ब्रेकिंग न्यूज़ - सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम लरबरी में गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना प्राप्त हो रही है, लगभग 20 बीघा फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।हरपुर बुडहट में आग का नुकसान हरपुर बुडहट के ग्राम लरबरी में गेहूं की फसल में आग लगने से लगभग 20 बीघा फसल के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। यह जानकारी स्थानीय सूत्रों से प्राप्त हुई है। आग की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। गेहूं की फसल में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण हैं ¹: - भूरा रतुआ रोग: यह रोग गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसमें पत्तियों पर छोटे नारंगी और भूरे धब्बे दिखाई देते हैं। - काला रतुआ रोग: यह रोग तनों पर भूरे-काले धब्बों के रूप में प्रकट होता है, जो बाद में पत्तियों तक फैल जाता है। - आग की अनियंत्रित घटनाएं: कभी-कभी आग की घटनाएं अनियंत्रित होकर फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। फिलहाल, आग की घटना के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। प्रभावित किसानों को मुआवजा तहसील प्रशासन को देनी चाहिए
ब्रेकिंग न्यूज़ - सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम लरबरी में गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना प्राप्त हो रही है, लगभग 20 बीघा फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।हरपुर बुडहट में आग का नुकसान हरपुर बुडहट के ग्राम लरबरी में गेहूं की फसल में आग लगने से लगभग 20 बीघा फसल के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। यह जानकारी स्थानीय सूत्रों से प्राप्त हुई है। आग की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। गेहूं की फसल में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण हैं ¹: - भूरा रतुआ रोग: यह रोग गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसमें पत्तियों पर छोटे नारंगी और भूरे धब्बे दिखाई देते हैं। - काला रतुआ रोग: यह रोग तनों पर भूरे-काले धब्बों के रूप में प्रकट होता है, जो बाद में पत्तियों तक फैल जाता है। - आग की अनियंत्रित घटनाएं: कभी-कभी आग की घटनाएं अनियंत्रित होकर फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। फिलहाल, आग की घटना के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। प्रभावित किसानों को मुआवजा तहसील प्रशासन को देनी चाहिए
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- मां सरस्वती की आराधना के साथ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में नए सत्र का भव्य शुभारंभ संतकबीरनगर। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का परिसर गुरुवार को बच्चों की चहल-पहल से गुलजार हो उठा। मां सरस्वती की आराधना और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ शिक्षण कार्य विधिवत प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नए सत्र के लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया। डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास और आत्ममंथन आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अब तक की कमियों को दूर करते हुए पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से भी इस संकल्प में सहयोग देने की अपील की। मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और अनुशासित शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें समाज का “कोहिनूर” बनाना ही संस्थान का उद्देश्य है। सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने शिक्षकों की ओर से नए सत्र के लक्ष्यों को पूर्ण करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और संस्थापक स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। पहले दिन विद्यालय पहुंचे बच्चों का तिलक-चंदन लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर एस.एन. शुक्ला, प्रेमप्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।2
- राप्ती नदी में 25 वर्ष की महिला को बचाने के लिए 14 वर्ष के बच्चा ने लगाई छलांग हुई मृत्यु अभी भी लाश को खोज रही है एसडीआरएफ की टीम।1
- पंचमुखी हनुमान मंदिर में गूंजा भक्ति का जयघोष संत कबीर नगर। समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और ऊर्जावान बन गया। उपस्थित महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अद्वितीय भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भाव और धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। साथ ही सभी भक्तों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों की सहभागिता ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जायसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तों ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और ऊर्जावान बन गया। उपस्थित महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अद्वितीय भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भाव और धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। साथ ही सभी भक्तों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों की सहभागिता ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जायसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तों ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।2
- ब्यूरो अश्विनी कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष महुली द्वारा कस्बा मुखलिसपुर में पैदल गश्त कर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने की बात कही गई। चौकी प्रभारी हरिहरपुर मय पुलिस बल द्वारा कस्बा हरिहरपुर में संध्याकालीन पैदल गश्त किया गया तथा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 08 वाहनों से कुल ₹8000 का ई-चालान किया गया। चौकी प्रभारी मुखलिसपुर द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा नाथनगर में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 05 वाहनों से ₹5000 का ई-चालान किया गया। इसी क्रम में चौकी प्रभारी शनिचरा बाबू उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा द्वारा 08 वाहनों से ₹8000 तथा उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा 05 वाहनों से ₹6000 का ई-चालान किया गया। इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी मोलनापुर द्वारा अपने चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन को सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग मिल सके।4
- संतकबीरनगर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी मोलनापुर क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमरदीप पुत्र स्व. जगदीश एवं रामानन्द जायसवाल पुत्र त्रिवेणी, निवासीगण ग्राम मोलनापुर थाना महुली को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ईश्वरचंद यादव (47), शिव सागर यादव (42), लालजी यादव (55) एवं सोनू (32) निवासीगण ग्राम भैंसहीजोत थाना महुली के विरुद्ध भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई कर न्यायालय भेजा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1
- जवारे विसर्जन से लौट रहे लोगों पर हमला: बदमाशों ने लाठी-डंडों से की मारपीट; 9 लोग घायल कोलगवा थाने के सामने चका जाम टिकुरिया टोला से भरजुना माता मंदिर गए थे सभी #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1