्या जीवन है का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट, हालांकि इस भाषण को सुनकर हर कोई अपने नेता के योग्यता की सराहना कर रहा है विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कहा कि ऐसे पढ़े लिखे नेता का होना बड़े सौभाग्य की बात है अनुभवी और पढ़े लिए योग्य नेता सिर्फ किसी जगह विशेष का विकास नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए कार्य करते हैं, आप भी सुनिए अपने भाषण में उन्होंने क्या कुछ कहा ...*1