Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर सासाराम से है। जहां रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का उल्वेदन कर दिया है तथा कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
Kumar Mithun
बड़ी खबर सासाराम से है। जहां रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का उल्वेदन कर दिया है तथा कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
More news from बिहार and nearby areas
- बड़ी खबर सासाराम से है। जहां रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का उल्वेदन कर दिया है तथा कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- महद्दीपुर मेला से लौटने के क्रम में महेशखूंट एनएच 31 स्थित गिरधारी लाल कॉलेज के निकट कार और बाइक की टक्कर में दो किन्नर घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया इलाज। खगड़िया जिले के महेशखूंट एनएच 31 स्थित गिरधारी लाल कॉलेज के निकट सोमवार की रात्रि 11 बजे के करीब कार और बाइक की टक्कर में दो किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों किन्नर की हालत अब ठीक है। बताया जाता है कि दोनों किन्नर महद्दीपुर चैती दुर्गा मेला देखकर लौट रहे थे। बताया जाता है कि बाइक पर दो किन्नर एवं एक युवक सवार था। तीनों मेला देखकर एक बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 31 पर गिरधारी लाल कॉलेज के निकट एक कार ने बाइक में धक्का मार दिया। और भागने में सफल रहे। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं युवक को मामूली चोट लगा। इधर महेशखूंट 112 की पुलिस ने दोनों घायल किन्नर को गाड़ी से ले जाकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों किन्नरों का इलाज किया गया। फिलहाल पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता ने आगामी 21 अप्रैल को खगड़िया शहर में कांग्रेस बचाओ सम्मेलन को लेकर क्या कुछ जानकारी दे रहे हैं जरा सुनिए1
- Post by Prem Kumar Kumar1
- Deepak Mahto bhavar Puja ka program Hota hoga rahama Ghat se Bombay Puja hota hua Bade panchayat1
- प्रेस विज्ञप्ति दीक्षांत-सह-कंप्यूटर लैब उद्घाटन समारोह दिनांक 30 मार्च 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नयागांव सिंघपुर, प्रखंड मटिहानी, जिला बेगूसराय में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के तकनीकी विकास एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया तथा शैक्षणिक सत्र के सफल समापन पर दीक्षांत समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार सिंह और उनकी माता जी (अध्यक्ष, केडीएस फाउंडेशन, हेमरा, बेगूसराय) के सहयोग से विद्यालय को 5 कंप्यूटर प्रदान किए गए। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना तथा उन्हें डिजिटल युग के अनुरूप सक्षम बनाना है। कंप्यूटर लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, इंटरनेट की जानकारी तथा विभिन्न डिजिटल कौशल सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में जिला परिषद सदस्य अंजनी कुमार सिंह, भूतपूर्व विधायक राजकुमार सिंह एवं शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ज्यादा भी दे दें, तो क्या होगा? अगर बच्चा अशिक्षित रहा, तो वह उसे बेच देगा, गलत रास्तों पर चल पड़ेगा, नशे की ओर बढ़ सकता है—जैसा कि आजकल हम देख भी रहे हैं।लेकिन अगर आपने कठिनाइयों के बावजूद उसे अच्छी शिक्षा दी, और जमीन जायदाद कम भी दिया तो वही बच्चा आपकी हर संपत्ति में चार चाँद लगा देगाI जरूरत पड़े तो 2-4 कट्ठा जमीन मत खरीदिए, लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई कभी मत रोकिए।के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ पंकज कुमार सिंह ने अभिवावकों को सिक्षा का महत्त्व बताते हुए कहा कि हम सभी जीवन में निवेश करते हैं। कोई जमीन खरीदता है, कोई घर बनाता है, कोई गाड़ी लेता है। लेकिन मैं आपसे एक सरल उदाहरण के माध्यम से बात रखना चाहता हूँ।शिक्षा ठीक वैसी ही है जैसे LIC का प्रीमियम।