Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना गाजीपुर प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट।
पत्रकार अमन राठौर
थाना गाजीपुर प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ में अवैध डग्गामार बसों के संचालन पर उठे सवाल....... लखनऊ कमता चौराहे से चिनहट, मटियारी और इंदिरानगर होते हुए फैजाबाद रोड पर धड़ल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहन 🚦राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमता चौराहे से लेकर चिनहट, मटियारी और इंदिरानगर होते हुए फैजाबाद मार्ग पर कथित रूप से अवैध डग्गामार बसों और अन्य चार पहिया वाहनों का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित नियमों और परमिट की शर्तों का पालन किए बिना कई वाहन सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों के चलते जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है, वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि इन अवैध वाहन संचालकों से हर माह कथित रूप से ‘सुविधा शुल्क’ पहुंचाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। आरोप है कि लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की जानकारी के बावजूद इन वाहनों का संचालन जारी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह यातायात नियमों के अनुपालन और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि कमता चौराहे से चिनहट, मटियारी, इंदिरानगर और फैजाबाद रोड तक अभियान चलाकर वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाए। साथ ही अवैध संचालन पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि यातायात पुलिस और संबंधित विभाग इन आरोपों को लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- लखनऊ। थाना चौक क्षेत्र में बीती मध्य रात्रि ओवरब्रिज पर हुआ भीषण एक्सीडेंट एक युवक के मृत्यु की सूचना एवं चार गंभीर रूप से घायल होने की सूचना।ट्रामा सेंटर में मृतक के परिजनों ने किया हंगामा।1
- राजधानी लखनऊ रंगदारी का बेताज बादशाह, दुबग्गा में खौफ का खेल! मुकदमा दर्ज, अब सलाखों के पीछे का इंतजार! लखनऊ की फिजाओं में कानून के राज के दावे गूंजते हैं और राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट की दास्तान इन दावों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। यहां कानून की किताबों में धाराएं दर्ज हो चुकी हैं, मुकदमों की स्याही भी सूख चुकी है, लेकिन इस मामले के केंद्र में बैठा हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी मिर्ज़ा शाहरुख बेग अभी भी कानून की पकड़ से बाहर है। यह कोई आम अपराधी नहीं है, बल्कि इसका इतिहास पहले से ही खून और जुर्म के काले पन्नों से रंगा है। मिर्ज़ा शाहरुख बेग पहले भी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में जेल की हवा खा चुका है, जो इस बात का पुख्ता सबूत है कि यह एक बेहद खूंखार और शातिर अपराधी है। इसके नाम पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और जमानत पर बाहर आने के बाद भी इसकी आपराधिक भूख शांत नहीं हुई है। आरोप है कि इस शख्स ने ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट स्वामियों से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर आतंक मचा रखा है। हालत यह है कि रंगदारी न मिलने पर यह अपराधी८ अपने गुर्गों के साथ मिलकर किराएदारों को डरा-धमकाकर रातों-रात फ्लैट खाली करवाने और दिनदहाड़े फ्लैटों को ध्वस्त कर कब्जा करने का प्रयास करता है। कभी किसी की गाड़ी की हवा निकालना, तो कभी किसी का आशियाना उजाड़ देना, इसके आतंक से 24 परिवारों की नींद उड़ी हुई है। शिकायतकर्ता जहीर अली बेग को व्हाट्सएप पर फ्लैट तोड़ने की धमकियां तक दी जा चुकी हैं। खौफ का८ आलम यह है कि कई लोग अपनी जान-माल की सलामती के डर से असहनीय स्थितियों में जीने को मजबूर हैं। दुबग्गा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी का पहला कदम बढ़ा दिया है। खाकी ने कानूनी शिकंजा कसने की शुरुआत कर दी है, जो स्वागतयोग्य है। अब जब मुकदमा दर्ज हो चुका है, तो क्षेत्रीय नागरिकों और पीड़ित परिवारों की निगाहें पूरी तरह से दुबग्गा पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को पूरा विश्वास है कि पुलिस अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए इस शातिर अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी। यह समय अपराधियों के हौसलों को कुचलने और आम जनता के मन में कानून के प्रति अटूट विश्वास को और मजबूत करने का है। यदि इस दुर्दांत अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया, तो यह किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे सकता है। उम्मीद यही है कि खाकी अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले का ऐसा सुखद अंत करेगी, जिससे अपराधियों के दिल में कानून का खौफ साफ नजर आए/1
