logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से दिग्विजय सिंह ने की मुलाकात बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री डी.के. शिवकुमार से शुक्रवार, 31 जुलाई को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिग्विजय सिंह ने सदाशिवनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन, राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श होने की जानकारी सामने आई। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

3 hrs ago
user_दलपतसिंह भायल
दलपतसिंह भायल
Local News Reporter जालोर, जालोर, राजस्थान•
3 hrs ago
31ba3bdc-9eae-47f2-a610-14ebb2613aa6

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से दिग्विजय सिंह ने की मुलाकात बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री डी.के. शिवकुमार से शुक्रवार, 31 जुलाई को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिग्विजय सिंह ने सदाशिवनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन, राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श होने की जानकारी सामने आई। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्रामीण ​भरूडी गांव पंचायत में 30जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर: में गांव की मूल समस्याओं का समाधान रिपोर्ट रामलाल वी सुथार ​भीनमाल निकट भरूडी गांव में 30 जुलाई को हुए ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे, जहाँ क्षेत्र से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी बुनियादी और प्रशासनिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ​"वहीं जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते ​मौके पर निस्तारण: एस.डी.एम. साहब ने व्यक्तिगत रूप से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और वहीं भरूडी गांव की मूल जल आपूर्ति समस्या सप्लाई कर्मसारी नहीं होने के कारण सेवा से जुड़े हुए मुद्दे को गांव शिवर में उपस्थित उप सरपंच गंगा सिंह जी देवड़ा भरत जी जोशी मुकेश कुमार प्रजापत प्रवीण सिंह रामलाल सुथार गांव के युवाओं ने लिखित पत्र देकर गांव में जल सप्लाई कर्मसारी लगाने की अपील की मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया एवं सरपंच नानजीराम देवासी ग्राम विकास अधिकारी श्रवणजी ढाका ने सभी। ​विभागीय सहभागिता: राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी, स्वास्थ्य पशु चिकित्सा और अन्य प्रमुख विभागों के अधिकारी से संवाद करते हुए गांव के लोग को सीधा राज्य सरकारी योजनाओं के लाभ से सीधा निशुल्क जोड़ा। ​कई आमजन के सरकारी दस्तावेज कार्य लंबे समय से लंबित प्रशासनिक कार्यों और समस्याओं के समाधान हुआ इसी अवसर पर मौजूद एसडीएम साहब एवं आगवादी केन्द्र विभाग कर्मचारीओ की उपस्थिति में पोषकतत्व के रूप में एक सामानिय परिवार के बच्चे का जन्मदिन पर केक काट कर सम्मान मानवता का संदेश दिया*
    3
    ग्रामीण

​भरूडी गांव पंचायत में 30जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर: में  गांव की मूल समस्याओं का समाधान



रिपोर्ट रामलाल वी सुथार ​भीनमाल निकट भरूडी गांव में 30 जुलाई को हुए ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित में  प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे, जहाँ क्षेत्र से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी बुनियादी और प्रशासनिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
​"वहीं जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते ​मौके पर निस्तारण: एस.डी.एम. साहब ने व्यक्तिगत रूप से ग्रामीणों  की समस्याओं को सुना और वहीं भरूडी गांव की मूल जल आपूर्ति समस्या सप्लाई कर्मसारी नहीं होने के कारण सेवा से जुड़े हुए मुद्दे को गांव शिवर में उपस्थित उप सरपंच गंगा सिंह जी देवड़ा भरत जी जोशी मुकेश कुमार प्रजापत प्रवीण सिंह रामलाल सुथार गांव के युवाओं ने लिखित पत्र देकर गांव में जल सप्लाई कर्मसारी लगाने की अपील की मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया एवं सरपंच नानजीराम देवासी ग्राम विकास अधिकारी श्रवणजी ढाका ने सभी। ​विभागीय सहभागिता: राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी, स्वास्थ्य पशु चिकित्सा और अन्य प्रमुख विभागों के अधिकारी से संवाद करते हुए गांव के लोग को सीधा  राज्य सरकारी योजनाओं के लाभ से सीधा  निशुल्क जोड़ा। ​कई आमजन के सरकारी दस्तावेज कार्य लंबे समय से लंबित प्रशासनिक कार्यों और समस्याओं के समाधान  हुआ इसी अवसर पर मौजूद  
एसडीएम साहब एवं आगवादी केन्द्र विभाग कर्मचारीओ की उपस्थिति में पोषकतत्व  के रूप में एक सामानिय परिवार के बच्चे का जन्मदिन पर केक काट कर सम्मान मानवता का संदेश दिया*
    user_Ramlal v suthar bharudi
    Ramlal v suthar bharudi
    भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए।
जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए।
