Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में इसबार 10 ड्रोन भी मुस्तैद हैं,जिनकी अलग-अलग बिंदुओं पर ड्यूटियां लगाई गई हैं। इनमें कुछ द्रोण हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ पर नजर रखें हैं तो कुछ ट्रैफिक की निगरानी कर रहे हैं। कुछ ड्रोन पार्किंग की स्थिति से अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं तो कुछ ड्रोन हाईवे पर यातायात और भीड़ की स्थिति से अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं।नई नई तकनीक के इस दौर में ड्रोन भी पुलिस प्रशासन के बड़े मददगार बने हैं।
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में इसबार 10 ड्रोन भी मुस्तैद हैं,जिनकी अलग-अलग बिंदुओं पर ड्यूटियां लगाई गई हैं। इनमें कुछ द्रोण हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ पर नजर रखें हैं तो कुछ ट्रैफिक की निगरानी कर रहे हैं। कुछ ड्रोन पार्किंग की स्थिति से अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं तो कुछ ड्रोन हाईवे पर यातायात और भीड़ की स्थिति से अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं।नई नई तकनीक के इस दौर में ड्रोन भी पुलिस प्रशासन के बड़े मददगार बने हैं।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- आज हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांवड़ियों की यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं और उन्हें उत्तराखंड में यात्रा,आवास, भोजन को लेकर कोई कठिनाई नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने सभी शिवभक्तों से भी अपील की कि वह यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पिछले पांच साल से लगातार इस अवसर पर भोले के भक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है,जो उनके लिए सौभाग्य की बात है हालांकि कुंभ, अर्धकुंभ के चर्चित विषय को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा।1
- सच के पीछे कौन कौन चार दिन से फूटी पेयजल पाइपलाइन, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी भोगपुर में हजारों लीटर पानी बर्बाद, जल निगम की लापरवाही से जनता परेशान भोगपुर, हरिद्वार | 04 अगस्त 2026 भोगपुर क्षेत्र में पेयजल जल निगम की मुख्य पाइपलाइन पिछले चार दिनों से फूटी हुई है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के अनेक घरों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया। विभाग की उदासीनता के कारण लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है चार दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित। शिकायतों के बावजूद विभाग नहीं पहुंचा। हजारों लीटर पानी रोज़ बर्बाद। गंदगी के बीच बहते पानी से बीमारी फैलने का खतरा। जनता ने की ये मांग तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत की जाए। नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाए। ग्राउंड रिपोर्ट मौके पर देखने पर पाइपलाइन से तेज़ बहाव के साथ पानी गंदगी और कचरे के बीच बहता दिखाई दिया। इससे एक ओर पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है, वहीं दूषित वातावरण के कारण संक्रमण और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सवाल उठता है... जब जनता पेयजल संकट से जूझ रही है, तो आखिर जल निगम कब जागेगा?2
- 🚨 देहरादून: फरार आरोपी के घर पहुंची दून पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ की मुनादी The Aman Times 🚨 देहरादून: फरार आरोपी के घर पहुंची दून पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ की मुनादी जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी आसिफ बाबा उर्फ आसिफ मलिक के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर और सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा (मुनादी) कर उसे न्यायालय में पेश होने का निर्देश दिया। पुलिस ने चेतावनी दी कि तय समय पर पेश न होने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई | 2 क्विंटल एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त | Food License Cancel लक्सर, हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बसेड़ी तिराहा स्थित एक प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 क्विंटल एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की। कार्रवाई के दौरान नूडल्स, सॉस, खाद्य तेल, स्नैक्स, पैकेज्ड पानी, कोल्ड ड्रिंक, बेसन, चायपत्ती और सोयाबड़ी समेत कई खाद्य उत्पाद बरामद किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सोयाबड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा गया। जब्त सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नगर पालिका परिषद लक्सर के सहयोग से सिमली डंपिंग ग्राउंड में नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि संबंधित कारोबारी का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति भी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोकेशन: लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड संवाददाता: सचिन कुमार1
- हरिद्वार में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान के तहत मोबाइल टेस्टिंग वैन से खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है। हरिद्वार में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान के तहत मोबाइल टेस्टिंग वैन से खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है।1
- सुसवा नदी का बढ़ा जलस्तर, बुल्लावाला श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल बहाव की चपेट में 🚨 The Aman Times | देहरादून सुसवा नदी का बढ़ा जलस्तर, बुल्लावाला श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल बहाव की चपेट में देहरादून में लगातार हो रही बारिश का असर अब सुसवा नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। नदी के तेज बहाव ने बुल्लावाला स्थित श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल को अपनी चपेट में ले लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह श्मशान घाट लंबे प्रयासों के बाद बनाया गया था। पिछली बार भी नदी के बहाव को बदलकर श्मशान घाट को सुरक्षित किया गया था, लेकिन इस बार पुल निर्माण कार्य के दौरान निर्माण कंपनी द्वारा पानी का बहाव इसी ओर मोड़ दिए जाने से श्मशान घाट पर खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने और नदी के बहाव को नियंत्रित करने की मांग की है।1
- पंचक में क्यों नहीं उठाते कांवड़? नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताई धार्मिक मान्यता पंचक में क्यों नहीं उठाते कांवड़? नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताई धार्मिक मान्यता1
- संत रामपाल जी महाराज का अनमोल ज्ञान पूर्ण जानकारी के लिए साधना टीवी पर 730to 830श्याम को सत्संग जरूर सुनिए जी1