logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी का झाँसा देकर 8 साल तक करता रहा शोषण और अब पुलिस नें किया गिरफ्तार भेजा जेल ​शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी संजीदगी दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर वर्षों तक महिला का शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पीड़िता को सालों तक दूसरे राज्य में रखकर उसका शोषण करता रहा और अंत में किसी दूसरी महिला से शादी कर उसे धोखा दे दिया। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने गोहपारू थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रज्जन बैगा, पिता सौखी लाल बैगा (निवासी ग्राम गुढ़ा), ने वर्ष 2016 में उसे शादी का प्रलोभन दिया था। इसी झांसे में लेकर उसने पहली बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे गुजरात के सूरत ले गया। वहां वह लगभग 7-8 वर्षों तक उसे पति-पत्नी की तरह साथ रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। ​धोखा देकर दूसरी जगह की शादी ​करीब एक साल पहले आरोपी पीड़िता को सूरत में ही अकेला छोड़कर चुपके से अपने गांव भाग आया। जब पीड़िता किसी तरह गांव लौटी और उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी लगातार टाल-मटोल करता रहा। धोखे की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने 24 फरवरी 2026 को किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया। ठगा सा महसूस करने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया। ​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी ​पीड़िता की शिकायत पर गोहपारू थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रज्जन बैगा (30 वर्ष) को उसके गृह ग्राम गुढ़ा से धर दबोचा। आरोपी को 03 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। ​पुलिस टीम की भूमिका: इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर पाण्डेय, सउनि भागचन्द्र चौधरी, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी और आरक्षक अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

6 hrs ago
user_Policewala news
Policewala news
सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

शादी का झाँसा देकर 8 साल तक करता रहा शोषण और अब पुलिस नें किया गिरफ्तार भेजा जेल ​शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी संजीदगी दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर वर्षों तक महिला का शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पीड़िता को सालों तक दूसरे राज्य में रखकर उसका शोषण करता रहा और अंत में किसी दूसरी महिला से शादी कर उसे धोखा दे दिया। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने गोहपारू थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रज्जन बैगा, पिता सौखी लाल बैगा (निवासी ग्राम गुढ़ा), ने वर्ष 2016 में उसे शादी का प्रलोभन दिया था। इसी झांसे में लेकर उसने पहली बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे गुजरात के सूरत ले गया। वहां वह लगभग 7-8 वर्षों तक उसे पति-पत्नी की तरह साथ रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। ​धोखा देकर दूसरी जगह की शादी ​करीब एक साल पहले आरोपी पीड़िता को सूरत

df793aa6-06a3-44d2-abca-6e099d5f94bd

में ही अकेला छोड़कर चुपके से अपने गांव भाग आया। जब पीड़िता किसी तरह गांव लौटी और उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी लगातार टाल-मटोल करता रहा। धोखे की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने 24 फरवरी 2026 को किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया। ठगा सा महसूस करने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया। ​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी ​पीड़िता की शिकायत पर गोहपारू थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रज्जन बैगा (30 वर्ष) को उसके गृह ग्राम गुढ़ा से धर दबोचा। आरोपी को 03 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। ​पुलिस टीम की भूमिका: इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर पाण्डेय, सउनि भागचन्द्र चौधरी, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी और आरक्षक अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दिनदहाड़े स्मार्ट चोरी से दहला पाली बाजार ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने 3.5 लाख का सोना उड़ाया उमरिया (देशबन्धु)। पाली कस्बे में दिनदहाड़े हुई एक शातिराना चोरी ने कानून-व्यवस्था और बाजार सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेन रोड स्थित प्रकाश चौक के पास संचालित श्रृंगार ज्वेलर्स में दो अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में लाखों के सोने पर हाथ साफ कर फरार हो गईं। घटना दोपहर 12: 40 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब एक महिला हरे रंग की साड़ी और दूसरी गुलाबी सलवार सूट में दुकान पर पहुंची। दोनों ने बेहद सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए पहले दुकानदार को बातचीत में उलझाया और फिर मौके का फायदा उठाकर दराज में रखे करीब 36 ग्राम सोने के