logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच के शिवसेना जिला प्रमुख अर्जुन पंडित शिवाकांत ने लखीमपुर खीरी के ईसानगर धौरहरा में खुलेआम चल रही गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और भूमाफियागिरी को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने ईसानगर धौरहरा के थाना प्रभारी और क्षेत्र अधिकारी पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली करने और भूमाफियाओं को बढ़ावा देकर पीड़ित किसान की जमीन पर कब्जा कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, ग्राम सभा मिर्जापुर के अंतर्गत गाटा संख्या 564 (रकबा 522) के स्वामी किसान रामकिशोर मिश्रा हैं। जब उन्होंने अपनी जमीन पर जबरदस्ती छप्पर नहीं रखने दिया, तो ईसानगर धौरहरा के थाना प्रभारी ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए किसान पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं को अश्लील और गंदी गालियां दीं और पीड़ित किसान का ट्रैक्टर भी खींच ले गए। हालांकि, आदरणीय मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद, अगले दिन रात को करीब 12:00 बजे ट्रैक्टर वापस घर पर छोड़ दिया गया। इस विवादित जमीन पर दीवानी न्यायालय लखीमपुर खीरी में मुकदमा लंबित है। इसके बावजूद, भूमाफिया सालिक राम यादव की मदद करने की नीयत से थाना प्रभारी के कहने पर पुलिस, कानूनगो और लेखपाल पैमाइश करने मौके पर पहुंच गए। पैमाइश के दौरान मौके पर कोई भी फालतू या ग्राम सभा की जमीन नहीं पाई गई और जमीन पूरी तरह खतौनी के अनुसार ही निकली। इसके बावजूद, भूमाफिया सालिक राम यादव खुलेआम गाली-गलौज कर रहा है और खेत में गोबर फेंककर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिवसेना जिला प्रमुख ने भूमाफिया सालिक राम यादव और आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने तथा अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति को सीज करने की मांग की है।

2 hrs ago
user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बहराइच के शिवसेना जिला प्रमुख अर्जुन पंडित शिवाकांत ने लखीमपुर खीरी के ईसानगर धौरहरा में खुलेआम चल रही गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और भूमाफियागिरी को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने ईसानगर धौरहरा के थाना प्रभारी और क्षेत्र अधिकारी पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली करने और भूमाफियाओं को बढ़ावा देकर पीड़ित किसान की जमीन पर कब्जा कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, ग्राम सभा मिर्जापुर के अंतर्गत गाटा संख्या 564 (रकबा 522) के स्वामी किसान रामकिशोर मिश्रा हैं। जब उन्होंने अपनी जमीन पर जबरदस्ती छप्पर नहीं रखने दिया, तो

ईसानगर धौरहरा के थाना प्रभारी ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए किसान पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं को अश्लील और गंदी गालियां दीं और पीड़ित किसान का ट्रैक्टर भी खींच ले गए। हालांकि, आदरणीय मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद, अगले दिन रात को करीब 12:00 बजे ट्रैक्टर वापस घर पर छोड़ दिया गया। इस विवादित जमीन पर दीवानी न्यायालय लखीमपुर खीरी में मुकदमा लंबित है। इसके बावजूद, भूमाफिया सालिक राम यादव की मदद करने की नीयत से थाना प्रभारी के कहने

पर पुलिस, कानूनगो और लेखपाल पैमाइश करने मौके पर पहुंच गए। पैमाइश के दौरान मौके पर कोई भी फालतू या ग्राम सभा की जमीन नहीं पाई गई और जमीन पूरी तरह खतौनी के अनुसार ही निकली। इसके बावजूद, भूमाफिया सालिक राम यादव खुलेआम गाली-गलौज कर रहा है और खेत में गोबर फेंककर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिवसेना जिला प्रमुख ने भूमाफिया सालिक राम यादव और आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने तथा अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति को सीज करने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में हुई करीब 18 लाख रुपये की बड़ी चोरी का मामला दो महीने बीत जाने के बाद भी अनसुलझा है। पुलिस अब तक न तो चोरी गए सामान की बरामदगी कर सकी है और न ही घटना में शामिल चोरों का सुराग लगा पाई है। इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है। घटना 10 मई 2026 की रात की है, जब देवरा गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा के घर में पीछे के रास्ते से अज्ञात चोर घुस आए। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे। चोरों ने ओमप्रकाश, अमृत लाल, हीरा लाल, कुंज बिहारी और माता उषा देवी के कमरों के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये नकद तथा लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेट लिए और फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई थी और रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन दो महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर, विवेचना अधिकारी विजय प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में हुई करीब 18 लाख रुपये की बड़ी चोरी का मामला दो महीने बीत जाने के बाद भी अनसुलझा है। पुलिस अब तक न तो चोरी गए सामान की बरामदगी कर सकी है और न ही घटना में शामिल चोरों का सुराग लगा पाई है। इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है।