प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मक्की के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रेलर से दो गिरफ्तार पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्की के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रेलर में मक्की के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पंजाब से गुजरात की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक रास्ता भटक गया, वही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया , संदेह होने पर ट्रेलर की तलाशी ली गई तो मक्की के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी मिली। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनवंत सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रेलर से शराब को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा जब्त शराब की गिनती और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे शराब की खेप, तस्करी के नेटवर्क तथा अन्य संबंधित लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
    2
    मक्की के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 
ट्रेलर से दो गिरफ्तार
पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्की के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रेलर में मक्की के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पंजाब से गुजरात की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक रास्ता भटक गया,  वही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया , संदेह होने पर ट्रेलर की तलाशी ली गई तो मक्की के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी मिली।
कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनवंत सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रेलर से शराब को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा जब्त शराब की गिनती और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे शराब की खेप, तस्करी के नेटवर्क तथा अन्य संबंधित लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • न्यूज़ रिपोर्ट भूपेंद्र* *सिरोही पंचायत समिति, ब्लॉक स्तर पर उजास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ* सिरोही* :हस्ताक्षर म्हारी पहचान की थीम पर कार्यक्रम का आगाज हुआ सिरोही जिला कलक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित उजास कार्यक्रम का अलग अलग ब्लॉक स्तर पर शुरू करने का अभियान चलाया जाएगा जिसमे सिरोही,आबूरोड, शिवगंज, पिंडवाड़ा,रेवदर ब्लॉक स्तर पर मेट प्रक्षिक्षित प्रशिक्षण द्वारा आयोजित किया जायेगा ।
    4
    न्यूज़ रिपोर्ट भूपेंद्र* 
 *सिरोही पंचायत समिति, ब्लॉक स्तर पर उजास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*
सिरोही* :हस्ताक्षर म्हारी पहचान की थीम पर कार्यक्रम का आगाज हुआ
सिरोही जिला कलक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित उजास कार्यक्रम का अलग अलग  ब्लॉक स्तर पर शुरू करने का अभियान चलाया जाएगा जिसमे सिरोही,आबूरोड, शिवगंज, पिंडवाड़ा,रेवदर ब्लॉक स्तर पर मेट प्रक्षिक्षित प्रशिक्षण द्वारा आयोजित किया जायेगा ।
    user_भूपेंद्र
    भूपेंद्र
    Local News Reporter आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सीसी रोड निर्माण व पावर ब्लॉक लगाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने सौंपा ज्ञापन। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आकरा भट्टा के निवासी पहुचे नगर पालिका। आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (आकरा भट्टा) के निवासियों ने गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपिका वीरवाल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण एवं शेष स्थानों पर पावर ब्लॉक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि लंबे समय से सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में जलभराव और गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है। निवासियों ने यह भी अवगत कराया कि कॉलोनी के कई हिस्सों में पावर ब्लॉक लगाए जा चुके हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में अब तक यह कार्य अधूरा है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि कॉलोनी के सौंदर्यीकरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है कॉलोनीवासियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सीसी रोड निर्माण एवं शेष स्थानों पर पावर ब्लॉक लगाने की मांग करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। ज्ञापन प्रेषित के दौरान कॉलोनी के देवेंद्र निगम, मीनाक्षी शर्मा, हितेश खिन्नीवाल, हरिश शर्मा, शिव प्रकाश, दिलीप बंजारा, पवन कुंवर, संगीता प्रजापति, गीता पुरोहित, नेहा शर्मा, सोनू परमार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
    2