जेवर जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि जाते-जाते महिलाएं अपना नाम शिवांगी कुशवाहा बताकर यह कहती रहीं कि वे अगले दिन आकर सामान लेंगी। इस चालाकी भरे झांसे ने दुकानदार को पूरी तरह भ्रमित कर दिया और अपराधी बिना किसी शक के आराम से निकल गईं। दुकान संचालक पुरुषोत्तम लाल सोनी जब कुछ देर बाद दराज देखने पहुंचे तो जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। तत्पश्चात उन्होंने थाना पाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने साफ कर दिया है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले बाजारों को भी सुरक्षित नहीं मानते। व्यापारियों में भय का माहौल है और वे अब अपनी दुकानों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं। पाली की यह घटना केवल एक चोरी नहीं बल्कि सुरक्षा तंत्र की पोल खोलने वाली चेतावनी है। जब अपराधी खुलेआम ग्राहक बनकर दुकानों को निशाना बना रहे हों तो यह स्पष्ट है कि निगरानी व्यवस्था कहीं न कहीं कमजोर है। अब जरूरत है सख्त पुलिस पेट्रोलिंग सीसीटीवी की अनिवार्यता और व्यापारियों की जागरूकता की वरना अगला शिकार कोई भी हो सकता है।
    2
    दिनदहाड़े स्मार्ट चोरी से दहला पाली बाजार  ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने 3.5 लाख का सोना उड़ाया
उमरिया (देशबन्धु)। पाली कस्बे में दिनदहाड़े हुई एक शातिराना चोरी ने कानून-व्यवस्था और बाजार सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेन रोड स्थित प्रकाश चौक के पास संचालित श्रृंगार ज्वेलर्स में दो अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में लाखों के सोने पर हाथ साफ कर फरार हो गईं।
घटना दोपहर 12: 40 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब एक महिला हरे रंग की साड़ी और दूसरी गुलाबी सलवार सूट में दुकान पर पहुंची। दोनों ने बेहद सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए पहले दुकानदार को बातचीत में उलझाया और फिर मौके का फायदा उठाकर दराज में रखे करीब 36 ग्राम सोने के जेवर जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है चोरी कर लिए।
हैरानी की बात यह है कि जाते-जाते महिलाएं अपना नाम शिवांगी कुशवाहा बताकर यह कहती रहीं कि वे अगले दिन आकर सामान लेंगी। इस चालाकी भरे झांसे ने दुकानदार को पूरी तरह भ्रमित कर दिया और अपराधी बिना किसी शक के आराम से निकल गईं।
दुकान संचालक पुरुषोत्तम लाल सोनी जब कुछ देर बाद दराज देखने पहुंचे तो जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। तत्पश्चात उन्होंने थाना पाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने साफ कर दिया है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले बाजारों को भी सुरक्षित नहीं मानते। व्यापारियों में भय का माहौल है और वे अब अपनी दुकानों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
पाली की यह घटना केवल एक चोरी नहीं बल्कि सुरक्षा तंत्र की पोल खोलने वाली चेतावनी है। जब अपराधी खुलेआम ग्राहक बनकर दुकानों को निशाना बना रहे हों तो यह स्पष्ट है कि निगरानी व्यवस्था कहीं न कहीं कमजोर है। अब जरूरत है सख्त पुलिस पेट्रोलिंग सीसीटीवी की अनिवार्यता और व्यापारियों की जागरूकता की वरना अगला शिकार कोई भी हो सकता है।
    user_देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *उमरिया में धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारों में उमड़ा जनसैलाब* उमरिया/ जिला मुख्यालय में खलेशर उमरार नदी घाट स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में आज हनुमान प्रकटोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बजरंग कमेटी खलेशर मंदिर के तत्वाधान में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विधि-विधान से हवन एवं सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। इसी क्रम में शहर के कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ किया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं हावड़ा कॉलोनी के पंचमुखी हनुमान मंदिर और कैंप क्षेत्र के मारुति नंदन मंदिर,सगरा मंदिर, सिद्धबाबा सगरा तालाब में भी अखंड मानस, हवन एवं भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम 7 बजे खलेशर घाट स्थित हनुमान मंदिर से भव्य हनुमान प्रकटोत्सव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे आयोजन के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में दिनभर मानस एवं सुंदरकांड पाठ चलता रहा, जिसके बाद संध्याकाल में हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर खलेशर घाट हनुमान मंदिर सहित मुख्य चौक चौराहों में विशाल भंडारा एवं ठंडाई पेय ब्यवस्था का आयोजन हुआ,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
    2
    *उमरिया में धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारों में उमड़ा जनसैलाब*
उमरिया/ जिला मुख्यालय में खलेशर उमरार नदी घाट स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में आज हनुमान प्रकटोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बजरंग कमेटी खलेशर मंदिर के तत्वाधान में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विधि-विधान से हवन एवं सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ।
