Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाजापुर जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए पहुंचे सीएम मोहन यादव
Rajesh jamliya
शाजापुर जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए पहुंचे सीएम मोहन यादव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहन बड़ोदिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 88 में से 81 शिक्षक मिले उपस्थित एंकर - विकासखंड मोहन बड़ोदिया में कक्षा 6 से 8 तक के माध्यमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। बुधवार दोपहर 3 बजे डीपीसी राजेंद्र शिप्रे ने प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 88 शिक्षकों में से 81 शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान डीपीसी शिप्रे ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया के कार्य की सराहना की। साथ ही उपस्थित शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इसमें सीखी गई बातों को अपनी कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब यहां सीखी गई बातों का वास्तविक शिक्षण कार्य में क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण गुणवत्ता में सुधार करना और उन्हें बेहतर शिक्षण पद्धतियों के प्रति उन्मुख करना है। इस दौरान बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।1
- शाजापुर जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए पहुंचे सीएम मोहन यादव1
- मोहन बड़ोदिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण *मोहन बड़ोदिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 88 में से 81 शिक्षक मिले उपस्थित* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- अजहर उद्दीन की रिपोर्ट कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत प्रेसवार्ता का किया आयोजन, AICC द्वारा नियुक्त ऑब्जर्व चरण सिंह सापरा ने किया पत्रकारों को संबोधित कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत प्रेसवार्ता का किया आयोजन, AICC द्वारा नियुक्त ऑब्जर्व चरण सिंह सापरा ने किया पत्रकारों को संबोधित चुनाव आयोग जब चुनाव आयोग नहीं चुना आयोग बन जाये-AICC द्वारा नियुक्त ऑब्जर्व चरण सिंह सापरा शाजापुर में बुधवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें आईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्व चरण सिंह सापरा शामिल हुए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए चरण सिंह सापरा ने चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली बताया, और कहां कि चोर चोर मूसेरे भाई के नाम से भी संबोधित किया। इस पत्रकार वार्ता के माध्यम उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मतदाताओं की सूची की शुद्धता, प्रत्येक पात्र में नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के कांग्रेस से जुड़ा हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर फर्जी वोटरों की लिस्ट तैयार कर और उसमें हुई गड़बड़ियों की लिस्ट बनाकर चुनाव आयोग को सौंपेगी. पत्रकारों से चर्चा करते चरण सिंह सापरा ने कहा कि जब रक्षा की भक्षक बन जाएगा, चुनाव आयोग जब चुनाव आयोग नहीं चुना आयोग बन जाये ,140 करोड़ जनता को सरे आम चुना लगाया जाएगा। इन्हीं सभी मुद्दो को लेकर कांग्रेस के द्वारा यह अभियान चलाया गया है, और आने वाली 1 नवंबर दिल्ली में इसके खिलाफ महारैली निकाली जाएगी।4
- जिला संवाददाता डॉक्टर जगदीश मालवीय दैनिक सेतु संकल्प समाचार पत्र आगर मालवा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन2
- राजगढ़ के कुरावर में आनलाइन काम करवाते वक्त पंचायत सचिव को आया अटैक सीसीटीवी के कैद कुरावर क्षेत्र में पंचायत सचिव आनलाइन की दुकान पर बैठे हुए काम करवा रहे थे इसी दौरान साइलेंट अटैक आया ओर रघुवीर सिंह चौहान पीलूखेड़ी की मौत हो गई घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।1
- जिले में "गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" का शुभारंभ, गौ-पूजन के साथ शुरू हुआ दुग्ध मापन जिला मुख्यालय पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर आगर-मालवा डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले की चारों तहसीलों आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में "गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसके प्रथम चरण का शुभारंभ ग्राम तनोड़िया से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम्परागत रूप से गौ-पूजन एवं पुष्प-माला से गौवंश के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन डॉ. एस.एल. जारोलिया द्वारा योजना के उद्देश्य, नियमों एवं गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द महाजन, सहायक विस्तार अधिकारी डॉ. अनिकेत जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे। उपसंचालक डॉ. महेश जारोलिया ने बताया कि ग्राम तनोड़िया से प्राप्त आवेदनों की सूक्ष्म जांच के उपरांत 6 पात्र गौपालकों का चयन किया गया है, जो अपनी उत्कृष्ट मालवी एवं गिर नस्ल की गौवंश के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए हैं। प्रतियोगिता को पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखने हेतु प्रत्येक गौवंश की निगरानी एवं दुग्ध मापन के लिए पशु चिकित्सा डिप्लोमा धारी का एक-एक दल तैनात किया गया है तथा प्रत्येक चरण के दुग्ध मापन की अनिवार्य वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। प्रथम चरण का मापन बुधवार को पूर्ण होने के पश्चात द्वितीय एवं तृतीय चरण का दुग्ध मापन 29 अक्टूबर को प्रातः एवं सायं काल में किया जाएगा। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के तीनों चरणों में प्राप्त दुग्ध के औसत उत्पादन के आधार पर विजेता गौपालकों का चयन किया जाएगा। योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गौपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना जिले में उन्नत नस्ल के गौवंश संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।1
- शाजापुर में पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा शाजापुर में बुधवार को 41 विभागों के सैकड़ों सेवानिवृत्त पेंशनरों ने कलेक्टर कार्यालय पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन और विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम डिप्टी कलेक्टर जगदीश वर्मा को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। पेंशनरों ने जुलाई 2019 से महंगाई राहत के बकाया एरियर का भुगतान, निशुल्क उपचार, विद्युत मंडल पेंशनरों की पेंशन की गारंटी तथा पीपीओ और ग्रेच्युटी का समय पर भुगतान करने की मांग उठाई।1