logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिंडौरी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस जनसुनवाई में कुल 77 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन और डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए, जिनमें ग्राम अमगवां निवासी श्रीमती अहिल्या बाई झारिया ने अपने दिवंगत पति (पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी) के लंबित जीपीएफ और जीआईएस राशि के भुगतान की मांग की, जिस पर अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा को जांच और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम पंचायत पड़रिया-2 के ग्राम टिकरिया के ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने प्राथमिक शाला भवन के अत्यधिक जर्जर होने के कारण नए भवन निर्माण की मांग रखी, जिसके लिए जिला परियोजना समन्वयक को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा, ग्राम मोहदा के राजकुमार साहू ने शासकीय नाले से अतिक्रमण हटाने और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रूसा (करंजिया) के अस्थायी अंशकालीन भृत्य कर्मचारियों ने नियमित मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए आवेदन दिए, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए गए। अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध निराकरण करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

5 hrs ago
user_खमोद चंदेल
खमोद चंदेल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

डिंडौरी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस जनसुनवाई में कुल 77 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन और डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए, जिनमें ग्राम अमगवां निवासी श्रीमती अहिल्या बाई झारिया ने अपने दिवंगत पति (पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी) के लंबित जीपीएफ और जीआईएस राशि के भुगतान की मांग की, जिस पर अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा को जांच और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। वहीं,

0d5a8c5f-9216-4057-b387-24b05b5a2d78

ग्राम पंचायत पड़रिया-2 के ग्राम टिकरिया के ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने प्राथमिक शाला भवन के अत्यधिक जर्जर होने के कारण नए भवन निर्माण की मांग रखी, जिसके लिए जिला परियोजना समन्वयक को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा, ग्राम मोहदा के राजकुमार साहू ने शासकीय नाले से अतिक्रमण हटाने और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रूसा (करंजिया) के अस्थायी अंशकालीन भृत्य कर्मचारियों ने नियमित मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए आवेदन दिए, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए गए। अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध निराकरण करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अनूपपुर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ़ वन तालाब और कुरियारी जंगल में दिन बिताने के बाद तीन हाथियों का समूह नेशनल हाईवे 43 पार कर वन चौकी भोलगढ़ के पास मढ़िया/चौरा पहुंच गया है। मंगलवार 21 जुलाई 2026 की रात करीब 7:30 बजे इन हाथियों ने हाईवे पार किया और वर्तमान में वे इसी इलाके में विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों का समूह पिछले 17 दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है। वन विभाग का हाथी गश्ती दल लगातार हाथियों के विचरण पर नजर रख रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और शराब या अन्य किसी नशे की हालत में हाथियों के नजदीक न जाने तथा उनके साथ छेड़खानी न करने की चेतावनी दी है। जंगल के किनारे या गांव से बाहर कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर पक्के मकानों के अंदर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि रात में हाथियों के किसी के घर, खेत या बाड़ी में जाने की संभावना है। हाथियों के संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी मिलने पर ग्रामीणों को तुरंत बीट प्रभारी भोलगढ़ रोहित उपाध्याय, सुरक्षा श्रमिक रामजियावन पाव, श्री केशव राठौर, राममनोहर पटेल या शशिधर अग्रवाल को सूचित करने के लिए कहा गया है।
    1
    अनूपपुर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ़ वन तालाब और कुरियारी जंगल में दिन बिताने के बाद तीन हाथियों का समूह नेशनल हाईवे 43 पार कर वन चौकी भोलगढ़ के पास मढ़िया/चौरा पहुंच गया है। मंगलवार 21 जुलाई 2026 की रात करीब 7:30 बजे इन हाथियों ने हाईवे पार किया और वर्तमान में वे इसी इलाके में विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों का समूह पिछले 17 दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है।

