पूरे यात्रा मार्ग पर "हर-हर महादेव", "बम-बम भोले" और "जय भोलेनाथ" के जयकारे गूंजते रहे। बर्रट से बांदकपुर तक गूंजा हर-हर महादेव, हजारों कांवड़ियों ने किया भगवान जागेश्वर नाथ का जलाभिषेक पटेरा, दमोह। सावन-भादों के पावन माह में पटेरा क्षेत्र एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ग्राम बर्रट घाट से निकली भव्य कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ शामिल होकर प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में भगवान श्री जागेश्वर नाथ जी महाराज का पवित्र जल से अभिषेक किया। कांवड़ यात्रा के पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ बर्रट घाट से हुआ। यहां से कांवड़ियों का जत्था भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा विलगुवां, पाला अर्जुनी और फतेहपुर होते हुए आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा एवं श्रद्धा के साथ स्वागत किया। इसके बाद कांवड़ यात्रा प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर पहुंची। यहां भी श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ यात्रा का स्वागत किया। कुंडलपुर से कांवड़ियों का कारवां पटेरा नगर की ओर रवाना हुआ। पटेरा नगर में प्रवेश करते ही लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी और पूरा नगर शिवमय नजर आया। पटेरा से आगे बढ़ते हुए कांवड़ यात्रा देडोंगरा और हिंडोरिया होते हुए अपने अंतिम पड़ाव बांदकपुर पहुंची। यात्रा के दौरान हजारों कांवड़ियों के कदम लगातार आगे बढ़ते रहे। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शिवभक्ति में डूबे नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग पर "हर-हर महादेव", "बम-बम भोले" और "जय भोलेनाथ" के जयकारे गूंजते रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक बांदकपुर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान श्री जागेश्वर नाथ जी महाराज का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी और पूरा वातावरण भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया। विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद जलाभिषेक के पश्चात डॉ. सत्यम सिंह राजपूत के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। यात्रा मार्ग में भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह अल्पाहार, शीतल पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। इस भव्य धार्मिक आयोजन में पटेरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हजारों पुरुष, महिलाएं और युवा कांवड़ियों ने पूरी श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया। बर्रट घाट से बांदकपुर तक निकली इस कांवड़ यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवभक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया। बर्रट से बांदकपुर तक उमड़ा आस्था का सैलाब, हर कदम पर गूंजा हर-हर महादेव और हजारों भक्तों ने भगवान जागेश्वर नाथ के दरबार में चढ़ाया आस्था का जल।

- हटा रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....1
- संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर से होकर हट्टा ग्रामीण मण्डल मे प्रवेश कर प्रथम ग्रामीण मण्डल के घुटरिया पहुंची जहाँ पर सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश पटेल जी और सभी ग्रामीण जन ने स्वागत किया, इसके उपरांत हिनोता मे विक्रांत पटेल सरपंच हिनोता ने अपने सभी सहयोगियों के साथ स्वागत किया, इसके बाद यात्रा का स्वागत पड़ाव पर हेमंत चौकार्या, नरेन्द्र चौकार्या और उनके सभी सहयोगी उपस्थित रहे, उपरांत नकटी मे गोलू उपाध्याय और उनके सहयोगी रहे, कार्यक्रम का समापन गैसाबाद मे हुआ जिसमे हट्टा विधायिका श्रीमती उमदेवी खटीक जी, कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री रामेस्वर चौधरी, अनु जाति के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र अहिरवार, मण्डल अध्यक्ष गोपाल पटेल, महामंत्री रणधीर दाहिया,रामदास अहिरवार सरपंच गरेह, विनोद अहिरवार गैसाबाद, वीरेंद्र अहिरवार, भाबूती अहिरवार,हट्टा आदि सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।1
- दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद1
- देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।1
- बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधायक प्रणय प्रभात पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विधायक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी गांव की समस्याओं को चिन्हित कर समुदाय के सहयोग से उनके समाधान तलाशें। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता पर्व की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- हैडलाइन– घर में घुसकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला! बृजपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, SP से न्याय की गुहार। एंकर– पन्ना | बृजपुर | ग्राम शहपुरा पुराने विवाद को लेकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल मुन्नीलाल यादव, जवाहरलाल यादव और तुलसीदास यादव ने पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही छह लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें तीनों भाई घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, मुन्नीलाल यादव के सिर में गंभीर चोट, जवाहरलाल यादव के हाथ में फ्रैक्चर और तुलसीदास यादव के सिर में गंभीर चोट आई। ⚖️ बृजपुर थाने में FIR क्रमांक 0172/2026 दर्ज है। पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 24 अगस्त तक पुलिस पूछताछ के लिए उनके पास नहीं पहुंची, जबकि आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मामले के विवेचक ASI पूर्णानंद मिश्रा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। 👉 अब सवाल यह है कि घायल बुजुर्गों को न्याय कब मिलेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? 📢 पीड़ित परिवार ने SP पन्ना से शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। 🎥 देखिए तस्वीरों में पीड़ितों का दर्द और पूरी घटना की जानकारी। National News Live 📰 खबर वही, जिस पर हो भरोसा।1
- राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत पिछले 5 दिनों से निर्जल अनशन पर थे अपनी मांगो को लेकर । पुलिस ने आज नरेंद्र सिंह राजपूत को बल पूर्वक उठाकर अस्पताल पहुंचाया पद वृद्धि की मांग को लेकर नीलम पार्क में धरना दे रहे थे चयनित शिक्षक शिक्षक भर्ती वर्ग 2 वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षक1