Shuru
Apke Nagar Ki App…
वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का टैलेंट, गाँधी आज़ाद पब्लिक स्कूल में उमड़ी भीड़ ! स्टूडेंट ऑफ द ईयर बने सुप्रिया और इफरा ! बच्चों के डांस और गीत पर झूम उठे लोग, तालियों से गूंजा परिसर !
Hindustan Express News
वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का टैलेंट, गाँधी आज़ाद पब्लिक स्कूल में उमड़ी भीड़ ! स्टूडेंट ऑफ द ईयर बने सुप्रिया और इफरा ! बच्चों के डांस और गीत पर झूम उठे लोग, तालियों से गूंजा परिसर !
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Hindustan Express News1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मंगलवार को अखिल भारतीय नाई संघ द्वारा बाबा धर्मदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन दुर्वासा नगरी भूरहा धाम स्थित बाबा धर्मदास जी के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा धर्मदास जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित और शिक्षित बनने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष के माध्यम से ही समाज का समुचित विकास संभव है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा धर्मदास जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित बुद्धिजीवियों और समाज के प्रमुख लोगों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर संतोष कुमार निराला, राफा राम ठाकुर, अजय ठाकुर, लालदेव ठाकुर, टुनटुन शर्मा उर्फ ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।1
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा बाज़ार मे संचालित द काजल केक शॉप मे शॉर्ट्सर्किट से आग लग गयी। दुकान का संचालन विपिन कुमार पिता बिंदु पासवान ग्राम चटकपुर,मंझौली थाना डुमरिया जिला गया बिहार का निवासी है। विपिन कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया की रोज की तरह रविवार की रात लगभग 08:30 बजे अपना दुकान बंद करके गेरुवा चला गया था। सोमवार की सुबह मकान मालिक सिकंदर यादव ने फोन पर जानकारी दिया की दुकान मे आग लगा हुआ है।जानकारी पाते ही आनन फानन मे दुकान पर पहुंचा जहा देखा की पुरा दुकान भीषण आग की गिरफ्त मे है ताला खोलने के बाद जैसे तैसे आग को बुझाया पर तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था जिसमे दुकान मे रखा दीप फ्रीज़र,मिक्चर मशीन,स्टेबलाइज़र और केक बनाने का सामान समेत दुकान मे रखे लगभग चार लाख का सामान जल चुका था। विपिन कुमार ने बताया की इस पुरी घटना की जानकारी आवेदन के माध्यम से हंटरगंज थाना को दे दिया गया है।पीड़ित ने से इस कठिन परिस्थिति से उबरने के लिए सरकार से उचित मुआवज़ा की मांग की है ताकि अपने परिवार का भरण पोषण बिना किसी चुनौती के कर सके।4
- मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 135वीं जयंती मनाई गई / परैया : प्रखण्ड के मंझीयावा पंचायत अंतर्गत ग्राम मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार के नाम पर की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कमलदाह निवासी समाजसेवी बिजली पासवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संपूर्ण प्रारूप सिपाही शिववचन दास द्वारा तैयार किया गया। इस मौके पर शिववचन रविदास ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अमोखर, सोनवर्षा, मंझार, दखनेर, परैया बाजार और परैया थाना होते हुए +2 अशोक उच्च विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई।समारोह में अजय दास, प्रेमचंद पासवान, मदन दास, विजय दास, रौशन कुमार, छोटू चिंगारी, समाजसेवी अजित कुमार उर्फ पूजा यादव, चंद्रशेखर आजाद, प्रमुख जितेंद्र नारायण, अजित मलाकार, सत्येंद्र दांगी, शिवकुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन +2 अशोक उच्च विद्यालय परिसर में सभा के साथ हुआ, जहां वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।1
- प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर गोलंबर के समीप भीम आर्मी के बैनर तले भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेत्री रेशमी प्रकाश व वशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र अर्जक सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब न केवल महान समाज सुधारक थे, बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के शिल्पकार भी थे। भीम आर्मी की ओर से नेतृत्व युगेश दास ने संभाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भोला प्रसाद ने की तथा संचालन मिस्टर आलम असर्फी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद की प्रदेश स्तरीय नेत्री सह चतरा विधानसभा की प्रत्याशी रश्मि प्रकाश एवं मुकेश भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में देश को नई दिशा दी। इस मौके पर भोला प्रसाद, खेदु यादव, रकीबुल ईमाम, किशोर यादव, चंदन दास, जितेंद्र सार्थक, विशुनदेव अंगार, जवाहर यादव, युगेश दास, मिस्टर आलम सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामचंद्र दास, मुखिया प्रत्याशी मनोज दास, संजय प्रसाद, डॉ. उपेंद्र दास, मिश्री भारती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के कार्यक्रम में रामस्वरूप यादव, योगेंद्र मिस्त्री, मिथिलेश ठाकुर, कलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- snkdkvngmntbynsmjcmfmfm1
- भारत रत्न से सम्मानित पूर्व कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों औरकार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा “बाबा साहेब अमर रहें, अमर रहें” के नारों के साथ उनके महान योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता तथा समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता से देश को नई दिशा दी। वे भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। बाबा साहेब अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, चिंतक और राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया। भारत को एक लोकतांत्रिक और समतामूलक राष्ट्र बनाने में उनका योगदान सदैव अमूल्य रहेगा। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश के करोड़ों लोगों के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। इन स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया गया है, जिससे देशभर के लोग बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज बाबा साहेब भले ही हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और आदर्श आज भी समाज में जीवित हैं आज के श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मेंबीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव एस राजेश आनंद अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता श्रद्धासुमन अर्पित किया गया1
- Post by Hindustan Express News1