Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुई जिले की सोनो थाना पुलिस ने एक फरार अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के जमुनीतरी गांव स्थित उसके घर पर न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की-जब्ती की है। अभियुक्त किशोर राणा, जिसके पिता का नाम टेकलाल राणा है, सोनो थाना कांड संख्या 251/19 में भारतीय दंड संहिता की धारा 398, 402 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद सोनो पुलिस ने चंद्रमंडी थाना पुलिस के सहयोग से विधि-सम्मत तरीके से कुर्की-जब्ती की इस प्रक्रिया को पूरा किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
Pinkey Kumari
जमुई जिले की सोनो थाना पुलिस ने एक फरार अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के जमुनीतरी गांव स्थित उसके घर पर न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की-जब्ती की है। अभियुक्त किशोर राणा, जिसके पिता का नाम टेकलाल राणा है, सोनो थाना कांड संख्या 251/19 में भारतीय दंड संहिता की धारा 398, 402 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद सोनो पुलिस ने चंद्रमंडी थाना पुलिस के सहयोग से विधि-सम्मत तरीके से कुर्की-जब्ती की इस प्रक्रिया को पूरा किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
More news from बिहार and nearby areas
- जमुई जिले के सोनो स्थित +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को भोजनावकाश के दौरान कक्षा 10 की एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बेहोश हुई छात्रा की पहचान टीहिया गांव निवासी अंकिता सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान वह विद्यालय से बाहर खाने के लिए निकली थी, तभी अचानक जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्कूल के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनो पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। छात्रा के बेहोश होने के कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना के बाद से जहां स्कूल में चिंता का माहौल व्याप्त है, वहीं स्थानीय लोगों ने गंभीर मरीजों को बार-बार रेफर किए जाने को लेकर क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।1
- जमुई जिले की सोनो थाना पुलिस ने एक फरार अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के जमुनीतरी गांव स्थित उसके घर पर न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की-जब्ती की है। अभियुक्त किशोर राणा, जिसके पिता का नाम टेकलाल राणा है, सोनो थाना कांड संख्या 251/19 में भारतीय दंड संहिता की धारा 398, 402 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद सोनो पुलिस ने चंद्रमंडी थाना पुलिस के सहयोग से विधि-सम्मत तरीके से कुर्की-जब्ती की इस प्रक्रिया को पूरा किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के इस्कॉन मंदिर की श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के रास्ते की सफाई करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने इस रथ यात्रा के मार्ग को खुद साफ किया।1
- जमुई के इस्लामनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम घर्मपुर में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेल भावना के माहौल में सम्पन्न हो गया। इस प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अलीगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि दरखा की टीम उपविजेता रही। पूरे टूर्नामेंट और फाइनल मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस भव्य प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस खेल उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इस्लामनगर प्रखंड के युवा समाजसेवी, अरोरा लाइब्रेरी के डायरेक्टर और मुखिया श्री दिलीप रावत जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम में दिनेश कुमार (वद्री) ने भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में मो. जीशान खान, मो. सिकंदरा अंसारी, मो. शहवाज खान, रवि कुमार यादव, फिरदौस खान और ओमप्रकाश जी की मुख्य भूमिका रही। इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आयोजन समिति की खुलकर सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक बेहद प्रेरणादायक पहल करार दिया।1
- बिहार के जमुई जिले के झाझा क्षेत्र के निवासी उमा पंडित के साथ मिलकर जंगलों में राम दत्तमन पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जंगलों में राम दत्तमन पौधों को सुरक्षित करने और पर्यावरण को बचाने का काम किया जा रहा है।1
- लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट थाना क्षेत्र के 10+2 उच्च विद्यालय तेतरहाट में छात्राओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिया बीग्रेड पदाधिकारी एस आई राखी आनंद ने छात्राओं को विस्तार से अपनी सुरक्षा खुद करने के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को बैड टच और गुड टच में फर्क समझने और किसी के भी गलत व्यवहार पर तुरंत विरोध जताकर घर, स्कूल या पुलिस को बताने की बात कही। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, अपनी फोटो व दैनिक गतिविधियां शेयर न करने और अकेले यात्रा के दौरान अनजान लोगों पर भरोसा न करते हुए परिजनों को अपनी लोकेशन बताने की सलाह दी। एस आई राखी आनंद ने आश्वस्त किया कि घरेलू या बाहरी हिंसा का शिकार होने पर छात्राएं सीधे थाना के दूरभाष नंबर पर सूचना दे सकती हैं, जहाँ उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखकर सीधे कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष एलू उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम विभागीय निर्देश पर छात्राओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने छात्राओं से किसी भी परेशानी को न छिपाकर पुलिस को बताने की अपील की। इस दौरान स्कूल में बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे, जहां छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी एस आई द्वारा विस्तार से दिए गए।1
- जमुई में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम की अध्यक्षता में जमुई कांग्रेस ने एक बड़ा प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के दौरान जमुई कांग्रेस ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा और आरएसएस (RSS) द्वारा बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है।1
- बिहार के जमुई में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई है, जिसके बाद उसकी मां ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि उनके बेटे को कोई फुसलाकर खेत ले गया था। करंट से बच्चे की मौत के इस मामले में मां का यह बड़ा आरोप सामने आया है।1