वन विभाग का हाथी गश्ती दल लगातार हाथियों के विचरण पर नजर रख रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और शराब या अन्य किसी नशे की हालत में हाथियों के नजदीक न जाने तथा उनके साथ छेड़खानी न करने की चेतावनी दी है। जंगल के किनारे या गांव से बाहर कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर पक्के मकानों के अंदर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि रात में हाथियों के किसी के घर, खेत या बाड़ी में जाने की संभावना है। हाथियों के संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी मिलने पर ग्रामीणों को तुरंत बीट प्रभारी भोलगढ़ रोहित उपाध्याय, सुरक्षा श्रमिक रामजियावन पाव, श्री केशव राठौर, राममनोहर पटेल या शशिधर अग्रवाल को सूचित करने के लिए कहा गया है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • मध्य प्रदेश के मण्डला जनपद में इन दिनों "कमीशन दो काम लो" का खेल चल रहा है, जी हाँ, कुछ ऐसा ही सुनने को मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो, यहाँ जनपद में बैठे कुछ अधिकारी बाउंड्री वॉल निर्माण के कार्य के लिए खुले तौर पर कमीशन की मांग कर रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के मण्डला जनपद में इन दिनों "कमीशन दो काम लो" का खेल चल रहा है, जी हाँ, कुछ ऐसा ही सुनने को मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो, यहाँ जनपद में बैठे कुछ अधिकारी बाउंड्री वॉल निर्माण के कार्य के लिए खुले तौर पर कमीशन की मांग कर रहे हैं।
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मंडला में एक रेलवे ओवरब्रिज पर करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी थी, जिसके कारण मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी।
    1
    मध्य प्रदेश के मंडला में एक रेलवे ओवरब्रिज पर करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी थी, जिसके कारण मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी।
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मण्डला जिले के नारायणगंज में राज्य परियोजना प्रबंधक ने सघन भ्रमण किया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जमीनी हकीकत को परखा और स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया।
    1
    मध्य प्रदेश के मण्डला जिले के नारायणगंज में राज्य परियोजना प्रबंधक ने सघन भ्रमण किया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जमीनी हकीकत को परखा और स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया गया है कि राज्य में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति और नई भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। पुलिस बल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को एक पूरी तरह से भयमुक्त, सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    मध्यप्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया गया है कि राज्य में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति और नई भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। पुलिस बल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को एक पूरी तरह से भयमुक्त, सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उमरिया की कोतवाली पुलिस ने एक ही जमीन का सौदा अलग-अलग लोगों से करके ₹4 लाख की धोखाधड़ी करने वाले और दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा और एसडीओपी श्री पी एस परस्ते के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह पूरा मामला शहडोल निवासी शिकायतकर्ता नीरज अंकेश की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली उमरिया में अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 316(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि आरोपी कमलेश कुमार साहू (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम बेलमना (हाल निवासी दूरसंचार कॉलोनी, मकरोनिया, सागर) ने विकटगंज, उमरिया में स्थित अपनी भूमि को बेचने के लिए शिकायतकर्ता के साथ 07 जून 2024 को एक पंजीकृत अनुबंध किया था। कुल ₹10,00,000 में सौदा तय कर आरोपी ने ₹4,00,000 अग्रिम राशि ऑनलाइन ले ली थी। हालांकि, आरोपी ने यह बात छिपाई कि वह पहले ही इस जमीन के लिए किसी अन्य व्यक्ति से भी पैसे ले चुका था। इसके बाद उसने अनुबंध की अवधि के दौरान ही उस जमीन को अन्य व्यक्तियों के पक्ष में बेच दिया और शिकायतकर्ता के पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए 20 जुलाई 2026 को उसे मकरोनिया, जिला सागर से गिरफ्तार कर लिया है। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवनाथ प्रजापति और प्रधान आरक्षक शरद सैनी की सराहनीय भूमिका रही। इस घटना के बाद उमरिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अचल संपत्ति को खरीदने या बेचने से पहले उसके मालिकाना हक और पूर्व में हुए समझौतों व लेन-देन का अच्छी तरह सत्यापन जरूर कर लें।
    1
    उमरिया की कोतवाली पुलिस ने एक ही जमीन का सौदा अलग-अलग लोगों से करके ₹4 लाख की धोखाधड़ी करने वाले और दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा और एसडीओपी श्री पी एस परस्ते के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह पूरा मामला शहडोल निवासी शिकायतकर्ता नीरज अंकेश की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली उमरिया में अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 316(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी कमलेश कुमार साहू (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम बेलमना (हाल निवासी दूरसंचार कॉलोनी, मकरोनिया, सागर) ने विकटगंज, उमरिया में स्थित अपनी भूमि को बेचने के लिए शिकायतकर्ता के साथ 07 जून 2024 को एक पंजीकृत अनुबंध किया था। कुल ₹10,00,000 में सौदा तय कर आरोपी ने ₹4,00,000 अग्रिम राशि ऑनलाइन ले ली थी। हालांकि, आरोपी ने यह बात छिपाई कि वह पहले ही इस जमीन के लिए किसी अन्य व्यक्ति से भी पैसे ले चुका था। इसके बाद उसने अनुबंध की अवधि के दौरान ही उस जमीन को अन्य व्यक्तियों के पक्ष में बेच दिया और शिकायतकर्ता के पैसे भी वापस नहीं किए।

पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए 20 जुलाई 2026 को उसे मकरोनिया, जिला सागर से गिरफ्तार कर लिया है। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवनाथ प्रजापति और प्रधान आरक्षक शरद सैनी की सराहनीय भूमिका रही। इस घटना के बाद उमरिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अचल संपत्ति को खरीदने या बेचने से पहले उसके मालिकाना हक और पूर्व में हुए समझौतों व लेन-देन का अच्छी तरह सत्यापन जरूर कर लें।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • अनूपपुर में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 42 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। इस जनसुनवाई में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें नगर परिषद बरगवां अमलाई निवासी सुश्री रुकमणी महरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम औढेरा निवासी संजय जडिया ने नक्शा तरमीम कराने और ग्राम कदमटोला निवासी रामप्रसाद ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। इसके अलावा, बिजुरी निवासी नारायण महरा ने भूमि का सीमांकन कराने, वेंकटनगर की श्रीमती सुभद्रा द्विवेदी ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, ग्राम मेडियारास के परसादी चर्मकार ने अपने पुत्र के उपचार हेतु सहायता राशि दिलाने, पोड़ी मानपुर निवासी मनोज माझी ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने और अनूपपुर वार्ड नंबर 2 निवासी मोहम्मद इल्ताफ खान ने आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    अनूपपुर में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 42 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। इस जनसुनवाई में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें नगर परिषद बरगवां अमलाई निवासी सुश्री रुकमणी महरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम औढेरा निवासी संजय जडिया ने नक्शा तरमीम कराने और ग्राम कदमटोला निवासी रामप्रसाद ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। इसके अलावा, बिजुरी निवासी नारायण महरा ने भूमि का सीमांकन कराने, वेंकटनगर की श्रीमती सुभद्रा द्विवेदी ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, ग्राम मेडियारास के परसादी चर्मकार ने अपने पुत्र के उपचार हेतु सहायता राशि दिलाने, पोड़ी मानपुर निवासी मनोज माझी ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने और अनूपपुर वार्ड नंबर 2 निवासी मोहम्मद इल्ताफ खान ने आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • मध्यप्रदेश के मंडला जिला अंतर्गत गिठौरी में शिक्षक विहीन स्कूल होने के कारण बच्चों का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर गिठौरी के ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। अपनी इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनपद उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
    1
    मध्यप्रदेश के मंडला जिला अंतर्गत गिठौरी में शिक्षक विहीन स्कूल होने के कारण बच्चों का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर गिठौरी के ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। अपनी इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनपद उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक बेहद सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। मंगलवार, 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित इस जनसुनवाई में ग्राम बिछुआ निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग गोरेलाल श्रीवास्तव, पिता आधार श्रीवास्तव अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे को अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए बताया कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांग हितग्राही की इस गंभीर समस्या को सुनते ही कलेक्टर ने अत्यंत संवेदनशीलता दिखाई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने इन निर्देशों का त्वरित पालन करते हुए कुछ ही देर में गोरेलाल को सहायक उपकरण के रूप में एक ट्राइसाइकिल प्रदान कर दी। अपनी समस्या का इतनी तेजी से निराकरण होने पर गोरेलाल काफी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने इस संवेदनशील मदद के लिए कलेक्टर व जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
    1
    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक बेहद सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। मंगलवार, 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित इस जनसुनवाई में ग्राम बिछुआ निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग गोरेलाल श्रीवास्तव, पिता आधार श्रीवास्तव अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे को अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए बताया कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दिव्यांग हितग्राही की इस गंभीर समस्या को सुनते ही कलेक्टर ने अत्यंत संवेदनशीलता दिखाई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने इन निर्देशों का त्वरित पालन करते हुए कुछ ही देर में गोरेलाल को सहायक उपकरण के रूप में एक ट्राइसाइकिल प्रदान कर दी। अपनी समस्या का इतनी तेजी से निराकरण होने पर गोरेलाल काफी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने इस संवेदनशील मदद के लिए कलेक्टर व जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.