ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रखने की चेतावनी ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के नाम से गुरुवार को देश के नाम पहला संदेश जारी किया गया। यह संदेश ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक टीवी प्रस्तोता द्वारा पढ़कर सुनाया गया, साथ ही खामेनेई की तस्वीर भी प्रसारित की गई।रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वोच्च नेता बनने के बाद यह पहला मौका है जब मोजतबा खामेनेई की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहना चाहिए, और यदि हालात की मांग हुई तो अन्य मोर्चे भी खोले जा सकते हैं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईरान अपने शहीदों का बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात भी कही। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है।जानकारों का मानना है कि यदि इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होती है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट की स्थिति बन सकती है।
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रखने की चेतावनी ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के नाम से गुरुवार को देश के नाम पहला संदेश जारी किया गया। यह संदेश ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक टीवी प्रस्तोता द्वारा पढ़कर सुनाया गया, साथ ही खामेनेई की तस्वीर भी प्रसारित की गई।रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वोच्च नेता बनने के बाद यह पहला मौका है जब मोजतबा खामेनेई की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहना चाहिए, और यदि हालात की मांग हुई तो अन्य मोर्चे भी खोले जा सकते हैं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईरान अपने शहीदों का बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात भी कही। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है।जानकारों का मानना है कि यदि इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होती है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट की स्थिति बन सकती है।
- नथानियों की सराय में बिजली विभाग द्वारा मीटर बदलने वह केबल बदलने की कार्रवाई भाजपा नेता वेदव्यास मौके पर पहुंचे1
- IPS अफसर वर्मा की शादी पर इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस #ipsanshikaverma #rajasthan #ips #upsc #viral1
- मेड़ता सिटी(नागौर)राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, मेड़ता सिटी में रोटरी क्लब मेड़ता मीरां के तत्वावधान में नवनिर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन प्रांतपाल डॉ. निशा शेखावत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर प्रांतपाल ने रोटरी क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक सहयोग के कार्यों की जानकारी दी और शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल की सराहना की। यह कक्षा कक्ष स्वर्गीय मुरलीधर सोनी की पुण्य स्मृति में भामाशाह सरला सोनी (मुंबई) के सहयोग से निर्मित कराया गया है। उन्होंने विद्यालय में कक्ष निर्माण की इच्छा रोटरी क्लब मेड़ता मीरां की अध्यक्षा पदमा सोनी और सचिव हेमा पुरोहित के समक्ष रखी थी, जिसे क्लब के माध्यम से साकार किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने विद्यालय में रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय स्तर पर क्रमोन्नत करवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी रामरतन चौधरी ने संस्कृत शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के बाहर सीमेंट ब्लॉक लगवाने की घोषणा की तथा विद्यालय के पीछे पक्का नाला बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं नगरपालिका अध्यक्षा शोभा लाहोटी ने भी विद्यालय विकास के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। इस दौरान रोटरी क्लब मेड़ता मीरां की अध्यक्षता पदमा सोनी ने अपने माता-पिता स्व. राधामोहन सोनी और स्व. निर्मला देवी की प्रथम पुण्य स्मृति में विद्यालय को वॉटर कूलर भेंट किया।कार्यक्रम का संचालन राजीव पुरोहित ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की अध्यक्षा पदमा सोनी, सचिव हेमा पुरोहित, पूर्णा सोनी, भारती बडारिया, चंद्रकांता बंसल, रेनू मित्तल, शकुंतला अग्रवाल, सुलोचना अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।2
- Post by Mukesh kumar Mukesh Maheshwari sarupe ka tala1
- सरदारशहर तहसील के गांव बरजांगसर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदली, पिकअप व बाइक की भिड़ंत में दो जनों की हुई मौत, 1 हुआ घायल बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। बरजांगसर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को जैतसीसर और बरजांगसर के बीच में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां से गुजर रहे लोगों ने तीनों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बरजांगसर गांव में शादी का कार्यक्रम था। बाइक पर सवार तीन जने बरजांगसर आ रहे थे, तभी जैतसीसर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों को निजी वाहनों की मदद से तत्काल राजकीय उपजिला अस्पताल लाया गया। यहाँ डॉ. किशन सिहाग और डॉ. संदीप चाहर ने जांच के बाद बरजांगसर निवासी 20 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र शिवभगवान पारीक और सरदारशहर के वार्ड 23 निवासी 16 वर्षीय कार्तिक शर्मा पुत्र सीताराम पारीक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। हादसे में घायल बरजांगसर निवासी 20 वर्षीय भरत पुत्र दीपक पारीक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, पिकअप सवार जैतसीसर निवासी विजयपाल स्वामी को मामूली चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंची भानीपुरा पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। गुरुवार को परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस शवो का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।4
- Post by Sachin vyas1
- पत्रकार इकबाल खान मध्य पूर्व में चल रही युद्ध जैसी स्थिति के संभावित प्रभाव को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गैस वितरण, निगरानी और कानून-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था लागू की गई है।जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन और तेल कंपनियों के अधिकारियों के बीच रोजाना समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए आमजन 112, 181 और 1445 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया और मीडिया में फैलने वाली अफवाहों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी तथा भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन किया जाएगा।प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस यूनिट का गठन किया है, जो अवैध भंडारण, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। संभावित अवैध रिफिलिंग स्थलों का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।जरूरत पड़ने पर गैस वितरण केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सभी एलपीजी वितरण केंद्रों के CCTV कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा सके।इसके अलावा एलपीजी सिलेंडरों से भरे वाहनों की सुरक्षा और उनकी आवाजाही पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस को लेकर अनावश्यक भंडारण या घबराहट से बचें।1
- यह वीडियो एक शॉर्ट्स लिंक है, जो यूट्यूब पर है। क्या आप चाहते हैं कि मैं इस वीडियो के बारे में जानकारी ढूंढूं या इसके बारे में कुछ खास पूछना चाहते हैं? 😊 यह वीडियो बहुत शानदार वीडियो है इस वीडियो का लिंक पर जाएं इस वीडियो में और भी अच्छे वीडियो मिलेंगे और अच्छा लगे तो शेयर जरूर करना लाइक कमेंट जरूर करना1
- मेड़ता सिटी,, गांधी दर्शन के जिला संयोजक जगदीशनारायण शर्मा की अध्यक्षता में रखी गई, साथ ही गांधी के ग्रांम स्वराज विकास में संवैधानीक भूमिका को लेकर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया, इस संगोष्ठी में संबोधन देते हुवे शर्मा ने बताया की गांधी जानते थे कि ब्रिटिश सरकार से वे अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही विजय हासिल कर सकते है, और उन्होने अविज्ञा आन्दोलन के माध्यम से जनता के हित में दांडी यात्रा निकाली जो 12 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल को समाप्त हुई थी,इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा, निवर्तमान चेयरमैन गौतमटाक, पूर्व चेयरमैन सलीम मोयल, पूर्वब्लॉक अध्यक्ष नन्द कुमार अग्रवाल,डेगाना संयोजक अनिल सारस्वत उपस्थित रहे1