घटना 10 मई 2026 की रात की है, जब देवरा गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा के घर में पीछे के रास्ते से अज्ञात चोर घुस आए। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे। चोरों ने ओमप्रकाश, अमृत लाल, हीरा लाल, कुंज बिहारी और माता उषा देवी के कमरों के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये नकद तथा लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेट लिए और फरार हो गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई थी और रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन दो महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर, विवेचना अधिकारी विजय प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • बहराइच जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 को लेकर नगर पालिका परिषद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस महायज्ञ को लेकर नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह ने जनता से 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की अपील की है।
    1
    बहराइच जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 को लेकर नगर पालिका परिषद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस महायज्ञ को लेकर नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह ने जनता से 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की अपील की है।
    user_Mohd Shakeel
    Mohd Shakeel
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • बहराइच के शिवसेना जिला प्रमुख अर्जुन पंडित शिवाकांत ने लखीमपुर खीरी के ईसानगर धौरहरा में खुलेआम चल रही गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और भूमाफियागिरी को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने ईसानगर धौरहरा के थाना प्रभारी और क्षेत्र अधिकारी पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली करने और भूमाफियाओं को बढ़ावा देकर पीड़ित किसान की जमीन पर कब्जा कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, ग्राम सभा मिर्जापुर के अंतर्गत गाटा संख्या 564 (रकबा 522) के स्वामी किसान रामकिशोर मिश्रा हैं। जब उन्होंने अपनी जमीन पर जबरदस्ती छप्पर नहीं रखने दिया, तो ईसानगर धौरहरा के थाना प्रभारी ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए किसान पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं को अश्लील और गंदी गालियां दीं और पीड़ित किसान का ट्रैक्टर भी खींच ले गए। हालांकि, आदरणीय मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद, अगले दिन रात को करीब 12:00 बजे ट्रैक्टर वापस घर पर छोड़ दिया गया। इस विवादित जमीन पर दीवानी न्यायालय लखीमपुर खीरी में मुकदमा लंबित है। इसके बावजूद, भूमाफिया सालिक राम यादव की मदद करने की नीयत से थाना प्रभारी के कहने पर पुलिस, कानूनगो और लेखपाल पैमाइश करने मौके पर पहुंच गए। पैमाइश के दौरान मौके पर कोई भी फालतू या ग्राम सभा की जमीन नहीं पाई गई और जमीन पूरी तरह खतौनी के अनुसार ही निकली। इसके बावजूद, भूमाफिया सालिक राम यादव खुलेआम गाली-गलौज कर रहा है और खेत में गोबर फेंककर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिवसेना जिला प्रमुख ने भूमाफिया सालिक राम यादव और आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने तथा अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति को सीज करने की मांग की है।
    3
    बहराइच के शिवसेना जिला प्रमुख अर्जुन पंडित शिवाकांत ने लखीमपुर खीरी के ईसानगर धौरहरा में खुलेआम चल रही गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और भूमाफियागिरी को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने ईसानगर धौरहरा के थाना प्रभारी और क्षेत्र अधिकारी पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली करने और भूमाफियाओं को बढ़ावा देकर पीड़ित किसान की जमीन पर कब्जा कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, ग्राम सभा मिर्जापुर के अंतर्गत गाटा संख्या 564 (रकबा 522) के स्वामी किसान रामकिशोर मिश्रा हैं। जब उन्होंने अपनी जमीन पर जबरदस्ती छप्पर नहीं रखने दिया, तो ईसानगर धौरहरा के थाना प्रभारी ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए किसान पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं को अश्लील और गंदी गालियां दीं और पीड़ित किसान का ट्रैक्टर भी खींच ले गए। हालांकि, आदरणीय मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद, अगले दिन रात को करीब 12:00 बजे ट्रैक्टर वापस घर पर छोड़ दिया गया।

