logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढुलू महतो–प्रिंस खान संबंधों की जांच की मांग, नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन: शेख गुड्डू धनबाद : कांग्रेसी नेता सह खरखरी बस्ती निवासी शेख गुड्डू ने कतरास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ढुलू महतो और कथित अपराधी प्रिंस खान के बीच संबंधों की जांच कर खुलासा करने की मांग जिला प्रशासन से की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच करीब 500 पन्नों की चैटिंग सामने आने की बात कही जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।शेख गुड्डू ने आरोप लगाया कि कोल माफिया, सांसद और प्रिंस खान के संबंधों के खिलाफ आवाज उठाने वाले शुभम यादव की हत्या हो चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।अवैध कोयला कारोबार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे इस धंधे में बड़े स्तर पर संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सांसद को किसका संरक्षण प्राप्त है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर शेख गुड्डू, भीम रजक, राजू राइन, गुलजार अंसारी,मो अनीस, तौफीक,सुजीत कुमार आदि मौजूद थे.

2 hrs ago
user_Sheikh Nazim
Sheikh Nazim
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • धनबाद में रोहित मर्डर केस का खुलासा, प्यार और बदले की आग में हुई हत्या।
    1
    धनबाद में रोहित मर्डर केस का खुलासा, प्यार और बदले की आग में हुई हत्या।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Sandeep Dutta
    1
    Post by Sandeep Dutta
    user_Sandeep Dutta
    Sandeep Dutta
    Local News Reporter Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    15 hrs ago
  • Post by ARBIND KUMAR
    1
    Post by ARBIND KUMAR
    user_ARBIND KUMAR
    ARBIND KUMAR
    Teacher चास, बोकारो, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Real hero kundan
    8
    Post by Real hero kundan
    user_Real hero kundan
    Real hero kundan
    Video Creator डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    3 hrs ago
  • काली माटी पंचायत में जर्दा फैक्ट्री के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, जांच पर उठे सवाल — आर-पार की लड़ाई के मूड में ग्रामीण निरसा धनबाद जिले के एगारकुंड प्रखंड अंतर्गत काली माटी पंचायत में स्थित ‘एसके टोबैको’ जर्दा फैक्ट्री से निकलने वाली दमघोंटू गंध को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। लंबे समय से फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोग अब निर्णायक संघर्ष के मूड में नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर आकर जांच करने का आश्वासन तो दिया, लेकिन वे स्थल पर पहुंचे ही नहीं। इतना ही नहीं, बिना किसी स्थलीय निरीक्षण के ही जांच पूरी होने का दावा कर दिया गया और ग्रामीणों को कार्यालय बुलाकर औपचारिकता पूरी करने की बात कही गई। इस रवैये ने लोगों के बीच आक्रोश को और भड़का दिया है। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा फैक्ट्री से सैंपल जरूर लिए गए हैं, लेकिन प्रदूषण विभाग की निष्क्रियता और टालमटोल भरे रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मौके पर निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी और समाजसेवी रंजीत महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा और आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का गुस्सा और प्रशासनिक उदासीनता के आरोप अब इस मुद्दे को गंभीर रूप दे रहे हैं। काली माटी पंचायत में प्रदूषण की समस्या अब केवल स्थानीय परेशानी नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता का बड़ा सवाल बन चुकी है। आने वाले दिनों में प्रशासन की कार्रवाई ही तय करेगी कि यह मामला शांत होगा या बड़ा आंदोलन का रूप लेगा।
    4
    काली माटी पंचायत में जर्दा फैक्ट्री के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, जांच पर उठे सवाल — आर-पार की लड़ाई के मूड में ग्रामीण
निरसा धनबाद जिले के एगारकुंड प्रखंड अंतर्गत काली माटी पंचायत में स्थित ‘एसके टोबैको’ जर्दा फैक्ट्री से निकलने वाली दमघोंटू गंध को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। लंबे समय से फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोग अब निर्णायक संघर्ष के मूड में नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर आकर जांच करने का आश्वासन तो दिया, लेकिन वे स्थल पर पहुंचे ही नहीं। इतना ही नहीं, बिना किसी स्थलीय निरीक्षण के ही जांच पूरी होने का दावा कर दिया गया और ग्रामीणों को कार्यालय बुलाकर औपचारिकता पूरी करने की बात कही गई। इस रवैये ने लोगों के बीच आक्रोश को और भड़का दिया है।
हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा फैक्ट्री से सैंपल जरूर लिए गए हैं, लेकिन प्रदूषण विभाग की निष्क्रियता और टालमटोल भरे रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मौके पर निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है।
इसी मुद्दे को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी और समाजसेवी रंजीत महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा और आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का गुस्सा और प्रशासनिक उदासीनता के आरोप अब इस मुद्दे को गंभीर रूप दे रहे हैं।
काली माटी पंचायत में प्रदूषण की समस्या अब केवल स्थानीय परेशानी नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता का बड़ा सवाल बन चुकी है। आने वाले दिनों में प्रशासन की कार्रवाई ही तय करेगी कि यह मामला शांत होगा या बड़ा आंदोलन का रूप लेगा।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • वार्ड 17 में विकास कार्यों को रफ्तार, करोड़ों की योजना का शुभारंभ।
    1
    वार्ड 17 में विकास कार्यों को रफ्तार, करोड़ों की योजना का शुभारंभ।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • कलयुगी औलाद और मां-बाप का दर्द: दिल छू लेने वाली कहानी #EmotionalStory #RespectParents #HumanityStillExists #ShortFilm #HeartTouching
    1
    कलयुगी औलाद और मां-बाप का दर्द: दिल छू लेने वाली कहानी
#EmotionalStory #RespectParents #HumanityStillExists #ShortFilm #HeartTouching
    user_Tv9page
    Tv9page
    Content Creator (YouTuber) नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.