खैरबनी गांव में निकाली गई कलश यात्रा, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल नारायणपुर प्रखंड के खैरबनी गांव में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के अवसर पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली। इसमें गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा अर्जुन मंडल के घर से शुरू हुई। इसके बाद श्रद्धालु नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर गांव में भ्रमण करते हुए वापस अर्जुन मंडल के घर पहुंचे। यहां पूजा स्थल पर विधिवत कलश स्थापित किया गया। इसके साथ ही नवरात्र पूजा का धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की थी। वे भक्ति गीत गाते हुए और माता रानी के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। गांव में नवरात्र को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस धार्मिक आयोजन में राजेंद्र मंडल, रतन मंडल, लखन मंडल, रंजीत मंडल, संतोष मंडल, जगन्नाथ मंडल सहित कई ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से कलश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नवरात्र के अवसर पर गांव में आस्था, एकता और धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।
खैरबनी गांव में निकाली गई कलश यात्रा, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल नारायणपुर प्रखंड के खैरबनी गांव में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के अवसर पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली। इसमें गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा अर्जुन मंडल के घर से शुरू हुई। इसके बाद श्रद्धालु नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर गांव में भ्रमण करते हुए वापस अर्जुन मंडल के घर पहुंचे। यहां पूजा स्थल पर विधिवत कलश स्थापित किया गया। इसके साथ ही नवरात्र पूजा का धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की थी। वे भक्ति गीत गाते हुए और माता रानी के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। गांव में नवरात्र को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस धार्मिक आयोजन में राजेंद्र मंडल, रतन मंडल, लखन मंडल, रंजीत मंडल, संतोष मंडल, जगन्नाथ मंडल सहित कई ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से कलश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नवरात्र के अवसर पर गांव में आस्था, एकता और धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।
- रानीडीह ने मेंझिया को 3-0 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट। वस्त्र वितरण में 65 हजार लोगों की भागीदारी को बताया ऐतिहासिक : अजहरुद्दीन। रिपोर्ट #उदय किशोर सिंह,जामताड़ा। जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड़ के पोस्ता अर्जुनडीह में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। फाइनल मुकाबले में रानीडीह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंझिया को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर अजहरुद्दीन ने कहा कि मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा जामताड़ा में लगभग 65 हजार लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया जाना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने दावा किया कि इस आयोजन ने पिछले 40 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ जनता के मंत्री के प्रति विश्वास और जुड़ाव को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मंत्री हमेशा जरूरतमंदों की सहायता और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहते हैं। अजहरुद्दीन ने कहा कि फुटबॉल जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में एकता, अनुशासन और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मुखिया बीरेंद्र प्रधान हेम्ब्रम, राजनीतिक सलाहकार अधिवक्ता निशापति हंसदा, ग्राम प्रधान, रउफ अंसारी, राजू हेम्ब्रम और अनिल सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- खैरबनी गांव में निकाली गई कलश यात्रा, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल नारायणपुर प्रखंड के खैरबनी गांव में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के अवसर पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली। इसमें गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा अर्जुन मंडल के घर से शुरू हुई। इसके बाद श्रद्धालु नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर गांव में भ्रमण करते हुए वापस अर्जुन मंडल के घर पहुंचे। यहां पूजा स्थल पर विधिवत कलश स्थापित किया गया। इसके साथ ही नवरात्र पूजा का धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की थी। वे भक्ति गीत गाते हुए और माता रानी के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। गांव में नवरात्र को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस धार्मिक आयोजन में राजेंद्र मंडल, रतन मंडल, लखन मंडल, रंजीत मंडल, संतोष मंडल, जगन्नाथ मंडल सहित कई ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से कलश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नवरात्र के अवसर पर गांव में आस्था, एकता और धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।1