इसी क्रम में शहर के कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ किया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं हावड़ा कॉलोनी के पंचमुखी हनुमान मंदिर और कैंप क्षेत्र के मारुति नंदन मंदिर,सगरा मंदिर, सिद्धबाबा सगरा तालाब  में भी अखंड मानस, हवन एवं भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शाम 7 बजे खलेशर घाट स्थित हनुमान मंदिर से भव्य हनुमान प्रकटोत्सव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची।
पूरे आयोजन के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में दिनभर मानस एवं सुंदरकांड पाठ चलता रहा, जिसके बाद संध्याकाल में हवन और महाआरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर खलेशर घाट हनुमान मंदिर सहित मुख्य चौक चौराहों में विशाल भंडारा एवं ठंडाई पेय ब्यवस्था का आयोजन हुआ,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हनुमान जन्मोत्सव पर मंदीरो में भक्तों का लगा ताता उमरिया। नगर सहित पूरे क्षेत्र के अंचलों में हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान प्राकटोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती पर आज सुबह से ही अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता के दर्शन के लिये भक्तो की अपार भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। नगर के हनुमान मंदिरों में जयकारों के उद्घोष से गूंज उठे। हर श्रद्दालु ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर श्री बाल हनुमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। हनुमान मंदिरों में विधिवत पूजन अभिषेक, हवन, का कार्यक्रम संपन्न कराये गये। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ भंडारों का दौर देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण किया । हनुमान जयंती को लेकर मंदिरों में पहले से ही तैयारिया पूरी कर ली गई थी, इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से श्रृंगारित कर साज सज्जा से अलंकृत कर लिया गया था । जहाँ पर अति उल्लास के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ सुफल किये। त्रेतायुग मे जब पृथ्वी पर असुरो का अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने पृथ्वी का भार हरण करने के लिए राम के रूप में अवतार लिये, तब उनकी सेवा के लिए शिव ने हनुमान रूप धारण कर आज के दिन ही मां अंजना नंदन के रूप में प्रगट हुये थे।अनंत बलवंत हनुमान जी अपने सौर्य, पराक्रम, और अपने बुद्धि विवेक के लिए जाने जाते हैं। हनुमान जी अष्ट सिद्ध नव निधि के दाता है और वह अपने भक्तों को मन चाहा वरदान देने वाले माने जाते हैं। कलयुग मे आज भी हनुमान जी साक्षात रूप में पूजे जाते हैं। इस कड़ी में आज नगर के प्रसिद्ध बिरासनी मंदिर में बिराजित हनुमान मंदिर में, बूढ़ी माता स्थित हनुमान मंदिर में, कुटिया मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में, संतोषी माता स्थित हनुमान मंदिर में पाली प्रोजेक्ट शिव मंदिर स्थित हनुमान मंदिरों में आज भक्तों ने सांगोपांग विधि विधान से पूजा आराधना करते हुए मन वांछित फल प्राप्त किया। इस तरह शक्ति, भक्ति और विश्वास का यह महा पर्व पूरे मनोयोग से क्षेत्र भर में मनाया गया। मुख्य आर्कषक केन्द्र माँ जगत जननी माँ बिरासनी धाम में स्थित हनुमान मंदिर के भक्त मंडल ने मंदिर से बाजे गाजो के साथ भव्य पालकी में झांकी लेकर संकट मोचन की निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुँचा। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भाग लेकर अवसर का लाभ उठाया।
    4
    हनुमान जन्मोत्सव पर मंदीरो में भक्तों का लगा ताता
उमरिया।  नगर सहित पूरे क्षेत्र के अंचलों में हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान प्राकटोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती पर आज सुबह से ही अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता के दर्शन के लिये भक्तो की अपार भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। नगर के हनुमान मंदिरों में जयकारों के उद्घोष से गूंज उठे। हर श्रद्दालु ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर श्री बाल हनुमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। हनुमान मंदिरों में विधिवत पूजन अभिषेक, हवन, का कार्यक्रम संपन्न कराये गये।
सुबह 11 बजे से शुरू हुआ भंडारों का दौर देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण किया । हनुमान जयंती को लेकर मंदिरों में पहले से ही तैयारिया पूरी कर ली गई थी, इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से श्रृंगारित कर साज सज्जा से अलंकृत कर लिया गया था । जहाँ पर अति उल्लास के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ सुफल किये। त्रेतायुग मे जब पृथ्वी पर असुरो का अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने पृथ्वी का भार हरण करने के लिए राम के रूप में अवतार लिये, तब उनकी सेवा के लिए शिव ने हनुमान रूप धारण कर आज के दिन ही मां अंजना नंदन के रूप में प्रगट हुये थे।अनंत बलवंत हनुमान जी अपने सौर्य, पराक्रम, और अपने बुद्धि विवेक के लिए जाने जाते हैं।  हनुमान जी अष्ट सिद्ध नव निधि के दाता है और वह अपने भक्तों को मन चाहा वरदान देने वाले माने जाते हैं। कलयुग मे आज भी हनुमान जी साक्षात रूप में पूजे जाते हैं। 