- लखनऊ के थाना महानगर डंडाईया मार्केट में चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दिए। रहीम नगर चौकी क्षेत्र में स्थित आशु जनरल स्टोर को देर रात करीब 3 बजे चोरों ने अपना निशाना बना लिया। *ब्रेकिंग न्यूज / थाना महानगर लखनऊ जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान का शटर उठाकर ताला तोड़ा और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। वारदात में बैटरी रिक्शा इस्तेमाल की गई। CCTV फुटेज में कथित तौर पर दो चोर दुकान के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बाहर उनके साथी और वाहन मौजूद दिखाई दे रहा हैं। दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद और ड्राई फ्रूट्स लेकर फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रहीम नगर चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया। अब देखना होगा कि महानगर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करती है?1
- जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जेसी सचिन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्ष के इस जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह 2026 के सप्ताह संयोजक जेसी विश्वास सेठ, सप्ताह प्रभारी जेसी राजेश पटेल व जेसी सौरभ वर्मा व समन्वयक जेसी कनिष्क बरनवाल और मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह होंगे। जिनके मार्गदर्शन में सप्ताह भर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ज्ञातव्य है कि सम्पूर्ण देश में इन तिथियों में जेसी जनसम्पर्क सप्ताह मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को मंच प्रदान करना हैं। जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जेसी सचिन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्ष के इस जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह 2026 के सप्ताह संयोजक जेसी विश्वास सेठ, सप्ताह प्रभारी जेसी राजेश पटेल व जेसी सौरभ वर्मा व समन्वयक जेसी कनिष्क बरनवाल और मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह होंगे। जिनके मार्गदर्शन में सप्ताह भर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ज्ञातव्य है कि सम्पूर्ण देश में इन तिथियों में जेसी जनसम्पर्क सप्ताह मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को मंच प्रदान करना हैं। जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित करके मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 9 सितम्बर से 15 सितम्बर के मध्य विविध कार्यक्रमों के साथ जन सामान्य के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर द्वारा जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जेसी सचिन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्ष के इस जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह 2026 के सप्ताह संयोजक जेसी विश्वास सेठ, सप्ताह प्रभारी जेसी राजेश पटेल व जेसी सौरभ वर्मा व समन्वयक जेसी कनिष्क बरनवाल और मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह होंगे। जिनके मार्गदर्शन में सप्ताह भर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ज्ञातव्य है कि सम्पूर्ण देश में इन तिथियों में जेसी जनसम्पर्क सप्ताह मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को मंच प्रदान करना हैं। संस्था इस वर्ष सप्ताह के उद्घाटन अवसर पर पूर्व की भांति खुला प्रश्न मंच 9 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से सौजन्या चौक चौराहे पर आयोजित होगा, इस कार्यक्रम के प्रायोजक एच.आई.आई.टी. हैं। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के नागरिक निःशुल्क सहभागिता कर सकेगें। 10 सितम्बर को पहली बार बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसे सौभाग्य ज्वैल्स द्वारा प्रयोजित किया गया है, यह टूर्नामेंट सीतापुर रोड स्थित अपेक्स स्पोर्टस् अरीना में आयोजित होगा। 11 सितम्बर को डॉ॰ रवि मेमोरियल इण्टरनेशनल स्कूल व मिस्टर इडली द्वारा प्रायोजित सुरीले स्टार्स (गायन प्रतियोगिता) का आयोजन होगा इसका ऑडीशन राउन्ड इसी दिन अभिनन्दन मैरिज लॉन में प्रातः 10.00 बजे से सम्पन्न होगा। 12 सितम्बर को मिस्टर रीजन बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कई जनपदों के प्रतिभागी सहभाग करेंगे, यह प्रतियोगिता श्री विनायक मोटर्स, होटल कम्फर्ट इन, गुड शेप फिटनेस स्टूडियो व गेन्स् एण्ड ग्रीन्स् द्वारा प्रयोजित है। 