- सिंबायोसिस किड्स स्कूल में डांडिया महोत्सव की धूम, 300 बच्चों और माताओं ने लिया भाग सिंबायोसिस किड्स स्कूल में डांडिया महोत्सव की धूम, 300 बच्चों और माताओं ने लिया भाग ढोल की थाप और डांडिया की झंकार पर झूम उठा विद्यालय परिसर, प्राचार्या रीना मंडल ने भी शिक्षिकाओं और माताओं संग किया गरबा धनबाद: बरवाअड्डा स्थित सिंबायोसिस किड्स स्कूल में बुधवार को डांडिया महोत्सव एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना मंडल तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में लगभग 300 छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों और माताओं ने डांडिया एवं गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। ढोल की थाप और डांडिया की झंकार से पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय हो गया।1
- *हेडलाइन: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - सिटी एसपी* *धनबाद।* आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए धनबाद पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल धनबाद के सिटी एसपी के नेतृत्व में की गई, जिसमें डीसपी लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक डीएसपी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिटी एसपी ने जवानों को त्योहार के दौरान असामाजिक और उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए अलर्ट किया। उन्होंने बताया कि किस तरह भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाई जाए, इसका पूर्वाभ्यास कराया गया। सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि हर बड़े पर्व से पहले पुलिस ऐसी तैयारी करती है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बाहरी जिलों से 400 होमगार्ड आ चुके हैं, 700 और जवान आने की उम्मीद है। जिले में कुल 2760 और 1108 जवान तैनात रहेंगे। एसएसपी और डीसी ने पंडालों का निरीक्षण किया है। आज-कल फ्लैग मार्च निकलेगा। ट्रैफिक के लिए 4 रूटों पर डायवर्जन किया गया है। रणधीर वर्मा चौक पर नो एंट्री रहेगी, वाहनों को पुराना बाजार की ओर डायवर्ट किया गया है। सरायढेला के आविष्कार और थाना मोड़ के पास सप्तमी से दशमी तक नो एंट्री रहेगी।1
- कतरास डॉक्टर पाड़ा में 25 साल की आस्था सात्विक पूजा से सजेगा मां दुर्गा का दरबार ईख-भुआ की प्रतीकात्मक बलि बनेगी खास आकर्षण दशमी पर भव्य सिंदूर खेला में दिखेगा उत्साह1
- बलूसाही और मिठाई का बनना हुवा शुरू, मिठाई दूकानदारों मे खासा उत्साह जमकर हो रही तैयारी दुर्गापूजा में बलूसाही का एक अलग महत्त्व हैँ मेले मे खूब होती हैँ बलूसाही की बिक्री दुकानदार का कहना हैँ चीनी और रिफाईन की बढ़ी क़ीमतों का असर 180 /- से 200/- किलो तक बलूसाही बिकने का अनुमान आसपास की खबर देने के लिए व्हाट्सप्प करें 73015503921
- जरूरतमंदों की सेवा मेरी प्राथमिकता, जल्द होगा जामताड़ा मेडिकल कॉलेज का एमओयू : इरफान अंसारी उदय किशोर सिंह की रिपोर्ट : दुर्गा पूजा के अवसर पर जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के बीच साड़ी एवं ट्रॉली बैग का वितरण किया। इस दौरान मंत्री ने जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द ही एमओयू किया जाएगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों शिलान्यास कराया जाएगा।1
- विवाहिता रूपा देवी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों का आरोप—दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार डाला* भागलपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतका की पहचान शेखर शर्मा की पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है वह बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर की रहने वाली थीं घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं परिजनों का दावा है कि रूपा देवी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उनके साथ मारपीट भी की जाती थी मृतका के परिजनों के मुताबिक, दहेज को लेकर पहले भी तीन से चार बार रूपा देवी को परेशान किया गया था परिजनों का आरोप है कि ससुराल में उनके साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था परिवार का यह भी कहना है कि रूपा देवी का मोबाइल फोन छीन लिया गया था, ताकि वह अपने मायके वालों से बातचीत नहीं कर सकें और अपनी परेशानी किसी को बता न सकें तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया रूपा देवी की मौत के बाद उनके तीन बच्चों के भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका के पति शेखर शर्मा बिजली मिस्त्री का काम करते हैं परिवार में तीन बच्चों के रहते विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं आखिर रूपा देवी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या यह सामान्य मौत है या इसके पीछे कोई गंभीर वजह छिपी हुई है? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच से खुलेगा मौत का राज मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जान लेने का आरोप लगाया है हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है मामले में मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा बाइट -- बीना शर्मा परिजन4