Shuru
Apke Nagar Ki App…
28 को मुख्यमंत्री आयेंगे शाजापुर, कुलमनखेड़ी में बोमा स्थल पर पहुंचेंगे, परिवहन वाहन को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 28 अक्टूबर को शाजापुर जिले के ग्राम कुलमनखेड़ी एवं रंथभंवर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं । कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।
Govind kumbhkar
28 को मुख्यमंत्री आयेंगे शाजापुर, कुलमनखेड़ी में बोमा स्थल पर पहुंचेंगे, परिवहन वाहन को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 28 अक्टूबर को शाजापुर जिले के ग्राम कुलमनखेड़ी एवं रंथभंवर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं । कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहन बड़ोदिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण *मोहन बड़ोदिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 88 में से 81 शिक्षक मिले उपस्थित* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- अजहर उद्दीन की रिपोर्ट कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत प्रेसवार्ता का किया आयोजन, AICC द्वारा नियुक्त ऑब्जर्व चरण सिंह सापरा ने किया पत्रकारों को संबोधित कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत प्रेसवार्ता का किया आयोजन, AICC द्वारा नियुक्त ऑब्जर्व चरण सिंह सापरा ने किया पत्रकारों को संबोधित चुनाव आयोग जब चुनाव आयोग नहीं चुना आयोग बन जाये-AICC द्वारा नियुक्त ऑब्जर्व चरण सिंह सापरा शाजापुर में बुधवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें आईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्व चरण सिंह सापरा शामिल हुए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए चरण सिंह सापरा ने चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली बताया, और कहां कि चोर चोर मूसेरे भाई के नाम से भी संबोधित किया। इस पत्रकार वार्ता के माध्यम उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मतदाताओं की सूची की शुद्धता, प्रत्येक पात्र में नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के कांग्रेस से जुड़ा हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर फर्जी वोटरों की लिस्ट तैयार कर और उसमें हुई गड़बड़ियों की लिस्ट बनाकर चुनाव आयोग को सौंपेगी. पत्रकारों से चर्चा करते चरण सिंह सापरा ने कहा कि जब रक्षा की भक्षक बन जाएगा, चुनाव आयोग जब चुनाव आयोग नहीं चुना आयोग बन जाये ,140 करोड़ जनता को सरे आम चुना लगाया जाएगा। इन्हीं सभी मुद्दो को लेकर कांग्रेस के द्वारा यह अभियान चलाया गया है, और आने वाली 1 नवंबर दिल्ली में इसके खिलाफ महारैली निकाली जाएगी।4
- मोहन बड़ोदिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 88 में से 81 शिक्षक मिले उपस्थित एंकर - विकासखंड मोहन बड़ोदिया में कक्षा 6 से 8 तक के माध्यमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। बुधवार दोपहर 3 बजे डीपीसी राजेंद्र शिप्रे ने प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 88 शिक्षकों में से 81 शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान डीपीसी शिप्रे ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया के कार्य की सराहना की। साथ ही उपस्थित शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इसमें सीखी गई बातों को अपनी कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब यहां सीखी गई बातों का वास्तविक शिक्षण कार्य में क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण गुणवत्ता में सुधार करना और उन्हें बेहतर शिक्षण पद्धतियों के प्रति उन्मुख करना है। इस दौरान बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।1
- शाजापुर जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए पहुंचे सीएम मोहन यादव1
- जिला संवाददाता डॉक्टर जगदीश मालवीय दैनिक सेतु संकल्प समाचार पत्र आगर मालवा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन2
- *प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम - सेक्टर स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला* *प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम - सेक्टर स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला* *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड आगर, जिला आगर-मालवा* *सेक्टर: 02 आगर, स्थान: राजश्री रेस्टोरेंट, मालिखेड़ी रोड, आगर* हरि नारायण यादव आगर-मालवा _मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आगर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सृजन ग्राम विकास समिति कुण्डलाखेड़ा के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत सेक्टर 02 आगर की क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला समन्वयक एवं बड़ौद विकासखंड समन्वयक द्वारा माँ सरस्वती का पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। *कार्यशाला का उद्देश्य -* जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया कि सामूहिकता, स्वावलंबन व स्वैच्छिकता से प्रस्फुटन समितियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना, उन्हें संगठित एवं सक्रिय बनाना, सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति तथा शासन द्वारा चलाई जा रही नवीन योजनाओं की जानकारी देकर सहभागिता सुनिश्चित करना है। विकासखंड समन्वयक मदनलाल मालवीय (बड़ौद) द्वारा आदर्श ग्राम, स्वैच्छिक संगठन बनाने की प्रक्रिया, 12A, 80G, FCRA, CSR की विस्तृत जानकारी दी गई। *प्रशिक्षण के मुख्य विषय -* - प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाना - संवाद कौशल - दस्तावेजीकरण एवं अभिलेख संधारण - आदर्श ग्राम *प्रशिक्षण एवं उपस्थिति -* प्रशिक्षण डॉ. मीना स्वर्णकार द्वारा दिया गया। इस दौरान परामर्शदाता डिम्पल योगी और यश जाट भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा, विकासखंड समन्वयक मदनलाल मालवीय, नवांकुर संस्था से नारायण बगाना, सेक्टर 02 की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियाँ उपस्थित रहीं। साथ ही नगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से जगदीश मालवीय, हरि नारायण यादव, प्रीति खंडेलवाल ,नंदकिशोर बड़गोंन, शंभु सिंह उमरिया देवड़ा, सुनील मालवीय, पल्लवी यादव, CMCLDP से अजय सूर्यवंशी, जगदीश शर्मा, माया सहित अन्य सदस्य पूरे सत्र के दौरान उपस्थित रहे।1
- देवास पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव ! देवास के एसपी पुनीत गेहलोत का भोपाल तबादला कर दिया।1
- शाजापुर में पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा शाजापुर में बुधवार को 41 विभागों के सैकड़ों सेवानिवृत्त पेंशनरों ने कलेक्टर कार्यालय पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन और विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम डिप्टी कलेक्टर जगदीश वर्मा को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। पेंशनरों ने जुलाई 2019 से महंगाई राहत के बकाया एरियर का भुगतान, निशुल्क उपचार, विद्युत मंडल पेंशनरों की पेंशन की गारंटी तथा पीपीओ और ग्रेच्युटी का समय पर भुगतान करने की मांग उठाई।1