जैसे हम हर महीने प्रीमियम भरते हैं और समय आने पर हमें ब्याज सहित पूरा लाभ मिलता है, उसी प्रकार यदि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं, तो भविष्य में वह कई गुना होकर हमें वापस मिलता है।इसलिए मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ—चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न हों, शिक्षा का “प्रीमियम” भरना कभी मत छोड़िए। डॉ पंकज ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है—जो कभी घटती नहीं,जिसे कोई चुरा नहीं सकता,जिसे कोई छीन नहीं सकता,और जिसे कोई रिश्तेदार भी बेईमानी करके नहीं ले सकता। इसलिए अपने बच्चों को कुछ देना है, तो अच्छी शिक्षा की पूंजी दीजिए। अगर आप जीवन भर संघर्ष करके, अपने भाई, भतीजा चाचा गोतिया से बेईमानी कर रिश्तों में दरार डालकर 2-4 कट्ठा जमीन जमीन ज्यादा भी दे दें, तो क्या होगा? अगर बच्चा अशिक्षित रहा, तो वह उसे बेच देगा, गलत रास्तों पर चल पड़ेगा, नशे की ओर बढ़ सकता है—जैसा कि आजकल हम देख भी रहे हैं।लेकिन अगर आपने कठिनाइयों के बावजूद उसे अच्छी शिक्षा दी, और जमीन जायदाद कम भी दिया तो वही बच्चा आपकी हर संपत्ति में चार चाँद लगा देगाIम डॉ पंकज ने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि आप सभी यह बात भली-भांति जानते हैं। मैं एक किसान का बेटा हूँ। हमारे पिता और दादा की कोई बहुत बड़ी हैसियत नहीं थी, लोग उनको नौकर और पहलवान ही समझते थे और समझते हैं भी। या सबसे सटीक शब्द केयरटेकर ( देखभाल करने वाला, चौकीदार) लेकिन उन्होंने समय रहते शिक्षा का महत्व समझा और हमें पढ़ाया-लिखाया। आज उसी शिक्षा की बदौलत मैं आपके सामने खड़ा हूँ और समाज के उत्थान तथा बच्चों की शिक्षा में योगदान देने के योग्य बन पाया हूँ। अंत में बच्चों से मुखतिब होते हुए डॉ पंकज ने कहा कि बच्चों आपका काम बहुत सरल है—पढ़ना, खेलना, खाना और सोना। मन लगाकर पढ़िए, खूब खेलिए, अच्छा भोजन कीजिए, और गहरी नींद सोइए।इसके अलावा इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।न कुछ गलत देखना है, न सुनना है, न सोचना है।पढ़िए कुछ बनिए और अपने माता-पिता का नाम रोशन कीजिए, अपने गाँव और समाज का नाम ऊँचा कीजिए। डॉ पंकज ने ख्स्तौर से विद्द्यालय के प्रधानाचार्य को धन्यवाद देते हुए कहा की राजीव सर और स्वर्गीय राम सरोवर सिंह की प्रेरणा से ही ये सब संभव हो पायाI स्वर्गीय राम सरोवर सिंह को याद कर डॉ पंकज काफी भाबुक हो गए उन्होंने बताया कई सरोवर सर इस प्रोग्राम के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन भगवन को ये मंजूर नहीं था और सर को इस प्रोग्राम से कुछ दिन पहले ही भगवन ने अपनी शरण में ले लियाI उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर डाइट शाहपुर के व्याख्याता श्री डॉ अर्जुन पासवान और श्री उमा रंजन जी तथा PTEC विष्णुपुर के उप प्राचार्य डॉ गौतम कुमार ने बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही दीक्षांत समारोह में वर्ग 1 से 8 के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के अन्य शिक्षक श्रीमती जयमाला कुमारी श्रीमती संयोगिता कुमारी श्रीमती रोशनी कुमारी श्रीमती अमीषा कुमारी श्रीमती कांता कुमारी श्रीमती नेहा कुमारी श्रीमती कुमारी पूनम और श्रीमती बिंदा कुमारी ने सक्रिय रूप से विद्यालय के इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन में अपना अहम योगदान दिया। इस समारोह में गरिमामयी उपस्थित श्री राजकुमार सिंह माननीय पूर्व विधायक मटिहानी, श्री अंजनी कुमार सिंह जिला पार्षद ने समारोह में शिरकत कर समारोह बच्चों तथा शिक्षकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया इस प्रकार यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। डॉ. पंकज कुमार सिंह सचिव, आईएमए सह अध्यक्ष, केडीएस फाउंडेशन हेमरा, बेगूसराय4
- जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के टॉपर सहित टॉप टेन छात्र छात्राओं को आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।1