आज सुबह (3 मई 2026) उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण मनेरी झरने के पास गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। इसे आधिकारिक तौर पर "बादल फटना" कहा जा रहा है या नहीं, इसकी पुष्टि प्रशासन ही करेगा! मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर स्थित मनेरी झरने के पास पहाड़ी से अचानक काले पानी का तेज बहाव और बड़े बड़े बोल्डर गिरने लगे! मलबे और पत्थरों के गिरने से गंगोत्री हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा! मूसलाधार बारिश की वजह से गंगोत्री हाईवे पर यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। उत्तरकाशी के ही चिन्यालीसौड़ में भी भारी बारिश के बीच विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं। मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड, विशेषकर उत्तरकाशी, देहरादून और आसपास के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पहले ही जारी की थी।
आज सुबह (3 मई 2026) उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण मनेरी झरने के पास गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। इसे आधिकारिक तौर पर "बादल फटना" कहा जा रहा है या नहीं, इसकी पुष्टि प्रशासन ही करेगा! मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर स्थित मनेरी झरने के पास पहाड़ी से अचानक काले पानी का तेज बहाव और बड़े बड़े बोल्डर गिरने लगे! मलबे और पत्थरों के गिरने से गंगोत्री हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा! मूसलाधार बारिश की वजह से गंगोत्री हाईवे पर यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। उत्तरकाशी के ही चिन्यालीसौड़ में भी भारी बारिश के बीच विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं। मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड, विशेषकर उत्तरकाशी, देहरादून और आसपास के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पहले ही जारी की थी।
- पहली मंजिल: शिखा जैन (45) की इस हादसे में मृत्यु हो गई, जबकि उनके पति नवीन जैन (48) घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन! दूसरी मंजिल (एक ही परिवार के 5 सदस्य मृतक) अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटा निशांत जैन (35), बहू आंचल जैन (33) डेढ़ साल का पोता आकाश जैन। तीसरी मंजिल (एक ही परिवार के 3 सदस्य): नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैली जैन (48) और बेटा सम्यक जैन (25) दिल्ली सरकार की ओर से: मृतक वयस्कों के परिजनों को ₹10 लाख प्रत्येक। मृतक नाबालिगों के परिजनों को ₹5 लाख प्रत्येक। गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता। केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख घायलों को ₹50,000 देने की घोषणा! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।2
- yha ki nali or road sb kharab padi h or pradhan kuch nhi kr rhe h to isliye mughe ye post dalni h1
- The Aman Times 🚨 दिनदहाड़े फायरिंग से दहला रुड़की 🚨 हरिद्वार के रुड़की से बड़ी खबर सामने आई है। भरे बाजार में बदमाशों ने खुलेआम गोलियां बरसा दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 📍 घटना की मुख्य बातें: 👉 जामा मस्जिद के पास सुबह करीब 9:20 बजे वारदात 👉 मामूली विवाद में दो राजमिस्त्रियों पर फायरिंग 👉 पहले मारपीट, फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं 👉 चार बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर फरार 👉 पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद 🚔 पुलिस एक्शन में: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। ⚠️ भरे बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल 👉 ऐसे ही ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें The Aman Times के साथ।1
- नई टिहरी नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित नीलम के विवाह समारोह ने एक नई सामाजिक मिसाल पेश की। यह विवाह पूर्णतः नशामुक्त रहा, जिसमें शराब का पूर्ण बहिष्कार किया गया। इस सराहनीय पहल के लिए “शराब नहीं संस्कार मुहिम” के प्रणेता वरिष्ठ समाजसेवी सुशील बहुगुणा द्वारा दुल्हन नीलम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीलम की माता उर्मिला देवी ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “नशामुक्त विवाह हमारे परिवार के संस्कारों को दर्शाता है और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।” दुल्हन नीलम ने अपने वक्तव्य में कहा कि “नशामुक्त विवाह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का प्रयास है। मुझे गर्व है कि मेरा विवाह संस्कारों और सादगी के साथ संपन्न हुआ।” इस अवसर पर नीलम के मामा गिरिराज ने कहा कि “आज के समय में जहां शादियों में दिखावा और नशा बढ़ता जा रहा है, वहां यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। ‘शराब नहीं संस्कार मुहिम’ समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है।” कार्यक्रम में “शराब नहीं संस्कार मुहिम” के सक्रिय साथी जगदीश बडोनी सहित अन्य गणमान्य लोग परिजन एवं सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। वहीं, समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “हमारा उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त कर संस्कारों की ओर ले जाना है। नगर क्षेत्र में ‘शराब नहीं संस्कार मुहिम’ को लगातार सराहा जा रहा है और नगर के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। नीलम का यह नशामुक्त विवाह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनेगा।” कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की खुलकर सराहना की और भविष्य में ऐसे नशामुक्त आयोजनों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।1
- विकासनगर के हिंदू वाला गांव ( सभा वाला पुलिस चौकी क्षेत्र) में आज एक बड़ा हादसा हो गया। खेतों में चर रहे मासूम मवेशी अचानक बिजली की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि जिस लाइन में करंट आया, वह लंबे समय से बंद (डेड लाइन) पड़ी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बंद लाइन में अचानक करंट दौड़ना विभाग की बड़ी लापरवाही है। UPCL के अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में आए आंधी-तूफान की वजह से कहीं चालू लाइन का तार बंद पड़ी लाइन से टकरा गया होगा। हालांकि, विभाग का कहना है कि असली कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हादसे के बाद गांव में भारी रोष है। पशुपालकों के परिवार सदमे में हैं। बेजुबान जानवरों की इस मौत का जिम्मेदार कौन? क्या विभाग को मानसून और तूफानों से पहले लाइनों की जांच नहीं करनी चाहिए थी?1
- Post by Geeta rawat1
- दिनांक 02.05.2026 को वादी निवासी कनखल द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0सं0 150/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी-सुरागरसी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया। अथक प्रयासों के बाद सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। जांच में पाया गया कि एक महिला एवं एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था तथा उससे शादी कराने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बालिका की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा कनखल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। *नाम पता आरोपित* 1. अक्षय कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी सगदपुर मलीपुर, थाना सदर कोतवाली, सहारनपुर (उ0प्र0) 2. महिला निवासी उपरोक्त *पुलिस टीम* 1. उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह तोमर 2. अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी 3. हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह 4. कांस्टेबल प्रबल चौहान 5. महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा1
- मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर स्थित मनेरी झरने के पास पहाड़ी से अचानक काले पानी का तेज बहाव और बड़े बड़े बोल्डर गिरने लगे! मलबे और पत्थरों के गिरने से गंगोत्री हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा! मूसलाधार बारिश की वजह से गंगोत्री हाईवे पर यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। उत्तरकाशी के ही चिन्यालीसौड़ में भी भारी बारिश के बीच विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं। मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड, विशेषकर उत्तरकाशी, देहरादून और आसपास के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पहले ही जारी की थी।1