Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र के हाथीनाला और मुर्दा हवा मोड़ के बीच एक बेहद दुखद घटना घटी। दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग ने सब कुछ राख कर दिया। लोगों ने ड्राइवर को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सब बेबस नजर आए। काश! यहाँ की सड़कें चौड़ी (4-lane) होतीं तो शायद आज ये जान बच जाती। भगवान... #viral #jharkhand #trending #up #mp
Sach Sach News Jharkhand
सोनभद्र के हाथीनाला और मुर्दा हवा मोड़ के बीच एक बेहद दुखद घटना घटी। दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग ने सब कुछ राख कर दिया। लोगों ने ड्राइवर को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सब बेबस नजर आए। काश! यहाँ की सड़कें चौड़ी (4-lane) होतीं तो शायद आज ये जान बच जाती। भगवान... #viral #jharkhand #trending #up #mp
More news from Jamtara and nearby areas
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- राजधानी रांची में घटी घटना।1
- जामताड़ा: पहले से बदहाल स्थिति में संचालित जामताड़ा सदर अस्पताल अब असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गया है। बीती रात करीब 1:30 बजे एक नकाबपोश युवक ने अस्पताल परिसर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और डायलिसिस सेंटर के जनरेटर के साथ छेड़छाड़ कर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते महज 10 मिनट के भीतर जनरेटर जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी युवक बेखौफ नजर आ रहा है और कैमरे की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी दुस्साहसिक हरकत साफ झलकती है। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। गुरुवार शाम जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शुक्रवार को संबंधित युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- चांदन(बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुसुम जोरी में आशा रेखा देवी,एएनएम शशि बाला कांत एवं सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) मोहित यादव द्वारा आज गुरुवार को 13 से 14 वर्ष की छात्राओं को गार्डासिल वैक्सीन) को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करता है।इसलिए समय पर इस टीका को लगवाना बेहद जरूरी है।इस आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पहले राउंड में वर्ष 2011 और 2012 में पैदा हुई बालिकाओं को ही यह टीका दिया जाएगा। सीएचओ ने कहा कि कम उम्र में यह वैक्सीन लेने से भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह मेडिकल टीम द्वारा कैंप लगाकर तथा अस्पताल में टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। आशा एवं एएनएम ने छात्राओं एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निर्धारित तिथि पर टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की झिझक को छोड़कर सही जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- झुग्गियों में आग का कहर: दो शहरों में सैकड़ों घर राख 16 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद के कनावनी इलाके में भीषण आग लगने से करीब तीन दर्जन झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पहले 15-16 अप्रैल की रात लखनऊ के विकास नगर में भी बड़ा हादसा हुआ, जहां 200 से ज्यादा झुग्गियां जल गईं। बताया जा रहा है कि इन बस्तियों में कूड़ा-कचरा जमा होने की वजह से आग ने जल्दी विकराल रूप ले लिया। दोनों घटनाओं ने एक बार फिर शहरी झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।1
- गिरिडीह में गुरुवार की सुबह तीन ट्रैकों की टक्कर होने से उनमें आग लग गई ।इस हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी की आग में जलकर मौत हो गई।हादसे में दो ट्रक जलकर राख हो गए।।1
- देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखण्ड संसाधन केंद्र मार्गोमुंडा के सौजन्य से स्कूल रूआर कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया।।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुसार स्कूली शिक्षा का प्राथमिक लक्ष्य सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति दर्ज कराना है।जिसको लेकर सभी शिक्षा विभाग के कर्मी पदाधिकारी, विद्यालय के सचिव प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि जागरूक करते हुए बच्चों का नामांकन कराने, नामांकित बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने एवं खास कर ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने को लेकर जागरूकता अभियान चलाना है।1
- जामताड़ा साइबर पुलिस ने फुफेरे भाइयों को ठगी में पकड़ा जामताड़ा में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फुफेरे भाई समेत दो शातिर ठग गिरफ्तार, व्हाट्सएप लिंक और केवाईसी अपडेट के नाम पर करते थे ठगी1
- इसके बच्चे अपने चाचा के घर जाकर खेल रहे थे। इसी दौरान इसके बच्चों से उस घर का पंखा खराब हो गया। इसी बात को लेकर इसका भाई मनोज तुरी इससे झगड़ा करने लगा। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और इसका भाई परिवार के अन्य सदस्यों के मिल कर इसके साथ मारपीट कर दिया। जिसमें यह घायल हो गया। घायल अवस्था में इसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां इसका इलाज चल रहा है।1