    सीसी रोड निर्माण व पावर ब्लॉक लगाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने सौंपा ज्ञापन।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आकरा भट्टा के निवासी पहुचे नगर पालिका।
आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (आकरा भट्टा) के निवासियों ने गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपिका वीरवाल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण एवं शेष स्थानों पर पावर ब्लॉक लगाए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि लंबे समय से सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में जलभराव और गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है। निवासियों ने यह भी अवगत कराया कि कॉलोनी के कई हिस्सों में पावर ब्लॉक लगाए जा चुके हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में अब तक यह कार्य अधूरा है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि कॉलोनी के सौंदर्यीकरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है कॉलोनीवासियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सीसी रोड निर्माण एवं शेष स्थानों पर पावर ब्लॉक लगाने की मांग करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। ज्ञापन प्रेषित के दौरान कॉलोनी के देवेंद्र निगम, मीनाक्षी शर्मा, हितेश खिन्नीवाल, हरिश शर्मा, शिव प्रकाश, दिलीप बंजारा, पवन कुंवर, संगीता प्रजापति, गीता पुरोहित, नेहा शर्मा, सोनू परमार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मक्के की बोरियों में छिपाकर गुजरात ले जा रहे 80 लाख की शराब, ट्रेलर जब्त पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्के की बोरियों की आड़ में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर में पंजाब निर्मित शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। दो युवक हिरासत में थाना प्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्ध ट्रेलर की तलाशी ली, जहां मक्के की बोरियों के पीछे शराब के कार्टन मिले। मामले में सीकर और लाडनू निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। 80 लाख की शराब होने का अनुमान पुलिस फिलहाल ट्रेलर से शराब के कार्टन उतरवा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और गुजरात में इसकी डिलीवरी को लेकर जांच में जुटी है।
    1
    पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मक्के की बोरियों में छिपाकर गुजरात ले जा रहे 80 लाख की शराब, ट्रेलर जब्त
पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्के की बोरियों की आड़ में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर में पंजाब निर्मित शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।
दो युवक हिरासत में
थाना प्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्ध ट्रेलर की तलाशी ली, जहां मक्के की बोरियों के पीछे शराब के कार्टन मिले। मामले में सीकर और लाडनू निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
80 लाख की शराब होने का अनुमान
पुलिस फिलहाल ट्रेलर से शराब के कार्टन उतरवा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और गुजरात में इसकी डिलीवरी को लेकर जांच में जुटी है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में बढ़ीं सांप काटने की घटनाएं, एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक मामले आए सामने पाली जिले में इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आने से लोगों में चिंता का माहौल है। ताजा मामलों में खेत में काम कर रही एक महिला तथा घर में सो रही दूसरी महिला को सांप ने काट लिया। दोनों महिलाओं को परिजनों द्वारा तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है। बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण उनके आबादी वाले क्षेत्रों में निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों से खेतों में काम करते समय तथा रात में सोते समय विशेष सावधानी बरतने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप काटने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
    2
    शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में बढ़ीं सांप काटने की घटनाएं, एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक मामले आए सामने
पाली जिले में इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आने से लोगों में चिंता का माहौल है।
ताजा मामलों में खेत में काम कर रही एक महिला तथा घर में सो रही दूसरी महिला को सांप ने काट लिया। दोनों महिलाओं को परिजनों द्वारा तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण उनके आबादी वाले क्षेत्रों में निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों से खेतों में काम करते समय तथा रात में सोते समय विशेष सावधानी बरतने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप काटने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.