logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान बजरंगी (46 वर्ष) गिरी उनकी पत्नी कोमल गिरी (25), बेटी श्रद्धा (3 वर्ष) और बेटा जयदीप(10 माह) के रूप में हुई है। घटना स्थल से दो तमंचे भी मिले है। घटना का सच जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। घटना झौहना गांव गोसाई पुरवा है।

7 hrs ago
user_Ankit kumar
Ankit kumar
Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान बजरंगी (46 वर्ष) गिरी उनकी पत्नी कोमल गिरी (25), बेटी श्रद्धा (3 वर्ष) और बेटा जयदीप(10 माह) के रूप में हुई है। घटना स्थल से दो तमंचे भी मिले है। घटना का सच जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। घटना झौहना गांव गोसाई पुरवा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण मास में जगमगाया श्रीरामजन्मभूमि मंदिर, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ पवित्र श्रावण मास में अयोध्या धाम स्थित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में स्थायी रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ हो गया है। अब रात्रि के समय स्वर्णिम आभा से आलोकित मंदिर का भव्य शिखर और विशाल परिसर श्रद्धालुओं को दिव्य एवं अलौकिक अनुभूति प्रदान कर रहा है। आकर्षक रोशनी में नहाया मंदिर दूर-दूर तक अपनी भव्यता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। रात्रि की शांत बेला में जगमगाता श्रीराम मंदिर श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक वैभव का अनूठा संगम बन गया है। श्रावण मास में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इस मनोहारी दृश्य को देखकर भावविभोर हो रहे हैं। मंदिर की नवीन प्रकाश व्यवस्था न केवल इसकी स्थापत्य कला को और अधिक आकर्षक बना रही है, बल्कि अयोध्या धाम की आध्यात्मिक गरिमा में भी चार चांद लगा रही है।
    2
    श्रावण मास में जगमगाया श्रीरामजन्मभूमि मंदिर, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ
पवित्र श्रावण मास में अयोध्या धाम स्थित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में स्थायी रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ हो गया है। अब रात्रि के समय स्वर्णिम आभा से आलोकित मंदिर का भव्य शिखर और विशाल परिसर श्रद्धालुओं को दिव्य एवं अलौकिक अनुभूति प्रदान कर रहा है। आकर्षक रोशनी में नहाया मंदिर दूर-दूर तक अपनी भव्यता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। रात्रि की शांत बेला में जगमगाता श्रीराम मंदिर श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक वैभव का अनूठा संगम बन गया है। श्रावण मास में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इस मनोहारी दृश्य को देखकर भावविभोर हो रहे हैं। मंदिर की नवीन प्रकाश व्यवस्था न केवल इसकी स्थापत्य कला को और अधिक आकर्षक बना रही है, बल्कि अयोध्या धाम की आध्यात्मिक गरिमा में भी चार चांद लगा रही है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश कानपुरदेहात,श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश
कानपुरदेहात,श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण* *औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
    1
    *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण*
*औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें।                                           . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • : बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। यूपी: बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। इसलिए प्रशासन ने काली नदी में चारु की तलाश में ऐसे प्रोफेशनल्स को उतारा है जो अंधेरे में सुई ढूढने की काबिलियत रखते हैं।
    1
    : बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं।
यूपी: बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं।
इसलिए प्रशासन ने काली नदी में चारु की तलाश में ऐसे प्रोफेशनल्स को उतारा है जो अंधेरे में सुई ढूढने की काबिलियत रखते हैं।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश
श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान बजरंगी (46 वर्ष) गिरी उनकी पत्नी कोमल गिरी (25), बेटी श्रद्धा (3 वर्ष) और बेटा जयदीप(10 माह) के रूप में हुई है। घटना स्थल से दो तमंचे भी मिले है। घटना का सच जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। घटना झौहना गांव गोसाई पुरवा है।
    1
    यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान
यूपी: बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान बजरंगी (46 वर्ष) गिरी उनकी पत्नी  कोमल गिरी (25), बेटी श्रद्धा (3 वर्ष) और बेटा जयदीप(10 माह) के रूप में हुई है। घटना स्थल से दो तमंचे भी मिले है। घटना का सच जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। घटना
झौहना गांव गोसाई पुरवा है।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.