जनप्रतिनिधियों की बैठक में दाखिल-खारिज सहित विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग ।। मझौलिया प्रखंड सभागार में शनिवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अंचल कार्यालय से संबंधित समस्याओं को अंचलाधिकारी डॉली कुमारी के समक्ष रखा। दाखिल-खारिज, भूमि संबंधी मामलों सहित आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों में लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए समय पर मामलों का निष्पादन जरूरी है। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने नियमानुसार समस्याओं के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। साथ ही आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी, उपप्रमुख नरेश कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई।
जनप्रतिनिधियों की बैठक में दाखिल-खारिज सहित विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग ।। मझौलिया प्रखंड सभागार में शनिवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास
कार्यों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अंचल कार्यालय से संबंधित समस्याओं को अंचलाधिकारी डॉली कुमारी के समक्ष रखा। दाखिल-खारिज, भूमि संबंधी मामलों सहित आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अंचल कार्यालय से संबंधित
कार्यों में लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए समय पर मामलों का निष्पादन जरूरी है। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने नियमानुसार समस्याओं के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। साथ ही आम लोगों को
बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी, उपप्रमुख नरेश कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई।
- बिहार और उत्तर प्रदेश की 11 बड़ी खबरें देखें एक साथ * जलजमाव से सड़क की स्थिति भयावह, ग्रामीणों ने जताया विरोध * ‘स्वच्छ एवं सुंदर बेतिया’ केवल अभियान का नारा नहीं, हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी: गरिमा * बीडीसी की बैठक में योजनाओं को लेकर हंगामा, अधिकारियों-कर्मचारियों पर बरसे जनप्रतिनिधि * पिता की हत्या के मामले में फरार पुत्र पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार * चंपारण में सजेगा ‘फिल्मी अखाड़ा’, प्रेम-सस्पेंस के साथ दिखेगी मिट्टी की कहानी * पॉक्सो के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला * सामाजिक सरोकार, पर्यावरण रक्षा और विश्वकर्मा जयंती के उल्लास के बीच मनाया गया अनूप सिंह का जन्मदिन * भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 7.705 किलो की गौतम बुद्ध प्रतिमा बरामद * बगहा में खाद दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, महंगे दाम पर खाद मिलने का आरोप * बेतिया में वरिष्ठ नागरिक मंच ने लगाया निशुल्क जांच शिविर * जलजमाव से जगीराहा के ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग1
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 15 वर्षीय किशोर समेत दो गंभीर लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग एनएच-727 पर ढाढवा गांव के समीप शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों में एक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव निवासी सिकंदर राम के 15 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल बाइक चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक एनएच-727 पर विपरीत दिशा से आ रही थीं। ढाढवा गांव के पास दोनों की तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- मक्का के खेत में छिपी थी शराब की खेप, थानाध्यक्ष राजीव कुमार की रणनीति ने तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए तस्करों की पूरी तैयारी पर पानी फेर दिया। गुप्त सूचना पर नौतन पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की कि शराब की खेप तो पुलिस के हाथ लग गई, लेकिन तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। दरअसल, नौतन थानाध्यक्ष राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवराजपुर के वार्ड नंबर-8 स्थित मक्का के खेत में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना यह भी थी कि तस्कर जल्द ही शराब की डिलीवरी करने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बिना देर किए पुलिस टीम को सक्रिय किया और अपने नेतृत्व में छापेमारी की रणनीति तैयार की। पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची और मक्का के खेत में तलाशी अभियान शुरू किया, तो खेत के अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की खेप बरामद हो गई। पुलिस की अचानक कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तस्कर दूर से ही भाग निकले। हालांकि, शराब की खेप को मौके पर छोड़कर भागना पड़ा। नौतन पुलिस की इस कार्रवाई से एक बात साफ है कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई और मजबूत पुलिसिंग के जरिए शराब तस्करी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार की सक्रियता और पुलिस टीम की तत्परता की वजह से तस्करों की एक और कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने स्पष्ट किया है कि शराब के कारोबार और शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। यानी नौतन में शराब तस्करों के लिए पुलिस का संदेश साफ है—तस्करी की कोशिश चाहे खेत में छिपकर हो या किसी और रास्ते से, पुलिस की नजर से बचना आसान नहीं होगा।1
- 16 वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वुशू प्रतियोगिता आयोजित किया गया। 20 September. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 20.09.2026.1
- , महिला गुड़िया देवी बनाता बाडी रिल लोग चाहता उनका वीडियो के1
- कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन।। भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर, पश्चिमी चम्पारण द्वारा सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधोपुर में एक विशेष स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे जिले में चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया कि स्वच्छता केवल विद्यालय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्कूल से घर तक और घर से समाज तक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने के महत्व और कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। इसके उपरांत सभी छात्रों, शिक्षकों एवं केवीके कर्मियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और पूरे परिसर को साफ किया। इस अभियान के नोडल अधिकारी एवं वैज्ञानिक (फसल उत्पादन) डॉ. हर्षा बी.आर. द्वारा बच्चों को पोषण वाटिका के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ पोषण भी स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। प्रत्येक घर में पोषण वाटिका लगाकर कुपोषण को दूर किया जा सकता है और मौसमी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है। डॉ चेलपुरी रामलू वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण द्वारा उपस्थित बच्चों को कृषि शिक्षा के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से श्री कमलेश कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री शंभू कुमार एवं श्री शैलेंद्र कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।2
- बिहार में दारू बंदी है और दारू माफिया अपना अलग अलग दिमाग चला रहा है,, तरह तरह का दिमाग चला रहा है दारू माफिया,, जिसका पर्दाफाश हुआ,,1
- 26 सितंबर को बेतिया समाहरणालय पर ईख उत्पादकों का विशाल धरना नौतन। बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ की नौतन अंचल कमिटी की विस्तारित बैठक श्यामपुर कोतराहा पंचायत में जिला अध्यक्ष लालबाबू यादव के आवास पर हुई। बैठक में अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के राष्ट्रीय वित्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर अब संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को सासामुसा चीनी मिल को कबाड़ी के हाथों बेचे जाने के विरोध में सासामुसा स्टेशन चौक पर सभा होगी। साथ ही 26 सितंबर को सुबह 11 बजे बेतिया समाहरणालय पर पश्चिम चंपारण के ईख उत्पादक किसान विशाल धरना देंगे। धरने के माध्यम से गन्ने का समर्थन मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल करने, चीनी मिलों की घटतौली पर रोक लगाने, सभी किस्म के गन्ने का समान चालान जारी करने तथा इथेनॉल, बिजली व अन्य बायो-प्रोडक्ट से होने वाले लाभ में किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुखिया अंबिका यादव ने की।1