इस विवादित जमीन पर दीवानी न्यायालय लखीमपुर खीरी में मुकदमा लंबित है। इसके बावजूद, भूमाफिया सालिक राम यादव की मदद करने की नीयत से थाना प्रभारी के कहने पर पुलिस, कानूनगो और लेखपाल पैमाइश करने मौके पर पहुंच गए। पैमाइश के दौरान मौके पर कोई भी फालतू या ग्राम सभा की जमीन नहीं पाई गई और जमीन पूरी तरह खतौनी के अनुसार ही निकली। इसके बावजूद, भूमाफिया सालिक राम यादव खुलेआम गाली-गलौज कर रहा है और खेत में गोबर फेंककर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिवसेना जिला प्रमुख ने भूमाफिया सालिक राम यादव और आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने तथा अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति को सीज करने की मांग की है।
    user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
    अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
    Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहराइच की तहसील महसी के तेजवापुर स्थित कटहा ग्राम समाज भूमि के कपि वन में 12 जुलाई को 'जन-जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी' के संकल्प के साथ वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्य मंत्री सुरेश राही ने विधायक सुरेश्वर सिंह, विधायक राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ हरीशंकरी का पौधा रोपित कर इस जनपद स्तरीय वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पूरे जनपद में कुल 63 लाख 12 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में "एक पेड़–माँ के नाम" अभियान के तहत लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। इस पौधरोपण कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूहों और आमजन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे लगाए।
    4
    बहराइच की तहसील महसी के तेजवापुर स्थित कटहा ग्राम समाज भूमि के कपि वन में 12 जुलाई को 'जन-जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी' के संकल्प के साथ वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्य मंत्री सुरेश राही ने विधायक सुरेश्वर सिंह, विधायक राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ हरीशंकरी का पौधा रोपित कर इस जनपद स्तरीय वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत पूरे जनपद में कुल 63 लाख 12 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में "एक पेड़–माँ के नाम" अभियान के तहत लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। इस पौधरोपण कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूहों और आमजन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे लगाए।
    user_पत्रकार Deepak Singh
    पत्रकार Deepak Singh
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच के नानपारा में लखीमपुर रोड स्थित रीयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, हरित वातावरण को बढ़ावा देना और वृक्षों के संरक्षण के महत्व को समझाना था। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे। यह कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. साबिर हुसैन और प्रधानाचार्या श्रीमती सीमाब जहाँ के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर प्रीति शर्मा सहित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमाब जहाँ ने अपने संबोधन में वृक्षों को मानव जीवन के अस्तित्व का आधार बताते हुए कहा कि आज लगाया गया छोटा पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन देगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली, और विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने के लिए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखने का संकल्प जताया।
    4
    बहराइच के नानपारा में लखीमपुर रोड स्थित रीयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, हरित वातावरण को बढ़ावा देना और वृक्षों के संरक्षण के महत्व को समझाना था। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे।

यह कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. साबिर हुसैन और प्रधानाचार्या श्रीमती सीमाब जहाँ के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर प्रीति शर्मा सहित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमाब जहाँ ने अपने संबोधन में वृक्षों को मानव जीवन के अस्तित्व का आधार बताते हुए कहा कि आज लगाया गया छोटा पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन देगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली, और विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने के लिए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखने का संकल्प जताया।
    user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहराइच के नानपारा में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए रविवार को इमामगंज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने मुख्य रूप से ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस सघन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक टीम के कांस्टेबल शाहनवाज़, रामपाल यादव, धर्मराज साहनी और धर्मा सोनकर ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने व मानक नंबर प्लेट का उपयोग करने की सलाह दी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।
    2
    बहराइच के नानपारा में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए रविवार को इमामगंज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने मुख्य रूप से ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

इस सघन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक टीम के कांस्टेबल शाहनवाज़, रामपाल यादव, धर्मराज साहनी और धर्मा सोनकर ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने व मानक नंबर प्लेट का उपयोग करने की सलाह दी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।
    user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.