Shuru
Apke Nagar Ki App…
#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
CHAIRMAN CRIME CONTROL
#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मीरजापुर: हत्या के आरोपी पर NSA/रासुका की कार्रवाई, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश मीरजापुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाते हुए थाना कोतवाली कटरा पर पूर्व में पंजीकृत हत्या के एक मामले से संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA/रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कटरा पर दर्ज मु0अ0सं0-97/2026 धारा 103(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 07 सी.एल.ए. एक्ट व 3/25 आयुध अधिनियम से संबंधित अभियुक्त राजेन्द्र सोनकर पुत्र शोभा सोनकर निवासी देवरी थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर द्वारा न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि अभियुक्त के जेल से बाहर आने पर जनपद की लोक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। उक्त संस्तुति के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट मीरजापुर द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2026 को अभियुक्त के विरुद्ध NSA/रासुका का आदेश पारित कर दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है गंभीर पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त राजेन्द्र सोनकर का आपराधिक इतिहास लंबा और गंभीर रहा है, जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम तथा अन्य आपराधिक धाराओं से संबंधित कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2005 में धारा 302 भादवि का मामला भी शामिल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन3
- निर्माणाधीन फोरलेन के गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत बारिश का पानी भरने से हुआ हादसा, चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में मातम; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे मीरजापुर : 4 अगस्त 2026 की शाम मीरजापुर जनपद के थाना चील्ह अंतर्गत पुलिस चौकी चेतगंज क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। निर्माणाधीन फोरलेन सड़क एवं पुल के किनारे कच्ची सड़क के पास खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान सत्यम (7 वर्ष), पुत्र कड़ेदिन तथा किशन (6 वर्ष), पुत्र सुरेश उर्फ कालिया, निवासी ग्राम हरसिंहपुर, थाना चील्ह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना चील्ह पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजनों को समझाकर दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- विधानसभा सत्र समापन के बाद लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ1
- वन विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप, मुख्यमंत्री से CBI जांच की मांग मिर्जापुर और भदोही वन विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए एक शिकायत पत्र में वन क्षेत्राधिकारी मनोज तिवारी और रितेश मिश्रा पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि दोनों वन प्रभागों में सरकारी धन का कथित दुरुपयोग हुआ है और 55 लाख रुपये से अधिक के कथित घोटाले का मामला अब भी लंबित है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की CBI से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- मिर्जापुर: सड़क हादसे में घायल आवारा कुत्ते की बचाई जान, गौ रक्षक प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता की मानवता बनी मिसाल मिर्जापुर के विंध्याचल से मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां गौ रक्षा प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता ने सड़क हादसे में घायल एक आवारा कुत्ते की जान बचाकर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में एक आवारा कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही अनिल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ व तत्परता से घायल कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनिल कुमार गुप्ता के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि उनका यह कदम समाज को सभी जीवों के प्रति दया, करुणा और जिम्मेदारी का संदेश देता है।1