13 सितम्बर को प्रातः 09ः00 बजे से सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में द ग्रेण्ड मास्टर डिस्ट्रिक्ट चेस टूर्नामेंट आयोजित होगा व इसी दिन सायं 06ः00 बजे से अभिनन्दन मैरिज लॉन में लिटिल स्टार्स फैशन फेस्टा (किड्स फैशन शो) आयोजित होगा। इन प्रतियोगिताओं को क्रमशः सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, जगदीश बुक एजेन्सी व अंश हॉस्पिटल द्वारा प्रयोजित किया गया है। 14 सितम्बर को द ब्रेड बास्केट बेकरी द्वारा प्रयोगित एकल नृत्य प्रतियोगिता ‘झंकार’ डांस दिल से प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसके फाइनल राउन्ड का आयोजन सांय 6.00 बजे आयोजित होगा, इस प्रतियोगिता आडीशन उसी दिन 14 सितम्बर को ही प्रातः 10.00 बजे से अभिनन्दन मैरिज लॉन, निकट सौजन्या चौराहा, खीरी रोड में सम्पन्न होगा। आयोजन के क्रम में 15 सितम्बर को सप्ताह का समापन समारोह महान दिवस के रूप में जेसी परिवार के सदस्यों के मध्य विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। सभी कार्यक्रम अभिनन्दन मैरिज लॉन, निकट सौजन्या चौराहा, खीरी रोड में सम्पन्न होगें। प्रविष्टि फार्म व अन्य सम्बन्धित जानकारी हेतु सजावट-कचेहरी रोड, द लुक्स, झण्डी पैलेस बस स्टेशन रोड, कृष्णा फार्मेसी, बड़ा चौराहा एवं कला प्रिन्टोग्राफिक्स, खीरी रोड को इन्ट्री स्पॉट बनाया गया है। इस पूरे सप्ताह के मुख्य प्रायोजक लंदनबेरी (स्टाइल फॉर लाइफ) है। सप्ताह से सम्बन्धित विविध जानकारी एक प्रेस वार्ता में सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, मीडिया एवं जनसम्पर्क प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह व जेसी जनसम्पर्क सप्ताह आयोजन समिति द्वारा दी गयी। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, मीडिया प्रमुख आर्येेन्द्र पाल सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष शुभम टण्ठन, सप्ताह प्रभारी राजेश पटेल व समन्वयक कनिष्क बरनवाल उपस्थित रहें।1
- लखनऊ में कारों के काफिले में असलहा लहराने का वीडियो वायरल लखनऊ में कारों के काफिले में असलहा लहराने का वीडियो वायरल! प्रेरणा स्थल चौकी क्षेत्र के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो। कार में सवार कुछ युवकों पर कथित तौर पर असलहा लहराकर दबंगई दिखाने का आरोप। वीडियो में आगे-पीछे कई गाड़ियों का काफिला भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल। क्या वायरल वीडियो के जरिए लखनऊ पुलिस के इकबाल को चुनौती देने की कोशिश? हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा वीडियो और CCTV फुटेज की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।1
- राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा टला गोरखपुर से सूरत जा रही बस में लगी आग......... यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया कोई हताहत नहीं। बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लगने से हुआ हादसा दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू लखनऊ में शहीदपथ पर बस में लगी आग। कोई हताहत नहीं।1
- लखनऊ की सड़कों को बर्बाद करने में डंफरो का बड़ा अहम रोल...... सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के नाम पर बंशीगढ़ी क्षेत्र में अवैध तरीके से मिट्टी खनन का आरोप है। रविवार को किसान पथ से होकर कठिंगरा-दोना की ओर तेज और अनियंत्रित रफ्तार में सैकड़ों मिट्टी से भरे डंपर दौड़ते नजर आए। डंपरों से उड़ रही धूल के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि खनन माफिया बेखौफ होकर सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सरकार की साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने में लगे हैं। मामले में शासन प्रशासन क्या कार्रवाई करता य कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ? इंतजार है।1
- कागजों में हरियाली जमीन पर लावारिस नगर निगम के बुद्धा पार्क पर वृक्षारोपण के पौधे हुए बदहाल ताज नगरी आगरा में नगर निगम द्वारा शहर व पार्कों को हरा भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सएलएलजाया सावरा जाता है *ब्रेकिंग न्यूज़....* लेकिन यह हकीकत केवल कागजों तक ही सीमित रहती है अगर हकीकत देखी जाए तो आपको बुद्धा पार्क को सजाने के लिए आये लाखों पौधे जो आज धूल फांक रहे हैं या लोग उठा ले गये,उनको साफ देखा जा सकता है, करोड़ों रुपए के बजट और बड़े-बड़े दावों के साथ बुद्ध पार्कों को नया रूप दिया जा रहा था लेकिन हकीकत कुछ और है,* *अभी कुछ दिन पहले बारिश के कारण बुद्धा पार्क की हकीकत सामने आई थी, दूसरी हकीकत बुद्धा पार्क के पीछे पड़े हजारों पौधे अपने आप बता रहे है जो की सड़े और सूखी हालत मे नगर निगम की पोल खोलते हुए दिखाई दे रहे है,केवल और केवल कागजों में ही विकसित रह गए*, *गड्डों में लगे पौधे भी सुखने की रडार पर हैं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन पौधों को बेजान बनाने का कौन है जिम्मेदार, क्या नगर निगम आगरा के सारे अच्छे काम कागजों में ही अच्छे हैं1