इस कड़ी में आज नगर के प्रसिद्ध बिरासनी मंदिर में बिराजित हनुमान मंदिर में, बूढ़ी माता स्थित हनुमान मंदिर में, कुटिया मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में, संतोषी माता स्थित हनुमान मंदिर में पाली प्रोजेक्ट शिव मंदिर स्थित हनुमान मंदिरों में आज भक्तों ने सांगोपांग विधि विधान से पूजा आराधना करते हुए मन वांछित फल प्राप्त किया। इस तरह शक्ति, भक्ति और विश्वास का यह महा पर्व पूरे मनोयोग से क्षेत्र भर में मनाया गया। मुख्य आर्कषक केन्द्र माँ जगत जननी माँ बिरासनी धाम में स्थित हनुमान मंदिर के भक्त मंडल ने मंदिर से बाजे गाजो के साथ भव्य पालकी में झांकी लेकर संकट मोचन की निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुँचा। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भाग लेकर अवसर का लाभ उठाया।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई. तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. #Earthquake #DelhiNCR #NorthIndia #Chandigarh #JammuKashmir #ATReel #AajTakSocial [Delhi earthquake, North India earthquake, Delhi NCR tremors, Jammu Kashmir earthquake
    1
    दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई. तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. #Earthquake #DelhiNCR #NorthIndia #Chandigarh #JammuKashmir #ATReel #AajTakSocial [Delhi earthquake, North India earthquake, Delhi NCR tremors, Jammu Kashmir earthquake
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Jaithari, Anuppur•
    2 hrs ago
  • डिंडोरी जिले के समनापुर थाना अंतर्गत पोड़ी गांव के आदिवासी 18 साल की लड़की बंदना मरावी की न पता है डिंडोरी थाना पुलिस अधीक्षक को माता-पिता ने रिपोर्ट देने तथा बेंगलुरु में रिपोर्ट लिखाने पर भी हताशा हुआ है जिससे पुलिस की सहयोग ना मिलने से अब और हताशा का सामना करना पड़ा है फिर भी में हिम्मत करते हुए जिला प्रशासन से लोकेशन में खोज कर नेकी अपील की है
    6
    डिंडोरी जिले के समनापुर थाना अंतर्गत पोड़ी गांव के आदिवासी 18 साल की लड़की बंदना मरावी की न पता है डिंडोरी थाना पुलिस अधीक्षक को माता-पिता ने रिपोर्ट  देने तथा बेंगलुरु में रिपोर्ट लिखाने पर भी हताशा हुआ है जिससे पुलिस की सहयोग ना मिलने से अब और हताशा का सामना करना पड़ा है फिर भी में हिम्मत करते हुए जिला प्रशासन से लोकेशन में खोज कर नेकी अपील की है
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिम्मेदार शासन या धर्म के ठेकेदार या वहां की जनता जो सरकार के आगे मौन है ?
    1
    जिम्मेदार शासन या धर्म के ठेकेदार या वहां की जनता जो सरकार के आगे मौन है ?
    user_Kamlesh Mouhari
    Kamlesh Mouhari
    Social worker डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *गजरा नाला में मिला महिला का शव, मिर्गी के दौरे से गिरकर डूबने की आशंका* उमरिया/ जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित झरिया मोहल्ला में एक 40 वर्षीय महिला का शव गजरा नाला में पानी में उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान देववती बशोर, पति रामचरण बशोर के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, देववती बीती रात मोहल्ले में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भंडारे से लौटते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और महिला की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    *गजरा नाला में मिला महिला का शव, मिर्गी के दौरे से गिरकर डूबने की आशंका*
उमरिया/ जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित झरिया मोहल्ला में एक 40 वर्षीय महिला का शव गजरा नाला में पानी में उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान देववती बशोर, पति रामचरण बशोर के रूप में की गई है।
परिजनों के अनुसार, देववती बीती रात मोहल्ले में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भंडारे से लौटते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और महिला की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई. तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. #Earthquake #DelhiNCR #NorthIndia #Chandigarh #JammuKashmir #ATReel earthquake, North India earthquake, Delhi NCR tremors, Jammu Kashmir earthquake
    1
    दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई. तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. #Earthquake #DelhiNCR #NorthIndia #Chandigarh #JammuKashmir #ATReel  earthquake, North India earthquake, Delhi NCR tremors, Jammu Kashmir earthquake
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Jaithari, Anuppur•
    2 hrs ago
  • डिंडोरी -हनुमान प्रकट उत्सव में भब्य रैली जुलूस निकाल कर उत्सव मनाया गया
    5
    डिंडोरी -हनुमान प्रकट उत्सव में भब्य रैली जुलूस निकाल कर उत्सव मनाया गया
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.