Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली जिले के सरेनी ब्लॉक में गहरौली ग्राम श्री नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट
Radha Krishna
रायबरेली जिले के सरेनी ब्लॉक में गहरौली ग्राम श्री नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट
More news from Rae Bareli and nearby areas
- आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (MCF) रायबरेली में सोमवार को वार्षिक प्रगति रिपोर्ट मीडिया के समक्ष पेश की गई। यह रिपोर्ट आरेडिका के जीएम प्रशांत कुमार मिश्र द्वारा पेश की गई,जिसमें फैक्ट्री द्वारा उत्पादन के विभिन्न पैरामीटरों को ध्यान में रखते हुए हासिल किए गए लक्ष्य के विषय में बताया गया। अरेडिका की इन उपलब्धियों का श्रेय उन्होंने कर्मचारी व स्टाफ की समर्पण की भावना से की जा रही जी तोड़ मेहनत को दिया। उन्होंने बताया,कि मंत्रालय द्वारा एमसीएफ को दिए गए वार्षिक कोच निर्माण के लक्ष्य को हम लोगों ने समय से पहले ही पूरा कर लिया है। हाई स्पीड ट्रेन निर्माण की दिशा में उन्होंने बताया कि एमसीएफ "वंदे भारत ट्रेन" के फाइनल टेस्टिंग को लगभग पूर्ण कर लिया है, जल्द ही इसी माह एमसीएफ द्वारा निर्मित पहली वंदे भारत ट्रेन देश को सौंपी जाएगी। यह एमसीएफ के लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय रेल के इतिहास पर उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक "टेल्स फ्राम रेल्स"का भी विमोचन किया, जिसमें चरणबद्ध तरीके से भारतीय रेल के विकास को दर्शाया गया है। बाईट:- प्रशांत कुमार मिश्र (GM, MCF)4
- प्रतापगढ़ में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। प्रवेश पत्र फीस के कारण नहीं रोके जाएंगे, अन्यथा एफआईआर दर्ज होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाएगी।1
- प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।1
- Post by Radha Krishna6
- Post by Mohit Mishra1
- भाजपा पुरवा विधायक अनिल सिंह का चाचा उदय राज यादव पर व्यंगात्मक हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- इंतजार के बाद ठेंगहा बाइपास निर्माण ने पकड़ी गति, ग्रामीणों में खुशी की लहर अमेठी। प्रतापगढ़–अमेठी–गौरीगंज–मुसाफिरखाना को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-931 के चौड़ीकरण और सुधार कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में अब तक लगभग 10 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लंबे समय से प्रतीक्षित ठेंगहा बाइपास का निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ठेंगहा बाइपास निर्माण कार्य पूर्व में कुछ किसानों को मुआवजा न मिलने के कारण बाधित हुआ था। हालांकि अब निर्माण एजेंसी द्वारा लेवलिंग, चिन्हांकन और सर्वेक्षण जैसे आवश्यक कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं। किसानों से फसल, पेड़ और अन्य अवरोध हटाने का आग्रह किया गया है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि शेष किसानों का मुआवजा भी शीघ्र वितरित कर दिया जाएगा, जिससे कार्य में और तेजी आएगी। ठेंगहा गांव के बीच से गुजरने वाली पुरानी मुख्य सड़क पर घनी आबादी और सीमित स्थान होने के कारण चौड़ीकरण संभव नहीं था। गांव की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 2.5 किलोमीटर लंबे बाइपास का प्रस्ताव तैयार किया गया। इस बाइपास का निर्माण 25 नवंबर से शुरू हुआ था, लेकिन मुआवजे से जुड़ी अड़चनों के कारण कुछ समय तक कार्य धीमा रहा। गांव के बीच से गुजरने वाली सड़क पर भारी वाहनों और बढ़ते यातायात के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे स्कूली बच्चों, स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बाइपास निर्माण से गांव में भीड़भाड़ कम होगी, दुर्घटनाओं की आशंका घटेगी और यातायात व्यवस्था सुचारु होगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 1086.3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 69.2 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को फोर लेन बनाया जाएगा, जिससे इसकी चौड़ाई सात मीटर से बढ़कर 10 मीटर हो जाएगी। चौड़ीकरण के तहत पेड़ों की कटाई, पटरी पर गिट्टी डालकर बेस तैयार करने का कार्य जारी है। परियोजना को अक्तूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह हाईवे लखनऊ–वाराणसी और प्रयागराज–अयोध्या कॉरिडोर को जोड़कर क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा।1
- रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों का हाल जाना। उन्होंने घायलों के इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे में तेज रफ्तार कार ने 09 महिलाओं को टक्कर मार दी थी, जिसमें 04 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी वही 05 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ कुमार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी ऊंचाहार राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल (पुरुष) डॉ पुष्पेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।2