Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांका की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📰📱 📢 बांका की हर खबर, सबसे पहले! 🔴 स्थानीय खबरें 🔴 बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴 प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरें 👉 अभी Follow करें और बांका की हर जरूरी खबर से अपडेट रहें। ❤️
Banka Today News
बांका की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📰📱 📢 बांका की हर खबर, सबसे पहले! 🔴 स्थानीय खबरें 🔴 बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴 प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरें 👉 अभी Follow करें और बांका की हर जरूरी खबर से अपडेट रहें। ❤️
More news from बिहार and nearby areas
- 🚨 तेल टैंकर खोलते ही निकली 637 लीटर विदेशी शराब! दो तस्कर गिरफ्तार बांका में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 🍾🚔 सुईया थाना क्षेत्र के सतलेतवा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप तेल टैंकर से विभिन्न ब्रांडों की 637 लीटर 200 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 60 बोतल विदेशी शराब लदी कार जब्त की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 🚨 दोनों मामलों में उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 📍 बांका की हर खबर से अपडेट रहने के लिए फॉलो करें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल1
- सतलेतवा चौक पर वाहन जांच में 637 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार1
- 21 को प्रस्तावित 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम को लेकर कोसी स्नातक उम्मीदवार ने किया जनसंपर्क 21 को प्रस्तावित 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम को लेकर कोसी स्नातक उम्मीदवार ने किया जनसंपर्क 21 तारीख को प्रस्तावित 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम को लेकर कोसी स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार रजनीश रंजन ने शनिवार को बाराहाट प्रखंड अंतर्गत बिरनगढ़ गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने गांव में उपस्थित लोगों युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें 21 सितंबर को आयोजित होने वाले नमस्ते बांका कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।रजनीश रंजन ने कहा कि नमस्ते बांका कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के विकास शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं की भागीदारी से ही क्षेत्र में बदलाव संभव है।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान चंदन मिश्रा आशुतोष सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का आक्रोश, प्रभारी को सौंपा ज्ञापन आक्रोश: दूर-दराज क्षेत्र से आने-जाने में हो रही परेशानी, निरस्त नहीं हुआ आदेश तो उग्र आंदोलन की चेतावनी चांदन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में शनिवार, 18 सितंबर को बिहार जन चिकित्सा अराजपत्रित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, बांका के सदस्यों ने विरोध जताते हुए चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ की सदस्य सुधा कुमारी के नेतृत्व में जीएनएम, एएनएम एवं सीएचओ समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी समस्याओं से अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि चांदन प्रखंड के कई स्वास्थ्य केंद्र एवं उपकेंद्र दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थित हैं। वहां कार्यरत कर्मियों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर अपने कार्यस्थल पर पहुंचना पड़ता है। ऐसे में बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए निर्धारित समय पर पहुंचना उनके लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कर्मियों का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने सिविल सर्जन बांका जितेंद्र कुमार द्वारा जारी निर्देश पर विरोध जताते हुए कहा कि यदि बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था को निरस्त नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कर्मियों ने अपनी मांगों पर शीघ्र विचार करने की मांग की। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर जारी आदेश जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा सुनिश्चित किया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिए गए ज्ञापन को जिला कार्यालय भेजकर नियमानुसार उसके निष्पादन का प्रयास किया जाएगा। रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार2
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | U.K.Y, News न्यूज़ बांका बिहार बांका: चांदन अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश चांदन अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने-जाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।1
- मुंगेर में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, स्वच्छता रथ व नुक्कड़ नाटक टीम रवाना मुंगेर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नगर निगम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने स्वच्छता रथ एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के महाप्रबंधक अतुल पहाड़िया, वरीय प्रबंधक वाईपी सिंह, असगर अली सहित अन्य मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में भ्रमण कर स्वच्छता एवं ठोस-तरल कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। महादलित टोलों व सामुदायिक बस्तियों में नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान में खुले में शौच की पुनरावृत्ति रोकने, शौचालय के सुरक्षित उपयोग, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, गीले कचरे से खाद निर्माण तथा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।2
- बांका की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📰📱 📢 बांका की हर खबर, सबसे पहले! 🔴 स्थानीय खबरें 🔴 बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴 प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरें 👉 अभी Follow करें और बांका की हर जरूरी खबर से अपडेट रहें। ❤️1
- पति से विवाद के बाद महिला ने पी कीटनाशक दवा इलाज के दौरान हुई मौत फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के मलिकबथान गांव में शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद सुरेंद्र यादव की पत्नी ने घर में रखी धान में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली।इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मलिकबथान गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी बिंदु कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के ही छपरियाडीह गांव से परिजन मलिकबथान पहुंचे।इसके बाद परिजनों ने फुल्लीडुमर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।घटना की जांच के लिए बांका से फोरेंसिक टीम भी मलिकबथान गांव पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर के अंदर विभिन्न बिंदुओं की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका की मां फूलकुमारी देवी ने ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए मृतका के पति सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।2