Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
Sachin vyas
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
More news from Rajasthan and nearby areas
- ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के नाम से गुरुवार को देश के नाम पहला संदेश जारी किया गया। यह संदेश ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक टीवी प्रस्तोता द्वारा पढ़कर सुनाया गया, साथ ही खामेनेई की तस्वीर भी प्रसारित की गई।रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वोच्च नेता बनने के बाद यह पहला मौका है जब मोजतबा खामेनेई की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहना चाहिए, और यदि हालात की मांग हुई तो अन्य मोर्चे भी खोले जा सकते हैं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईरान अपने शहीदों का बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात भी कही। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है।जानकारों का मानना है कि यदि इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होती है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट की स्थिति बन सकती है।1
- बालोतरा। इंडिया की जीत के जश्न का एक वीडियो बालोतरा की सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरस।1
- मेड़ता सिटी(नागौर)संपूर्ण भारतीय सरगरा समाज महासभा पिचियाक धाम के तत्वावधान में गुरुवार को सरगरा समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े अग्नि के सामने सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। पिंचायक धाम के महन्त अर्जुन दास महाराज के संध्यि मे भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत व विधायक अर्जुनलाल गर्ग व अखिल भारतीय सरगरा समाज के सन्तोष चौहान युवा अध्यक्ष जतन भाई व उपाध्यक्ष कानाराम लाम्बा जाटान नन्दू पीपाड़ श्यामलाल कुरड़ाया रामूराम खजेड़ला हड़मान राम गोरी व कई सरपंच व समाज के नागरिको ने लिया भाग अधिकारिता मंत्री श अविनाश गहलोत व विधायक ने सभी वर वधुओं को आशीर्वाद देकर दांपत्य जीवन शुरू करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक स्वस्थ परंपरा है। जो दहेज दानव एवं फिजूलखर्ची रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजक मंडल से कहा कि अन्य संस्थाओं को भी इनका अनुसरण करते हुए सामूहिक पद्घति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए।सरगरा समाज मे सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित इस तरह हर वर्ष होना चाहिए समाज को सम्मानजनक तरीके से बेटियों के हाथ पीले करने के लिए इन्हें अपनाना चाहिए।उन्होंने सभी नव युगलों के सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान सभी 22 जोड़ों ने एक ही मंच पर जयमाला की परंपरा निभाई। सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भी दिया गया। अखिल भारतीय सरगरा समाज के अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य केवल विवाह कराना ही नहीं बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना भी है। इससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलती है और समाज में सामूहिकता की भावना मजबूत होती है।3
- बीकानेर, 12 मार्च। मध्य-पूर्व में चल रही युद्ध जैसी स्थिति के संभावित प्रभाव को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गैस वितरण, निगरानी और कानून-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था लागू की गई है। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति सुचारु रखने के लिए प्रशासन और तेल कंपनियों के अधिकारियों के बीच रोजाना समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए आमजन 112, 181 और 1445 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया और मीडिया में फैलने वाली अफवाहों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन किया जाएगा। प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस यूनिट का गठन किया है, जो अवैध भंडारण, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। संभावित अवैध रिफिलिंग स्थलों का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर गैस वितरण केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सभी एलपीजी वितरण केंद्रों के CCTV कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग हो सके। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडरों से भरे वाहनों की सुरक्षा और मूवमेंट पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस को लेकर अनावश्यक भंडारण या घबराहट से बचें। #BikanerNews #GasSupply #BreakingNews #RajasthanNews #LPGUpdate1
- नथानियों की सराय में बिजली विभाग द्वारा मीटर बदलने वह केबल बदलने की कार्रवाई भाजपा नेता वेदव्यास मौके पर पहुंचे1
- IPS अफसर वर्मा की शादी पर इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस #ipsanshikaverma #rajasthan #ips #upsc #viral1
- पत्रकार इकबाल खान मध्य पूर्व में चल रही युद्ध जैसी स्थिति के संभावित प्रभाव को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गैस वितरण, निगरानी और कानून-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था लागू की गई है।जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन और तेल कंपनियों के अधिकारियों के बीच रोजाना समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए आमजन 112, 181 और 1445 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया और मीडिया में फैलने वाली अफवाहों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी तथा भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन किया जाएगा।प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस यूनिट का गठन किया है, जो अवैध भंडारण, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। संभावित अवैध रिफिलिंग स्थलों का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।जरूरत पड़ने पर गैस वितरण केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सभी एलपीजी वितरण केंद्रों के CCTV कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा सके।इसके अलावा एलपीजी सिलेंडरों से भरे वाहनों की सुरक्षा और उनकी आवाजाही पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस को लेकर अनावश्यक भंडारण या घबराहट से बचें।1
- मेड़ता सिटी(नागौर)राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, मेड़ता सिटी में रोटरी क्लब मेड़ता मीरां के तत्वावधान में नवनिर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन प्रांतपाल डॉ. निशा शेखावत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर प्रांतपाल ने रोटरी क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक सहयोग के कार्यों की जानकारी दी और शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल की सराहना की। यह कक्षा कक्ष स्वर्गीय मुरलीधर सोनी की पुण्य स्मृति में भामाशाह सरला सोनी (मुंबई) के सहयोग से निर्मित कराया गया है। उन्होंने विद्यालय में कक्ष निर्माण की इच्छा रोटरी क्लब मेड़ता मीरां की अध्यक्षा पदमा सोनी और सचिव हेमा पुरोहित के समक्ष रखी थी, जिसे क्लब के माध्यम से साकार किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने विद्यालय में रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय स्तर पर क्रमोन्नत करवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी रामरतन चौधरी ने संस्कृत शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के बाहर सीमेंट ब्लॉक लगवाने की घोषणा की तथा विद्यालय के पीछे पक्का नाला बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं नगरपालिका अध्यक्षा शोभा लाहोटी ने भी विद्यालय विकास के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। इस दौरान रोटरी क्लब मेड़ता मीरां की अध्यक्षता पदमा सोनी ने अपने माता-पिता स्व. राधामोहन सोनी और स्व. निर्मला देवी की प्रथम पुण्य स्मृति में विद्यालय को वॉटर कूलर भेंट किया।कार्यक्रम का संचालन राजीव पुरोहित ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की अध्यक्षा पदमा सोनी, सचिव हेमा पुरोहित, पूर्णा सोनी, भारती बडारिया, चंद्रकांता बंसल, रेनू मित्तल, शकुंतला अग्रवाल, सुलोचना अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।2
- नथानियों की सराय में बिजली विभाग द्वारा मीटर बदलने वह केबल बदलने की कार्रवाई भाजपा नेता वेदव्यास मौके पर पहुंचे1