मेजा (प्रयागराज) में गोवंश को लंपी स्किन डिजीज (LSD) से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने सघन टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बगहा गांव में सभी पात्र गायों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। अब विभाग की टीम लोहारी गांव में घर-घर जाकर गायों को टीके लगा रही है। इस अभियान का नेतृत्व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश कर रहे हैं। उनके साथ पशुमित्र अखिलेश यादव, संतोष तिवारी, आशीष पटेल और मुख्य वैक्सीनेटर अमरेश सिंह भी सक्रिय हैं। टीम गांव के अलग-अलग टोलों में पहुंचकर गोवंश को टीका लगा रही है और पशुपालकों का विवरण रजिस्टर में दर्ज कर रही है, ताकि कोई भी पशु छूट न पाए। टीकाकरण के दौरान डॉ. सत्यप्रकाश पशुपालकों को लंपी त्वचा रोग के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मच्छर, मक्खी और जूं जैसे कीटों से फैलती है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका समय पर टीकाकरण ही है। डॉ. सत्यप्रकाश ने पशुपालकों को सलाह दी कि वे अपने पशुबाड़ों में साफ-सफाई रखें और कीटनाशक का छिड़काव करें। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी पशु में गांठ, तेज बुखार या लार गिरने जैसे लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत दूसरे स्वस्थ मवेशियों से अलग कर दें। लोहारी गांव में चल रहे इस अभियान को लेकर ग्रामीणों और पशुपालकों में काफी उत्साह है। किसानों ने स्वास्थ्य टीम के घर-घर पहुंचकर सेवा देने की तारीफ की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विकास खंड के हर गांव में क्रमबद्ध तरीके से टीकाकरण जारी रहेगा, ताकि इलाके के गोवंश को इस बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके।
मेजा (प्रयागराज) में गोवंश को लंपी स्किन डिजीज (LSD) से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने सघन टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बगहा गांव में सभी पात्र गायों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। अब विभाग की टीम लोहारी गांव में घर-घर जाकर गायों को टीके लगा रही है। इस अभियान का नेतृत्व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश कर रहे हैं। उनके साथ पशुमित्र
अखिलेश यादव, संतोष तिवारी, आशीष पटेल और मुख्य वैक्सीनेटर अमरेश सिंह भी सक्रिय हैं। टीम गांव के अलग-अलग टोलों में पहुंचकर गोवंश को टीका लगा रही है और पशुपालकों का विवरण रजिस्टर में दर्ज कर रही है, ताकि कोई भी पशु छूट न पाए। टीकाकरण के दौरान डॉ. सत्यप्रकाश पशुपालकों को लंपी त्वचा रोग के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक
संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मच्छर, मक्खी और जूं जैसे कीटों से फैलती है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका समय पर टीकाकरण ही है। डॉ. सत्यप्रकाश ने पशुपालकों को सलाह दी कि वे अपने पशुबाड़ों में साफ-सफाई रखें और कीटनाशक का छिड़काव करें। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी पशु में गांठ, तेज बुखार या लार गिरने जैसे लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत दूसरे स्वस्थ
मवेशियों से अलग कर दें। लोहारी गांव में चल रहे इस अभियान को लेकर ग्रामीणों और पशुपालकों में काफी उत्साह है। किसानों ने स्वास्थ्य टीम के घर-घर पहुंचकर सेवा देने की तारीफ की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विकास खंड के हर गांव में क्रमबद्ध तरीके से टीकाकरण जारी रहेगा, ताकि इलाके के गोवंश को इस बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके।
- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा 84वाँ रक्तदान, दिव्यांग, निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मेडिकल चेकअप व दवा वितरण शिविर महम में संपन्न प्रयागराज, रोहतक, भिवानी सहित देशभर के जुटे मानवाधिकार कार्यकर्ता। महम, रोहतक। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा महम स्पोर्ट्स क्लब, महम के साथ मिलकर मुख्य अतिथि आर के पाण्डेय एडवोकेट चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के उपस्थिति में 84वाँ रक्तदान, दिव्यांग, निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मेडिकल चेकअप व दवा वितरण शिविर भव्यता, दिव्यता, नव्यता के साथ हरियाणा के रोहतक जिलांतर्गत महम में संपन्न हुआ जिसमें प्रयागराज, रोहतक, भिवानी सहित देशभर से मानवाधिकार कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर आम जनमानस से हजारों जरूरतमंदों को लाभान्वित किए। उपरोक्त के संदर्भ में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के मुकेश कुमार सैनी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा ने बताया कि इस शिविर में लगभग 400 यूनिट ब्लड का डोनेशन उपलब्ध हुआ जबकि लगभग 1000 जरूरतमंदों को निःशुल्क जांच व दवा से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी व जिलाध्यक्ष रोहतक जोगिंदर जी के नेतृत्व में व राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर के पाण्डेय एडवोकेट चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के साथ राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र शर्मा, दलबीर सिंह, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी, रोहतक के जिलाध्यक्ष जोगिंदर, जिला सचिव कुलदीप सिंह हुड्डा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार, महा सिंह सहित सैकड़ों मानवाधिकार कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग के चिकित्सक व कर्मचारी तथा लगभग एक हजार आम नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि आर के पाण्डेय एडवोकेट ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जन समूह को मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचार नियंत्रण व सामाजिक सेवा कार्य के प्रति जागरूक किया। रक्तदान करने वाले तथा अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारी, कर्मचारी व समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।4
- 🚨 सूरत में एम्ब्रॉयडरी कारीगरों का बड़ा प्रदर्शन!आज सूरत के जिला सेवा सदन-2 (कलेक्टर कचहरी) पर हजारों की संख्या में टेक्सटाइल और एम्ब्रॉयडरी कारीगर अपनी वाजिब मांगों को लेकर इकट्ठा हुए। कारीगरों की मांग है कि उन्हें 12 घंटे की जगह 8 घंटे की ड्यूटी दी जाए, रविवार की छुट्टी मिले और श्रम कानूनों के तहत पीएफ व बोनस का लाभ मिले। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है और सोमवार को इस पर अहम बैठक होने वाली है।#Surat1
- #कौशाम्बी : मितवापुर मोड़ पर टीबी न्यूज़ कार्यालय का उद्घाटन, सैकड़ों पत्रकारों की रही मौजूदगी... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- *थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मुगरहा निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने व ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को दी गई बाइट-*1
- हंडिया में सपा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारी गोली,इलाज के दौरान मौत प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पवन यादव पर फायरिंग की। गोली उनकी पीठ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पवन यादव की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनमें से दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक सवार बदमाशों में से एक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच तीनों बदमाश बाइक से बरौत की ओर भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायल पवन यादव को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पवन यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव भी थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके।फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।1
- *प्रयागराज में सपा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारी गोली,इलाज के दौरान मौत* प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पवन यादव पर फायरिंग की। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पवन यादव की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनमें से दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक सवार बदमाशों में से एक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच तीनों बदमाश बाइक से बरौत की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायल पवन यादव को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पवन यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव भी थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।1
- प्रयागराज हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत । प्रयागराज हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुंगराव गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से पवन यादव घायल हो गए। घटना हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल पवन यादव को उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1
- *थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मुगरहा निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने व ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को दी गई बाइट-* थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मुगरहा निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने व ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को दी गई बाइट-1