logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुसौली क्षेत्र में 35 मवेशियों से लदे एक कंटेनर को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुसौली में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान कंटेनर (रजिस्ट्रेशन संख्या 21CT-6776) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें 35 मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर सभी मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार चालक की पहचान 22 वर्षीय निजामुद्दीन के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मुंडा पांडे थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकाडा खास का निवासी है और उसके पिता का नाम कयामुद्दीन है। पुलिस ने पकड़े गए चालक से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मवेशी तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

7 hrs ago
user_Vinod kumar singh
Vinod kumar singh
Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
7 hrs ago

कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुसौली क्षेत्र में 35 मवेशियों से लदे एक कंटेनर को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुसौली में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान कंटेनर (रजिस्ट्रेशन संख्या 21CT-6776) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें 35 मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर सभी मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया

है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार चालक की पहचान 22 वर्षीय निजामुद्दीन के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मुंडा पांडे थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकाडा खास का निवासी है और उसके पिता का नाम कयामुद्दीन है। पुलिस ने पकड़े गए चालक से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मवेशी तस्करी के पूरे

नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
  • बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर अवैध उगाही के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जवानों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर यातायात डीएसपी और मोहनिया थाना की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई में वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे तीन सैप (SAP) जवानों और एक होमगार्ड जवान को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹83,300 नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार जवानों की पहचान गंगासागर सिंह, बच्चू प्रसाद, मनीराम शर्मा (तीनों सैप) और सुनील कुमार गुप्ता (होमगार्ड) के रूप में हुई है। गौरतलब है कि एक महीने के भीतर समेकित जांच चौकी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे इस मामले में एक माह में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इससे पहले भी पुलिस ने छापेमारी कर चार सैप जवानों और पांच निजी सहायकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच चौकी पर तीनों शिफ्टों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होने के बावजूद इस तरह अवैध वसूली का खेल चलते रहने से चौकी प्रभारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर की गई कार्रवाई में ₹83,300 नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार चारों जवानों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध वसूली के इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    4
    बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर अवैध उगाही के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जवानों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर यातायात डीएसपी और मोहनिया थाना की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई में वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे तीन सैप (SAP) जवानों और एक होमगार्ड जवान को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹83,300 नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार जवानों की पहचान गंगासागर सिंह, बच्चू प्रसाद, मनीराम शर्मा (तीनों सैप) और सुनील कुमार गुप्ता (होमगार्ड) के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि एक महीने के भीतर समेकित जांच चौकी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे इस मामले में एक माह में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इससे पहले भी पुलिस ने छापेमारी कर चार सैप जवानों और पांच निजी सहायकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच चौकी पर तीनों शिफ्टों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होने के बावजूद इस तरह अवैध वसूली का खेल चलते रहने से चौकी प्रभारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर की गई कार्रवाई में ₹83,300 नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार चारों जवानों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध वसूली के इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    2 hrs ago
  • कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुसौली गोला इलाके में भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1.317 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घंटाव ग्राम निवासी बिहारी राम के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय मल्लू राम का पुत्र है। पुलिस को पुसौली गोला क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की बिक्री और तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुदरा प्रखंड विकास पदाधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरी जांच-पड़ताल कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई का जायजा लिया।
    3
    कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुसौली गोला इलाके में भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1.317 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान घंटाव ग्राम निवासी बिहारी राम के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय मल्लू राम का पुत्र है। पुलिस को पुसौली गोला क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की बिक्री और तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुदरा प्रखंड विकास पदाधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरी जांच-पड़ताल कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई का जायजा लिया।
    user_Vinod kumar singh
    Vinod kumar singh
    Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    7 hrs ago
  • कैमूर जिले के भभुआ अंतर्गत अखिनी गांव में काफी दिनों से जलमग्न और खराब पड़े रोड का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। इस सड़क के जर्जर होने के कारण स्थानीय ग्रामीण जनता और आने-जाने वाले लोग लगातार गिरते थे और बेहद परेशान रहते थे। अब जाकर माननीय विधायक पिंटू यादव जी के कार्यकाल में इस रोड का काम सफलतापूर्वक पूरा कराया गया है। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे इस मार्ग का काम पूरा होने पर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और उन्होंने इसके लिए विधायक जी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।
    1
    कैमूर जिले के भभुआ अंतर्गत अखिनी गांव में काफी दिनों से जलमग्न और खराब पड़े रोड का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। इस सड़क के जर्जर होने के कारण स्थानीय ग्रामीण जनता और आने-जाने वाले लोग लगातार गिरते थे और बेहद परेशान रहते थे। अब जाकर माननीय विधायक पिंटू यादव जी के कार्यकाल में इस रोड का काम सफलतापूर्वक पूरा कराया गया है। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे इस मार्ग का काम पूरा होने पर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और उन्होंने इसके लिए विधायक जी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।
    user_Sahani Pawan
    Sahani Pawan
    भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    10 hrs ago
  • कैमूर जिले की मोहनियां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर करीब 8 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को निरुद्ध किया है। जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को मोहनियां थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली वार्ड संख्या-5 के निवासी मनोज कुमार के घर में चोरी की यह घटना हुई थी, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मोहनियां थाना में कांड संख्या 542/26 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए एक नाबालिग लड़की को चिन्हित कर निरुद्ध किया। पुलिस ने नाबालिग के पास से शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं, जिनमें तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने का टीका, एक जोड़ी जिउतिया लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से इस चोरी कांड का सफल खुलासा कर लिया गया है। निरुद्ध नाबालिग से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है तथा चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    कैमूर जिले की मोहनियां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर करीब 8 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को निरुद्ध किया है। जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को मोहनियां थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली वार्ड संख्या-5 के निवासी मनोज कुमार के घर में चोरी की यह घटना हुई थी, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मोहनियां थाना में कांड संख्या 542/26 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए एक नाबालिग लड़की को चिन्हित कर निरुद्ध किया। पुलिस ने नाबालिग के पास से शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं, जिनमें तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने का टीका, एक जोड़ी जिउतिया लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं।

मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से इस चोरी कांड का सफल खुलासा कर लिया गया है। निरुद्ध नाबालिग से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है तथा चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    15 hrs ago
  • कल बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। अगर किसी भी बच्चे को कोई भी Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो इस नंबर पर Message करें- Helpline No. - 85-888-33548 हम आपके लिए Best से Best Legal Team उपलब्ध करवायेंगे। हम सब एक हैं। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे। कल बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। अगर किसी भी बच्चे को कोई भी Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो इस नंबर पर Message करें- Helpline No. - 85-888-33548 हम आपके लिए Best से Best Legal Team उपलब्ध करवायेंगे। हम सब एक हैं। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।
    1
    कल बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। अगर किसी भी बच्चे को कोई भी Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो इस नंबर पर Message करें-

Helpline No. - 85-888-33548

हम आपके लिए Best से Best Legal Team उपलब्ध करवायेंगे। हम सब एक हैं। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।
कल बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। अगर किसी भी बच्चे को कोई भी Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो इस नंबर पर Message करें-
Helpline No. - 85-888-33548
हम आपके लिए Best से Best Legal Team उपलब्ध करवायेंगे। हम सब एक हैं। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • बिहार में सरकार की नीतियों के विरोध में और छात्रों के समर्थन में किसान नेता ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रों पर हुई लाठी के खिलाफ गीत के माध्यम से सरकार का कड़ा विरोध किया गया है। इसके साथ ही, सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर किसानों की भूमि की लूट और मजदूरों की मजदूरी के अधिकार से जुड़े ज्वलंत सवालों को लेकर भी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश जताया गया है।
    1
    बिहार में सरकार की नीतियों के विरोध में और छात्रों के समर्थन में किसान नेता ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रों पर हुई लाठी के खिलाफ गीत के माध्यम से सरकार का कड़ा विरोध किया गया है। इसके साथ ही, सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर किसानों की भूमि की लूट और मजदूरों की मजदूरी के अधिकार से जुड़े ज्वलंत सवालों को लेकर भी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश जताया गया है।
    user_जय बिजय तिवारी
    जय बिजय तिवारी
    Farmer शेओसागर, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुसौली क्षेत्र में 35 मवेशियों से लदे एक कंटेनर को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुसौली में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान कंटेनर (रजिस्ट्रेशन संख्या 21CT-6776) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें 35 मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर सभी मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार चालक की पहचान 22 वर्षीय निजामुद्दीन के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मुंडा पांडे थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकाडा खास का निवासी है और उसके पिता का नाम कयामुद्दीन है। पुलिस ने पकड़े गए चालक से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मवेशी तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
    3
    कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुसौली क्षेत्र में 35 मवेशियों से लदे एक कंटेनर को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुसौली में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान कंटेनर (रजिस्ट्रेशन संख्या 21CT-6776) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें 35 मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर सभी मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार चालक की पहचान 22 वर्षीय निजामुद्दीन के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मुंडा पांडे थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकाडा खास का निवासी है और उसके पिता का नाम कयामुद्दीन है। पुलिस ने पकड़े गए चालक से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मवेशी तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Vinod kumar singh
    Vinod kumar singh
    Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    7 hrs ago
  • देश की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष का आरोप है कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आवाज़ उठाने के कारण उन्हें रोका गया है। दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
    1
    देश की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष का आरोप है कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आवाज़ उठाने के कारण उन्हें रोका गया है। दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.