विधानसभा में गूंजा बिहारशरीफ! PM आवास योजना में घोटाले का बड़ा खुलासा, एंकर, डॉ. सुनील कुमार ने आज बिहार विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में असर्वेक्षित भूमि पर वर्षों से रह रहे गरीब और असहाय परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं। सरकारी सर्वे नहीं होने के कारण पात्र लाभुकों का नाम सूची में नहीं आ पा रहा है। जबकि योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्का घर देना है। प्रधानमंत्री आवास योजना का मकसद है कि हर गरीब परिवार को पक्का आवास मिले। लेकिन सवाल उठ रहा है — अगर सर्वे ही नहीं होगा, तो गरीबों को उनका हक कैसे मिलेगा? विधायक ने सदन में यह भी गंभीर आरोप लगाया कि रहुई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घर दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की बात उजागर होती है। अगर यह सच है, तो यह सिर्फ अनियमितता नहीं — बल्कि गरीबों के सपनों के साथ खिलवाड़ है। गरीबों के हक में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह जारी रहेगी। अब बड़ा सवाल यह है — क्या सरकार इस मामले की जांच कराएगी? क्या रहुई में सामने आए वीडियो की सच्चाई सामने आएगी? और क्या बिहारशरीफ के वंचित परिवारों को उनका हक मिलेगा? इन सवालों के जवाब का इंतजार पूरे नालंदा को है।

- बारात पर पथराव, सोहसराय का मोगलकुआं बना रणक्षेत्र एंकर, नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित मोगलकुआं इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब शादी समारोह के दौरान बारातियों पर पथराव की घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोगलकुआं बौलीपर से एक बारात जलालपुर स्थित मैरिज हॉल के लिए निकली थी। बताया जाता है कि रास्ते में मस्जिद के पास डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई। सूत्रों के अनुसार, आपत्ति के बाद बारातियों ने डीजे बंद कर दिया और आगे बढ़ने लगे। इसी बीच करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में अफरातफरी मच गई और बाराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों ने इसे पूर्व नियोजित घटना बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। जिस मैरिज हॉल में शादी समारोह आयोजित था, वहां भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच जारी है।1
- भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ हॉस्पिटल मोड़ पर धरना प्रद1
- Dr Sunil ne Holi ki shubhkamnaen Di kaAa desh Teji se Vikas kar raha hai yuvaon ko Rojgar milega1
- यूजीसी समर्थन के लिए रोड पर उतरे बहुजन समाज1
- Post by Rajesh Kumar1
- पुत्र नहीं होने पर हैवानियत: पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या1
- Post by Anil Paswan1